इस तस्वीर में अनीता के करीबी लोग और इंडस्ट्री के कुछ दोस्त उनसे फेसटाइम कर रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में एकता कपूर, करण पटेल, पर्ल वी पुरी, नीना कुलकर्णी और क्रिस्टल डिसूजा और उनके देवर क्रिकेटर चहल समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए हैं।
इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने कई सार खास तैयारी भी की। उनके लिए शानदार केक बनाया और साथ ही उनके लिए स्पेशल खीर भी। खुद अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें रोहित उनके लिए स्पेशल खीर बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता लिखती हैं, ‘आज मेरा बर्थडे है और मिस्टर हसबैंड मेरे लिए दुनिया की सबसे अच्छी खीर बना रहे हैं’।
बता दें अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी को लगभग 7 साल बीत गए हैं और वो सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और उनमें दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार देखा जा सकता है। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद रोमाटिंक है और दिलचस्प है। दोनों एक जिम में मिले थे और रोहित नहीं जानते थे कि अनीता एक फिल्म स्टार हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई और जल्द ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।