ADVERTISEMENT
इस वैलेंटाइन डे सिर्फ रेड नहीं इन लिपस्टिक शेड्स से लुक को बनाएं परफेक्ट
प्यार का त्योहार यानी वैलेंटाइन डे (Valentines Day) नजदीक है। ऐसे में फ़िज़ा में भी लाल रंग घुल जाता है। रेड ड्रेस, रेड फुटवियर, यहां तक कि रेड लिपस्टिक भी। यह बात सच है कि होंठों की खूबसूरती में लिपस्टिक का बहुत बड़ा हाथ है। साथ ही वैलेंटाइन डे का मतलब रेड लिपस्टिक। मगर जो सबने किया वही अपने भी किया तो आपमें और सबमें फर्क क्या रह गया। वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर अपने पार्टनर से मिलने या फिर किसी पार्टी में जाने के लिए रेड लिपस्टिक तो सभी लगाते हैं। मगर बात तब बनती है, जब आप औरों से अलग और खूबसूरत दिखें। इसके लिए सिर्फ रेड लिपस्टिक का होना जरूरी नहीं है। हम यहां ऐसे ही कुछ लिपस्टिक शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस वैलेंटाइन आपको देंगे परफेक्ट लुक।
ब्राउन एक ऐसा शेड है, जो इन दिनों काफी चलन में है। दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा सहित कई बॉलीवुड दीवा भी इस शेड की लिपस्टिक को काफी पसंद कर रही हैं। यह न सिर्फ दिखने में लाइट है बल्कि क्लासी भी है। इसके अलावा यह हर तरह के स्किन टोन पर सूट करता है। परफेक्ट रस्ट ब्राउन शेड पाने के लिए My Glamm की LIT SATIN MATTE LIPSTICK – TWO BROKE GIRLS ट्राई करें। यह वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर आपके लुक में चार-चांद लगा देगी।
ऑरेंज शेड ज्यादातर उन लड़कियों पर फबता है, जिनका स्किन टोन फेयर होता है। हालांकि ऑरेंज शेड का इस्तेमाल थोड़ा डेयरिंग माना जाता है क्योंकि यह कम्फर्ट जोन के बाहर का शेड है। ज्यादातर लोग लिपस्टिक में रेड, ब्राउन या पिंक शेड की चुनते हैं लेकिन जब तक आप ऑरेंज शेड ट्राई नहीं करेंगी आपको पता कैसे चलेगा कि यह आप पर कैसा लग रहा है। वैलेंटाइन की शाम को खूबसूरत बनाने ऑरेंज शेड पाने के लिए My Glamm की LIT CREAMY MATTE LIPSTICK – MIMOSA ट्राई करें।
पिंक शेड तो आपने कई बा ट्राई किया होगा तो क्यों न इस बार पीचिश पिंक शेड ट्राई करें। हो सकता है आपको लगे ये तो टीनेजर्स का शेड है। इसे तो ज्यादातर कॉलेज की लड़कियां लगाती हैं। तो हम आपको बता दें कि यह शेड हर उम्र में खूबसूरत लगता है। पिंक में कई तरह के शेड्स उपलब्ध हैं। आप अपने अनुसार परफेक्ट पिंक का चुनाव कर सकती हैं। मगर हमारी राय में My Glamm की LIT LIQUID MATTE LIPSTICK – BREADCRUMB पीचिश पिंक शेड आपकी वैलेंटाइन डेट के लिए परफेक्ट रहेगी।
वाइन शेड कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस इस लिपस्टिक शेड में नज़र आती हैं और काफी खूबसूरत भी दिखती हैं। इस शेड को लगाने के बाद लोग आपसे इसके बारे में पूछे बिना नहीं रह पाएंगे। तो देर किस बात की इस वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर अपना परफेक्ट वाइन शेड पाने के लिए MANISH MALHOTRA HI-SHINE LIPSTICK – VINTAGE WINE ट्राई करें।
10 Feb 2021
ADVERTISEMENT