ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
ब्राइड हुईं बिंदास: देखें शादी में दुल्हन की एंट्री के 9 अनोखे और रोमांचक अंदाज़ – Bride Entry Ideas in Hindi

ब्राइड हुईं बिंदास: देखें शादी में दुल्हन की एंट्री के 9 अनोखे और रोमांचक अंदाज़ – Bride Entry Ideas in Hindi

आजकल शादियों में कितनी ही तरह के प्रयोग किये जाने लगे हैं, जो हम और आप सोच भी नहीं सकते हैं। आजकल दूल्हे ही नहीं, बल्कि दुल्हनें भी काफी बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल हो चली हैं। अपनी ही शादी में दुल्हन का डांस करना तो आजकल कोई नई बात नहीं, बल्कि काफी आम हो चला है। उधर फिल्म वीरे दी वेडिंग में भी करीना कपूर को मून एंट्री दिखाई गई है। इसी तरह रियल लाइफ में भी कुछ अनोखी दुल्हनें काफी अनोखी तरह से अपनी ही शादी में एंट्री लेने लगी हैं, यही हम आपको यहां दिखाने वाले हैं। तो देखिये इन अनोखी दुल्हनों के अपनी ही शादी में एंट्री के अनोखे अंदाज –

1. डांसिंग ब्राइडल एंट्री

डांस करती अनेक ब्राइड के वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन इस ब्राइड का जवाब नहीं है। एंड्रिया नाम की इस ब्राइड ने बॉलीवुड के नगाड़ा संग ढोल और दीवानी मस्तानी गाने पर क्या जबरदस्त डांस किया कि उसका होना वाला दूल्हा थॉमस हैरान रह गया।  

2. रॉयल एनफील्ड पर ब्राइड एंट्री

आमतौर पर ब्राइड कुछ शर्माती और अपनी आंखें नीचे करके ही शादी पर एंट्री लेती हैं, लेकिन हमारी यह ब्राइड काफी दबंग है जो शादी के वेन्यू पर रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर बैठ कर पहुंची थी।

 

ADVERTISEMENT

3. ब्राइड पहुंची हेलीकॉप्टर से

इस ब्राइड ने तो और भी कमाल कर दिया। यह किसी मोटरसाइकिल या कार पर नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर पर सवार होकर अपनी शादी के वेन्यू तक पहुंची और सबको हैरान कर दिया।

4. घोड़ी पर दूल्हे के पास पहुंची दुल्हन

इस दुल्हन ने तो दूल्हे को भी मात दे दी। जहां आमतौर पर हिंदू शादियों में घोड़ी पर बैठकर दूल्हा आता है दुल्हन को लेने, वहीं इस शादी में दूल्हे को लेने दुल्हन घोड़ी पर सवाल होकर पहुंची। देखी दुल्हन की दबंगई…

 

5. खुद बढ़ने वाली पालकी पर दुल्हन का अनोखा अंदाज

इस दुल्हन का अंदाज देखिये और इसकी पालकी देखिये। आप भी चकरा जाएंगे कि यह दुल्हन की डोली है या फिर जादू की छड़ी। खुद ही धीरे- धीरे आगे बढ़ने वाली इस पालकी में बैठी दुल्हन किसी परी से कम नहीं लग रही है।  

ADVERTISEMENT

6. शिकारा पालकी से ब्राइड की एंट्री

आपको पता है ना कि शिकारा क्या होता है। कश्मीर की डल झील में छोटी- छोटी नाव होती हैं जिनमें  कश्मीरी लोग फूल बेचा करते हैं, इसी नाव को शिकारा कहा जाता है। यह दुल्हन इस खूबसूरत शिकारे पर बैठकर अपनी शादी के लिए पहुंची। है न अनोखा और खूबसूरत अंदाज।

7. ब्राइड पहुंची ऐसी अनोखी नौकाओं से

किसी भी दुल्हन की एंट्री का ऐसा अनोखा अंदाज आपने कभी नहीं देखा होगा। इतनी खूबसूरत नौकाएं और इतना अनोखा ब्राइड एंट्री का अंदाज। हम भी कायल हो गए ब्राइड एंट्री के इस अंदाज से तो।

8. बेमिसाल ब्राइड की बेमिसाल मून एंट्री

इसे कहते हैं ब्राइड की ग्रैंड एंट्री। ऐसी एंट्री को मून ब्राइड एंट्री कहा जाता है। इसमें एक चांद बनाया जाता है, जिसपर दुल्हन को बैठाकर ऊपर से उतारा जाता है। ऐसा लगता है जैसे दुल्हन चांद पर बैठकर आसमान से उतर रही हो। यह  नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

9. गज़ब का स्टंट- उड़ती हुई आई ये ब्राइड

इस एडवेंचरस ब्राइड ने तो गजब ही कर दिया। अपनी शादी में एंट्री के लिए ब्राइड ने एक ऐसे एडवेंचर को चुना, जिसे करने में अच्छे- अच्छे तीसमारखां भी चकरा जाएं। देखिये उड़ते हुए एंट्री करने वाली इस ब्राइड का वीडियो –

ADVERTISEMENT

इन्हें भी देखें –

#वायरल वीडियो: वरमाला के लिए गॉगल्स पहनकर नाचते हुए आई ये दुल्हन

बेटा-बेटी में फर्क न करने का संदेश देने घोड़ी पर चढ़ी ये दुल्हन, देखें वीडियो..

इस डिजाइनर ने सेट किये ब्राइड के लिए खूबसूरत इंडियन ट्रेडिशनल ब्लाउज के नये ट्रेंड

ADVERTISEMENT

अनुष्का का यह वीडियो कितना मस्तीभरा है, जिसमें वह शादी के बाद पार्टी में डांस कर रही हैं

 

25 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT