ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अलाना पांडे के संगीत में सिल्वर साड़ी में कहर ढाती नजर आईं सुहाना खान, देखें Video

अलाना पांडे के संगीत में सिल्वर साड़ी में कहर ढाती नजर आईं सुहाना खान, देखें Video

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, हाल ही में अलाना पांडे और आइवर मैककैरी की संगीत सेरेमनी में नजर आईं और इस दौरान की सुहाना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर सुहाना खान शिमरी सिल्वर साड़ी औऱ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने मैचिंग पर्स कैरी किया था। पपाराजो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सुहाना खान बिल्डिंग से निकलकर अपनी कार की ओर जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सुहाना अपनी साड़ी को पकड़ कर हंसते हुए नजर आईं। साथ ही वेन्यू से निकलने से पहले वह थैंक्यू भी बोलते हुए दिखाई दीं।

क्लिप पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, ”वह स्टनिंग लग रही हैं। K3G की रानी की वाइब्स दे रही हैं”। अन्य ने लिखा, ”Wow वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।” अन्य ने लिखा, ”सुहाना इसमें स्टनिंग लग रही हैं”। एक ओर ने लिखा, ”नाइस साड़ी सुहाना।”

अलाना पांडे की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज कुछ दिन पहले शुरू हुई थीं। बता दें कि वह चिक्की पांडे और उनकी पत्नी डीएन पांडे की बेटी हैं। चिक्की पांडे, एक्टर चंकी पांडे के भाई हैं। अलाना पेशे से मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और आइवर पेशे से फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर हैं। दोनों लॉस एंजलेस में रहते हैं और दोनों 16 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन मुंबई में एक्टर सोहेल खान के घर किया गया था। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे जिसमें, सलमान खान, हेलेन, भावना पांडे, अहान पांडे और बॉबी देओल आदि का नाम शामिल है।

ADVERTISEMENT

बता दें कि सुहाना खान जल्द ही फिल्म आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म आइकॉनिक कॉमिक द आर्चीज का इंडियन अडेप्शन है और यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। फिल्म को टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। द आर्चीज आज के वक्त टीनेज की स्टोरी को दर्शाती है।

16 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT