ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
एकता कपूर के 20 टीवी सीरियल, जो बिना ‘क’ के भी सुपरहिट हैं

एकता कपूर के 20 टीवी सीरियल, जो बिना ‘क’ के भी सुपरहिट हैं

‘क’ से कसौटी जिंदगी की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर- घर की, कसम से, कुमकुम, कहीं तो होगा, क्या कूल हैं हम…..  आप छोटे पर्दे के फैन हों या न हों पर कुछ टीवी सीरियल्स व उनके मेकर्स को कभी नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। बात छोटे पर्दे की हो रही हो तो टेली वर्ल्ड की क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) का नाम लिए बिना तो बात अधूरी ही रह जाएगी। एकता कपूर को जानने वालों को पता है कि वे काफी अंधविश्वासी हैं। मुहूर्त व रत्नों पर भी उनका गहरा विश्वास है। एकता कपूर के लिए ‘क’ अक्षर काफी भाग्यशाली रहा है। वे कोशिश करती हैं कि उनके हर सीरियल और फिल्म का नाम ‘क’ अक्षर से ही शुरू हो। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी यह मान्यता काफी हद तक सही भी साबित हुई है। ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाला उनका हर धारावाहिक सुपरहिट की श्रेणी में रखा गया है। मगर उनके कुछ टीवी सीरियल ऐसे भी हैं, जो ‘क’ अक्षर से शुरू न होने के बावजूद भी टीआरपी रेटिंग और दर्शकों के दिलों में छा गए थे। जानिए, छोटे पर्दे की महारानी एकता कपूर के 20 ऐसे टीवी सीरियल के बारे में, जो ‘क’ अक्षर से शुरू न होकर भी दर्शकों की दिलोजान में बस गए थे।

1. मानो या न मानो

एकता कपूर फैमिली ड्रामा या लव स्टोरी पर बेस्ड सीरियल ज्यादा बनाती हैं पर इसका यह मतलब नहीं है कि वे दूसरे जेनरे में अपनी धाक जमाने से पीछे रह जाएं। 90 के दौर के लोगों को आज भी एकता का शो ‘मानो या न मानो’ याद होगा। यह शो 1995 में एयर हुआ था और हॉरर स्टोरीज़ व सुपरनैचुरल मान्यताओं पर आधारित था।mano-ya-na-mano

2. हम पांच

यह सीरियल आपने देखा हो या नहीं, इसका नाम तो ज़रूर सुना होगा। 1995 में शुरू हुआ एकता कपूर का यह कॉमेडी शो 1999 तक टीवी पर एयर हुआ था। यह कॉमेडी शो पांच बहनों की कहानी पर आधारित था, जो अपनी हरकतों से अपने मम्मी- पापा को हमेशा मुसीबत में डाल देती थीं।hum-paanch

3. पवित्र रिश्ता

एकता कपूर के इस टीवी सीरियल को भी काफी पसंद किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को इतना पसंद किया गया था कि वे ऑफस्क्रीन भी साथ हो गए थे (हालांकि, अब अलग हो चुके हैं)। इस शो के ऑफ एयर होने के बाद दोनों ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली थी।Pavitr-rishta

ADVERTISEMENT

4. एक थी नायिका

यह 16 एपिसोड्स की ऐसी सीरीज थी, जिसके हर एपिसोड में एक नई नायिका डायन या शैतान प्रवृत्ति वाली वैसी ही कैरेक्टर्स से लड़ा करती थी। इस सीरीज का उद्देश्य था, बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत दिखाना। इसमें हुमा कुरैशी, अंकिता लोखंडे, साक्षी तंवर, सचिन श्रॉफ जैसे नामी सितारे थे।Ek-thi-nayika

5. घर एक मंदिर

2 साल तक सोनी टीवी पर एयर होने वाले इस टीवी सीरियल में राम कपूर, गौतमी कपूर और हितेन तेजवानी मुख्य भूमिका में थे। इसकी कहानी 2 भाइयों और उनकी बीवी पर आधारित थी। बड़े भाई की मौत के बाद छोटा भाई अपनी भाभी से शादी कर लेता है।ghar-ek-mandir

6. चंद्र नंदिनी

रजत टोकस और श्वेता बासु प्रसाद स्टारर ‘चंद्र नंदिनी’ स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक था। यह शो चंद्रगुप्त मौर्य की ज़िंदगी पर आधारित था। इसमें राजा चंद्र और रानी नंदिनी के प्रेम व नोंक- झोंक को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया था।chandra-nandini %281%29

7. मेरी आशिकी तुमसे ही

शक्ति अरोड़ा और राधिका मदान की इस क्यूट व अलग सी लव स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह टीवी सीरियल एक क्लासिक ‘वदरिंग हाइट्स’ से प्रेरित था। इस शो में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक यानि कि मोहसिन खान भी थे।meri-ashiqui-tumse-hi

ADVERTISEMENT

8. गुमराह – एंड ऑफ इनोसेंस

यह शो भी एकता कपूर का एक अलग तरह का मास्टरपीस है। इसके कई सीजन का प्रसारण हुआ था। यह एक क्राइम सीरीज थी, जिसमें नौजवानों द्वारा किए जा रहे अपराधों व सुसाइड की घटनाओं को मुख्य तौर पर दिखाया जाता था।gumrah

9. परिचय – नई जिंदगी के सपनों का

एकता कपूर के इस टीवी सीरियल में समीर सोनी और कीर्ति नागपुरे मुख्य भूमिकाओं में थे। इस शो को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। दोनों मुख्य कलाकारों की अलग सी प्रेम कहानी और संघर्षों से जीतने की ललक ने सभी का दिल जीत लिया था।parichay

10. प्यार की ये एक कहानी

इंडियन टेलीविजन के दर्शकों ने कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें अपने टीवी सेट पर एक वैंपायर और आम लड़की की प्रेम कहानी भी देखने को मिल सकती है! मगर एकता कपूर ने यह भी कर दिखाया…। इसकी कहानी तब से 200 साल पहले की दिखाई गई थी।pyar-ki-ye-ek-kahani

11. ये है मोहब्बतें

मंजू कपूर के नॉवेल ‘कस्टडी’ पर आधारित ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन (करण पटेल) और इशिता (दिव्यांका त्रिपाठी) की शादीशुदा ज़िंदगी और उनके बच्चों की कहानी दिखाई जा रही है। 2013 में शुरू हुआ यह शो अभी भी टीआरपी रेटिंग में जगह बना ही लेता है।ye-hai-mohabbatein

ADVERTISEMENT

12. जोधा अकबर

हिस्टॉरिकल इवेंट्स पर आधारित टीवी सीरियल व फिल्मों को हमेशा पसंद किया जाता है। एकता कपूर के ‘जोधा अकबर’ में रजत टोकस और परिधि शर्मा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लोगों की तमाम आलोचनाओं के बावजूद यह शो अच्छा चला था।jodha-akbar

13. बड़े अच्छे लगते हैं

राम कपूर और साक्षी तंवर की सदाबहार जोड़ी को हमेशा ही पसंद किया जाता है। एकता कपूर अपनी कास्ट को चुनने में बहुत सावधानी बरतती हैं और उन्हें आम जनता से कनेक्ट करवा देती हैं। यह एक मैच्योर कपल की कहानी थी, जो अपने घर की जिम्मेदारियों के चलते बढ़ती उम्र तक शादी नहीं कर सकते थे।bade-achhe-lagte-hain

14. ये कहां आ गए हम

करण कुंद्रा और सान्वी तलवार की इस प्रेम कहानी का प्रसारण 2015 में हुआ था। इसमें राहुल (करण) और मानवी शर्मा (सान्वी) गायकी की अलग- अलग विधा में प्रशिक्षित सिंगर्स थे। इस सीरियल से पहले सान्वी ‘कुबूल है’ में नाज़िया का किरदार निभा चुकी थीं।yeh-kahan-aa-gaye-hum

15. तेरे लिए

इस सीरियल में अनुराग और तानी की खूबसूरत लव स्टोरी के साथ ही इसके टाइटल सॉन्ग को भी काफी पसंद किया गया था। अनुराग (हर्षद चोपड़ा) और तानी (अनुप्रिया कपूर) के मिलने- बिछड़ने की कहानी उनके बचपन से शुरू हो गई थी।tere-liye-serial

ADVERTISEMENT

16. एमटीवी वेब्ड

2013 में प्रसारित हुआ यह धारावाहिक एकता कपूर के आम धारावाहिकों से हटकर था। इसमें साइबर क्राइम से जुड़े उन मुद्दों को उठाया गया था, जिनका शिकार टीन एज के बच्चे बनते हैं। इसमें पोर्नोग्राफी, सोशल मीडिया पर आइडेंटिटी संबंधित असली घटनाओं को दिखाया गया था।mtv-webbed

17. बंदिनी

रोनित रॉय जब भी टीवी पर आते हैं, छा जाते हैं। एकता कपूर का यह टीवी सीरियल एनडीटीवी पर प्रसारित हुआ था। इसमें एक गरीब लड़की और मध्यम आयु वाले हीरों के व्यापारी की अजीबोगरीब कहानी थी। यह गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित था।bandini

18. ढाई किलो प्रेम

एकता कपूर के टीवी सीरियल आमतौर पर लंबे समय तक छोटे पर्दे पर राज करते हैं मगर ‘ढाई किलो प्रेम’ का प्रसारण सिर्फ 5 महीने तक ही हुआ था। इस टीवी सीरियल में ज्यादा वजन वाले एक कपल की लव स्टोरी दिखाई गई थी। इसमें महरजान माजदा और अंजलि आनंद मुख्य भूमिकाओं में थे।dhai-kilo-prem

19. दिल ही तो है

एकता कपूर के इस टीवी सीरियल को भी काफी पसंद किया जा रहा है मगर फिर भी इसके ऑफ एयर होने की खबरें आ रही हैं। सोनी टीवी के साथ ही यह शो एकता की ऐप ‘ऑल्ट बालाजी’ पर भी प्रसारित होता है। इसमें डॉ. पलक और बिजनेसमैन ऋत्विक नून की प्रेम कहानी व नून परिवार से जुड़ा एक राज़ दिखाया जा रहा है।dil-hi-to-hai

ADVERTISEMENT

20. नागिन

एकता कपूर की इस सुपरनैचुरल सीरीज के बारे में तो जितना कहा जाए, कम ही पड़ जाएगा। फिलहाल इसका तीसरा सीजन टेलीकास्ट हो रहा है और यह शो दर्शकों के पसंदीदा सीरियल्स में से एक है। नागिन सीरीज के पहले व दूसरे भाग की मुख्य अदाकारा मौनी रॉय अब बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं।naagin-3

इन टीवी सीरियल्स की लोकप्रियता व सुपरहिट का स्टेटस देखकर लग रहा है कि अगर आपमें योग्यता हो तो अंधविश्वास का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

ये भी पढ़ें :

एकता कपूर की ‘कभी खुशी कभी गम’ में हो सकती हैं ये 10 बातें

ADVERTISEMENT

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर को राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार

छोटे पर्दे की ये 9 जोड़ियां आज भी हैं सुपरहिट

25 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT