ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
वेडिंग फैशन ट्रेंड 2019: ट्रेडिशनल फ्यूजन वियर यानि पारंपरिक परिधान में ट्रेंड का तड़का – Wedding Fashion Trends 2019

वेडिंग फैशन ट्रेंड 2019: ट्रेडिशनल फ्यूजन वियर यानि पारंपरिक परिधान में ट्रेंड का तड़का – Wedding Fashion Trends 2019

भारतीय शादियां गहरी भावनाओं यानि कि इमोशंस से भरी होती हैं, यही वजह है कि इनमें गहरे रंगों का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर ट्रेडिशनल भारतीय शादी- विवाहों में न सिर्फ शादी के दिन बल्कि उससे पहले होने वाली दूसरी रस्मों और कार्यक्रमों जैसे हल्दी, मेहंदी और रिसेप्शन भी कम महत्वपूर्ण नहीं होते। दो लोगों के मिलन के इस उत्सव में दोनों ओर के परिवार भी पूरे जोशो खरोश के साथ शामिल होकर इसका खूब आनंद लेते हैं। यह दिन होने वाले हर दूल्हा- दुल्हन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यही वजह है कि यह दोनों ही जिंदगी के इस सबसे बड़े दिन के लिए खूबसूरत दिखना चाहते हैं।

शादी से पहले की हल्दी और मेहंदी की रस्म

कैसी हो दुल्हन की जूलरी

दूल्हे के लिए जूलरी ट्रेंड

ADVERTISEMENT

शादी के बाद कॉकटेल पार्टी

virushka-1

भारतीय विवाह विभिन्न रंगों से भरपूर पारंपरिक उत्सव होता है जिसमें साधारण तौर पर तो पारंपरिक पहनावा ही पहना जाता है, लेकिन आजकल इसमें आधुनिक पहनावे का भी सम्मिश्रण होने लगा है। ज्यादातर भारतीय शादियों में भड़कीले रंगों का प्रयोग काफी ज्यादा होता है। आधुनिक युग के दूल्हा- दुल्हन का रुझान कुछ नये फैशन की ओर भी होने लगा है। जब कपड़ों की बात आती है तो हर रस्म के लिए उन्हें उनकी प्राथमिकताओं के बारे में स्पष्ट पता होता है कि वह क्या चाहते हैं और इस दिन वह कैसे दिखना चाहते हैं। जब दूल्हा-दुल्हन यह तय करते हैं कि वह अपने विवाह के दिन क्या पहनेंगे तो ज्यादातर मामलों में यह परम्परा से लेकर तौर-तरीकों के साथ- साथ स्थानीय अपेक्षाओं तक पर निर्भर करता है। अधिकांश मामलों में वैवाहिक परिधान परंपरा और आधुनिकता का फ्यूज़न होने के साथ रंग बिरंगे भी होते हैं। हालांकि आजकल पारम्परिक रंगों वाले परिधानों का फैशन फिर लौट रहा है। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही खूबसूरत परिधान और ब्राइट जूलरी पहनना चाहते हैं। यहां हम आपको ऐसे कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनसे वर-वधू यह जान सकते हैं कि उन पर ट्रेंड में चल रहे किस तरह के परिधान अच्छे लगेंगे।

शादी से पहले की हल्दी और मेहंदी की रस्म 

Wedding Trends 2

ADVERTISEMENT

आजकल विवाह से पहले होने वाले हल्दी और मेहंदी जैसे उत्सव और रस्मों को भी खासा एन्जॉय किया जाता है। इनमें बहुत से परिवारजन एकत्र होकर खूब मौज मस्ती करते हैं। आमतौर पर इन रस्मों में भी पीले, हरे, नीले, बैगनी यानि खूब ब्राइट बहुरंगे कपड़ों और चीजों के प्रयोग का ट्रेंड है। ये रंग वर- वधू के उत्साह से भरे मूड को दर्शाते हैं। शरारे के साथ भारी कढ़ाई वाले दुपट्टे या बनारसी दुपट्टे, पटियाला पैन्ट्स या छोटी कुर्ती के साथ धोती पैन्ट्स का ट्रेंड आजकल खूब चल रहा है। इसके अलावा इस शादी सीजन में शरारा पैंट का ट्रेंड भी खूब चल रहा है। दूल्हे की हल्दी के लिए भी ज्यादातर ब्राइट रंगीन बंडी के साथ कुरते पजामे का ट्रेंड है। कुछ लोग शर्ट और बंडी भी पहनते हैं या फिर धोती और शर्ट जो अलग तरह का लुक देती है।

