ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बर्फीली वादियों में मस्ती कर रहे हैं ‘ये है मोहब्बतें’ फेम करण पटेल, दिव्यांका त्रिपाठी और अनीता हसनंदानी

बर्फीली वादियों में मस्ती कर रहे हैं ‘ये है मोहब्बतें’ फेम करण पटेल, दिव्यांका त्रिपाठी और अनीता हसनंदानी

एंटरटेनमेंट जगत के लोगों की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की खुमारी अभी तक उतरी नहीं है। ‘ये है मोहब्बतें’ की टीम अभी तक अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। टेली क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने सीरियल्स की स्टार कास्ट का खास ख्याल रखती हैं और शायद इसीलिए वे खुद तो छुट्टियां एंजॉय कर ही रही हैं, अपनी कास्ट को भी मज़े करने के पूरे मौके दे रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया ने जीता दिल

‘ये है मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) में डॉ. इशिता भल्ला का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) इन दिनों अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ स्विट्जरलैंड (Switzerland) की हसीन वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

vivek-dahiya-divyanka-tripathi-new-year-photos

दिव्यांका और विवेक ने अपनी न्यू ईयर वेकेशन (New Year Vacation) की कई फोटोज़ शेयर की हैं, जिनमें वे दोनों काफी फ्रेश लग रहे हैं।

ADVERTISEMENT

divyanka-tripathi-dahiya-travel-photo

विवेक और दिव्यांका की जोड़ी को टीवी की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता है। इन दोनों के साथ ही प्रोड्यूसर संदीप सिकंद और उनकी पत्नी वीना सिकंद भी इस ट्रिप पर काफी मस्ती कर रहे हैं।

vacation-in-switzerland

इन दिनों विवेक जहां टीवी शो ‘कयामत की रात’ में व्यस्त हैं तो वहीं दिव्यांका ‘ये है मोहब्बतें’ के साथ ही अपनी अपकमिंग वेबसीरीज़ की तैयारी भी कर रही हैं।

ADVERTISEMENT

करण पटेल- अंकिता भार्गव की बर्फीली मस्ती

टीवी शो (TV Show) ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल (Karan Patel) और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava) भी घूमने- फिरने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। इन दोनों ने साल 2019 का शानदार स्वागत टर्की में किया। करण और अंकिता ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज़ शेयर की हैं, जिनमें उन दोनों को बर्फ पर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इनकी फोटोज़ से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये दोनों रोमांटिक होने के साथ ही काफी एडवेंचरस भी हैं।

karan-patel-ankita-bhargava-turkey-vacation

उनकी इस मस्ती में टेलीविजन क्वीन एकता कपूर और ‘ये है मोहब्बतें’ में करण पटेल की को- स्टार अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) व उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने भी पूरा साथ दिया।

vacation-in-turkey

ADVERTISEMENT

अनीता हसनंदानी- रोहित रेड्डी का मौसम खुशनुमा

छोटे पर्दे की ‘नागिन’ (Nagin) व ‘ये है मोहब्बतें’ की शगुन (Shagun), अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) को घूमने का काफी शौक है। वे अक्सर अपने पति रोहित रेड्डी के साथ देश- विदेश की यात्राएं करती रहती हैं।

anita-hassanandani-rohit-reddy-turkey-vacation

कुछ महीने पहले वे अपनी बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर व क्रिस्टल डिसूज़ा के साथ भी उत्तराखंड घूमने गई थीं। फिलहाल वे कुछ दिनों के ब्रेक पर हैं और अपने शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर, पति रोहित रेड्डी, को- स्टार करण पटेल व उनकी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ टर्की में मस्ती कर रही हैं।

ye-hai-mohabbatein-team-vacation-photos

ADVERTISEMENT

अनीता की ट्रैवल पिक्स देखकर लग रहा है कि वे अपने पति रोहित रेड्डी को किस करने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं।

हैप्पी न्यू ईयर!

ये भी पढ़ें :

दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान समेत कई टीवी सितारों का हुआ अपहरण

ADVERTISEMENT

मालदीव में विवेक दहिया संग हैं दिव्यांका त्रिपाठी

ग्रीस में मिनी ब्रेक एंजॉय कर रही है यह नागिन

एकता कपूर के 20 टीवी सीरियल, जो बिना ‘क’ के भी हैं सुपरहिट

02 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT