ADVERTISEMENT
home / सेलिब्रेशन
NOT buy on Dhanteras

धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें इन 7 चीजों की खरीददारी, मां लक्ष्मी हो सकती हैं रुष्ट

दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस का पौराणिक महत्व है। धनतेरस के मौके पर लोग अपने घर में सुख-समृद्धि के लिए अलग-अलग चीजें खरीदे हैं और ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार हर इंसान कोई न कोई चीज जरूर खरीदता है। हालांकि, धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं, ताकि उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे। इसके अलावा भी लोग गाड़ी, बर्तन, झाडू और अन्य सामान खरदीतें हैं। लेकिन वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से नुकसान होता है। 

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए? never buy these things on dhanteras in hindi

मान्यता है कि अगर आप धनतेरस, जिसे दिवाली का पहला दिन माना जाता है, पर ये कुछ चीजें खरीदकर घर लाते हैं तो ये आपके अच्छे की जगह दुर्भाग्य लेकर आता है। कहते हैं कि इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं, जिससे घर में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि कौन-सी हैं वो चीजें जिनकी खरीददारी धनतेरस के दिन नहीं करना चाहिए –

1. लोहे के धातु से बने सामान

इस दिन लोहे से बना सामान खरीदने से बचें। लोहे से बनी कोई वस्तु इस दिन ना खरीदें। अगर खरीदना बहुत जरूरी ही है तो धनतेरस के एक दिन पहले या फिर बाद में खरीद लें। बहुत से लोग इस दिन गाड़ीखरीदने की योजना बनाते हैं और इस दिन खास ऑफर भी बाजार में होते हैं। अगर ऐसा है तो आप गाड़ी का पेमेंट एक दिन पहले करके उस दिन डिलीवरी ले सकते हैं।

2. धारदार वस्तुएं

इस दिन किसी भी तरह की धार वाली चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इससे बहुत भारी नुकसान हो सकता है। जैसे कैंची, चाकू, आरी और हथियार। इससे घर में अशांति पैदा होती है और लड़ाई-झगड़े परिवार वालों के बीच बढ़ जाते हैं।

ADVERTISEMENT

3. एल्युमिनियम के बर्तन

कहा जाता है कि एल्युमिनियम धातु पर राहु का प्रभाव ज्यादा होता है जिससे अन्य शुभ ग्रह प्रभावित होते हैं। साथ ही एल्युमिनियम का प्रयोग वास्तुशास्त्र, स्वास्थ्य और ज्योतिष की दृष्टि से भी बुरा ही माना जाता है। यही कारण है कि पूजा- पाठ में भी इस धातु से बने पात्रों का इस्तेमाल वर्जित होता है।

4. तेल

लोगों को इस दिन तेल या तेल से बने उत्पाद, जैसे घी, नहीं लाने के लिए कहा जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। साथ ही धन की हानि हो सकती है। इसीलिए धनतेरस से ही पहले घर में तेल, घी और रिफाइंड का बैकअप पहले से ही बना लें।

5. काले रंग की वस्तुएं

माना जाता है कि काला रंग निगेटिव एनर्जी का सोर्स है। हिंदु धर्म में भी सभी त्योहारों में काला रंग पहनना शुभ नहीं माना जाता है। इसीलिए धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें न ही खरीदें तो सही रहेगा।

6. कांच का सामान

कहते हैं कि धनतेरस के दिन कांच यानि शीशे का सामान भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल, शीशे का संबंध राहु से होता है। इसीलिए बेहतर रहेगा इन दिन शीशे की खरीददारी करने से बचें।

ADVERTISEMENT

7. स्टील के बर्तन 

धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदने की प्रथा प्रचलित है। चूंकि स्टील लोहे का दूसरा रूप है, इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तनों से बचना चाहिए और इसकी जगह तांबे या कांसे का इस्तेमाल करना चाहिए।

06 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT