अनुष्का शर्मा ने शेयर की बिकिनी में अपनी हॉट फोटो, कोहली ने उस पर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, जिन्हें फैन्स प्यार से ‘विरुष्का’ कहते हैं, भारत के पावर और पॉपुलर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। मौका कोई भी हो, ये एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और अपने प्यार का इजहार करना भी नहीं भूलते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक-दूसरे से काफी समय तक दूर रहने के बावजूद भी वो क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना नहीं भूलते हैं।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर के किनारे स्विम सूट पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैन्स तो फैन्स, उनके पति विराट कोहली भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाये। जी हां, टीम इंडिया के कप्तान साहब ने अनुष्का की इस फोटो पर लव स्माइली के साथ हार्ट इमोजी बनाया है। उनके इस रिएक्शन को लाखों लोगों ने पसंद किया है।
इस तस्वीर में अनुष्का सफेद और नारंगी रंग की स्ट्राइप्ड प्रिंट बिकिनी में समंदर किनारे फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। उनके आस-पास का नजारा बेहद खूबसूरत है और उनके चेहरे पर बिखरी मुस्कान इस तस्वीर में चार चांद लगा रही है। अनुष्का ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सन किस्ड एंड ब्लेस्ड ( Sun Kissed & Blessed)’, जिसका मतलब है कि सूरज की रोशनी ने उन्हें छुआ और वो बेहद खुशनसीब हैं, जो उन्हें इस जगह आने का मौका मिला।
अभी कुछ ही समय पहले अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी और उम्र को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे भी किये थे। एक मैगजीन के इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने यह कुबूल किया था कि एक एक्ट्रेस होने के नाते शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी। बहुत से लोगों ने उन्हें इस बात के लिए टोका भी है कि उन्हें इतनी जल्दी शादी नहीं करनी चाहिए थी। लेकिन अनुष्का अपने इस फैसले से खुश हैं और वो विराट की काफी तारीफ भी करती हैं कि उन्हें उन जैसा पति जीवनसाथी के रूप में मिला।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का साल 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद से बड़े पर्दे पर नहीं दिखी हैं। ये कहा जा सकता है कि उन्होंने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले रखा है। जानकारी के मुताबिक, अनुष्का फिल्म प्रोडक्शन पर फोकस कर रही हैं।
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
19 Aug 2019