दूल्हा- दुल्हन के दोस्तों के परिधान

varmala-6 6241834

आजकल सिर्फ दूल्हा और दुल्हन ही नहीं, बल्कि दूल्हा और दुल्हन के दोस्तों के लिए भी थीम पर आधारित पहनावे का ट्रेंड है। जैसे अगर दूल्हा और दुल्हन ने किसी खास थीम पर आधारित ड्रेस पहनी हो तो उनके दोस्तों को भी इससे रिलेटेड ही ड्रेस पहननी होगी। यह ट्रेंड दूल्हा और दुल्हन के पहनावे के रंग या डिज़ाइन पर आधारित हो सकता है या फिर इनके मेकअप पर बेस्ड भी हो सकता है। इसी तरह दूल्हे के दोस्त भी उसकी ड्रेस से मिलती जुलती ड्रेस प्लान कर सकते हैं।

5 हज़ार रुपए के अंदर मिलने वाले गिफ्ट्स

ADVERTISEMENT

शादी के दिन दुल्हन के परिधान

हर दुल्हन अपनी शादी के दिन यही चाहती है कि वह इतनी सुन्दर, चमत्कारिक और आकर्षक दिखे कि किसी की नजरें उस पर से ना हटें। इसीलिए वह ऐसी का चुनाव करना चाहती है जो उसे आकर्षक दिखाने के साथ- साथ औरों से बिलकुल अलग तरह की हो, ताकि हर ओर उसके शादी के जोड़े की तारीफ हो। शादी के दिन जहां दुल्हन के सामने कई परम्पराओं को एकसाथ निभाने की चुनौती होती है तो वहीं परम्परागत दिखने की इच्छा भी। अगर फैब्रिक की बात की जाए तो दुल्हन शादी के दिन परम्परागत कांजीवरम का लहंगा और बनारसी ब्रोकेड के काम से भरी जरी वाली साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ ही राजस्थानी गोटे वाली कढ़ाई वाले परिधान का भी आजकल खूब ट्रेंड में हैं।

FB sabyasachi bollywood brides

ब्राइडल वियर के लिए चलने वाले रंग

शादी के इस मौसम में ब्राइडल वियर के लिए पुराने परम्परागत रंग भी खूब चल रहे हैं जबकि कुछ नये रंग भी ट्रेंड में आए हैं। अगर दुल्हन के जोड़े की बात की जाए तो आजकल देश में ज्यादातर वेडिंग डिज़ाइनर अपने कलेक्शंस में ब्राइट रेड, रानी पिंक और मरून जैसे ब्राइट रंगों के अलावा बेबी पिंक, लाइट ग्रीन, पीच, ऑफव्हाइट जैसे हलके रंगों पर फूलपत्ती की कढ़ाई वाले परिधान चल रहे हैं। रंगों के साथ- साथ गोल्डन कढ़ाई वाले जरी के लहंगे या साड़ी भी दुल्हन के परिधान हो सकते हैं। आज की दुल्हनें पेस्टल शेड्स वाले लहंगे भी पसंद कर रही हैं जिनमें भारी भरकम रेशम की कढ़ाई की गयी हो।

इसे भी पढ़ें – ब्राइड हुईं बिंदास: देखें शादी में दुल्हन की एंट्री के 9 अनोखे और रोमांचक अंदाज़

ADVERTISEMENT

कैसी हो दुल्हन की जूलरी 

Sonam- bridal looks

शादी में गहनों यानि जूलरी का अपना अलग ही महत्व है। आभूषण अभिजात्य वर्ग ही नहीं, हर वर्ग के लिए काफी खास होते हैं। शादी के परिधान बिना मिलते जुलते गहनों के अधूरे से रह जाते हैं। दुल्हन के नाम पर हमेशा ही भारी भरकम गहनों की याद आती है। नाक की नथ, गले का हार, कानों के झुमके और माथे पर टीका जैसे गहने हमेशा से फैशन में रहे हैं और दूल्हनों के बीच खासे लोकप्रिय भी। मांग टीका से लेकर बाजूबंद, लम्बे नेकलेस, कान की झुमकी, चंकी चांदबाली, पायल और कमरबंद के साथ परम्परागत सुनहरी चोटी भी काफी लोकप्रिय हैं।

हिंदू धर्म में विवाह का अर्थ

शादी के दिन दूल्हे के परिधान

आजकल दुल्हन की तरह ही दूल्हे भी परंपरागत परिधानों को किनारे कर नए ढंग के पहनावे पसंद कर रहे हैं। कपडे से लेकर बाकी परिधान भी वही रहते हैं जो भारी और थकान देने वाले ना हों इसलिए आरामदेह कपड़ों पर भी ध्यान रहता है। कढ़ाई वाली शादी की शेरवानी , धोती या कुरता या जोधपुरी ट्रेंड में हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि दूल्हे का चुनाव किस तरह के परिधानों का है जो वह विवाह के दिन पहनेगा।

ADVERTISEMENT

varmala-8

दूल्हे के परिधान के रंगों का ट्रेंड

अधिकांशतः देखा गया है कि दूल्हा , दुल्हन के परिधान और डिज़ाइन से अपना तालमेल बिठाता है। आम तौर पर दूल्हा-दुल्हन दोनों ही कढ़ाई वाले ड्रेस पहनना पसंद करते हैं। अगर दुल्हन ने गाढ़े रंग का लाल , गुलाबी या सुनहरे रंग का परिधान पहना है तो दूल्हा भी अपनी शेरवानी में लाल किनारे वाले ब्रोकेड का इस्तेमाल करेगा। दूल्हे अधिकतर बंदगला और पगड़ी पहनते हैं जो काफी चटक रंग के होते हैं और ट्रेंड में भी। आजकल दूल्हे पगड़ी पर कलगी लगाना पसंद करते हैं।

दूल्हे के लिए जूलरी ट्रेंड 

Wedding Trends 1 1119144

जहां दुल्हन के पहनने के लिए हेवी जूलरी का ट्रेंड है, वहीं दूल्हों के लिए भी जूलरी पहनने का ट्रेंड खूब चल रहा है। दूल्हे आजकल ऐसे नेकलेस पहन रहे हैं जिनपर मोती, पन्ना या रूबी का काम हुआ हो। ये पत्थर काफी महंगे होते हैं। इसके अलावा भारत के कुछ समुदायों में दूल्हे को तलवार साथ लेकर चलने की परम्परा है जिस पर स्वर्णकारी की गई हो। इससे दूल्हे में राजसी लुक दिखता है जो काफी अच्छा लगता है।

ADVERTISEMENT

शादी के बाद कॉकटेल पार्टी

Wedding Trends 3

आजकल शादी के बाद होने वाली कॉकटेल पार्टियों का ट्रेंड भी चल पड़ा है जिसमें लोग खूब झूम- झूम कर डांस का मजा लेते हैं। यह भी ऐसा अवसर होता है, जब सभी एक से बढ़कर एक खूबसूरत लुक्स में दिखना चाहते हैं। कॉकटेल पार्टी के लिए आजकल की दुल्हनें शोल्डर गाउन और खुले गले की कढ़ाई वाली चोली पहनना पसंद करती हैं। इसके अलावा इसमें दुल्हन हीरे वाली जूलरी को प्राथमिकता देती हैं। दूल्हा -दुल्हन दोनों ही ऐसी जूलरी पहनना चाहते हैं जो इंडियन और वेस्टर्न का फ्यूज़न हो, ताकि उनका लुक भी फ्यूज़न ही रहे। इस मौके पर अधिकतर दूल्हे जोकी पैन्ट्स और रंगीन जोधपुरी सूट पहनना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें – आपके हनीमून को यादगार बना देंगी ये स्टाइलिश ड्रेसेज़ 

हर नया जोड़ा एक सम्पूर्ण विवाह का इच्छुक होता है जिसमें परंपरा, आधुनिकता के साथ-साथ पारिवारिक संस्कृति और परम्पराओं का समुचित संतुलन हो और शादी के मौके पर दूल्हा और दुल्हन दोनों ही अपने सर्वश्रेष्ठ लुक में दिखना चाहते हैं इसलिए परंपरा में ट्रेंड का तड़का लगाना जरूरी है।

ADVERTISEMENT

(स्टूडियो कासा-9 की निकिता वीरा कौशिक से बातचीत पर आधारित)

इसे भी पढें –

दीपिका पादुकोण के खास ब्राइडल लहंगे

बंगाली, मराठी, तमिल… हर तरह का साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल है बेहद खास, देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

कैसे चुनें परफेक्ट सही वरमाला

शादी में दुल्हन को दें ऐसे गिफ्ट

प्री वेडिंग फोटोशूट को यादगार बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट जगह

ADVERTISEMENT
04 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT