ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
क्या मुंबई का घर बेचकर पति आनंद के पास लंदन शिफ्ट हो रही हैं सोनम कपूर?

क्या मुंबई का घर बेचकर पति आनंद के पास लंदन शिफ्ट हो रही हैं सोनम कपूर?

शादी के बाद किसी भी पति- पत्नी के लिए अलग- अलग रहना आसान नहीं होता। दोनों ही हमेशा के लिए एक साथ रहना चाहते हैं। पिछले 14 महीने से कुछ इसी तरह अपने पति से अलग रह रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी पिछले साल मई में हुई थी। तब से ही सोनम मुंबई में रह रही हैं और आनंद आहूजा लंदन में। हालांकि समय- समय पर कभी सोनम उनके पास लंदन चली जाती हैं तो कभी आनंद मुंबई आ जाते हैं। मगर अब लगता है कि दोनों इस सिलसिले से थक चुके हैं और हमेशा के लिए एक साथ रहना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- शादी के एक साल बाद आनंद आहूजा संग जापान में हनीमून मना रही हैं सोनम कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई का घर बेच रही हैं सोनम कपूर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने- अपने काम में इस कदर व्यस्त रहते हैं कि उन्हें शादी के बाद हनीमून के लिए जाने तक का समय नहीं मिला था। दोनों कुछ दिनों पहले शादी के एक साल बाद अपने हनीमून के लिए जापान गए थे। मगर अब शायद दोनों को ये दूरी रास नहीं आ रही है।

 

ADVERTISEMENT

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर मुंबई स्थित अपने आलीशान फ्लैट को बेचने के बारे में सोच रही हैं। यह फ्लैट उन्होंने कुछ समय पहले ही खरीदा था। ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फ्लैट को बेचने के बाद सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के पास लंदन शिफ्ट हो सकती हैं। खबर तो ये भी है कि सोनम और आनंद लंदन के नॉटिंग हिल में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, जहां वो साथ में शिफ्ट हो सकें।

 

इस बात में कितनी सच्चाई है?

मीडिया में अक्सर सेलिब्रिटीज़ को लेकर किसी न किसी तरह की चर्चा होती रहती है। सोनम कपूर के लंदन शिफ्ट होने की चर्चा भी कुछ ऐसी ही है। सोनम कपूर से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, यह खबर पूरी तरह से सच नहीं है। सोनम एक मुंबई गर्ल हैं और फिलहाल लंदन शिफ्ट होने का उनका कोई इरादा नहीं है। दोनों एक- दूसरे के लिए वक्त निकालते हैं और समय- समय पर वेकेशन के लिए भी जाते रहते हैं।

 

ADVERTISEMENT

बात करें वर्क फ्रंट की तो सोनम कपूर जल्द ही फिल्म “ज़ोया फैक्टर” में नज़र आने वाली हैं। इससे पहले वे पापा अनिल कपूर और एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” में नज़र आई थीं। 

ये भी पढ़ें- सोनम कपूर के जूते की लेस बांधते दिखे पति आनंद आहूजा, फैंस बोले- बस यही बाकी था…

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

17 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT