ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोनम कपूर किंग्स चार्ल्स III के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में खूबसूरत व्हाइट गाउन में आईं नजर, देखें

सोनम कपूर किंग्स चार्ल्स III के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में खूबसूरत व्हाइट गाउन में आईं नजर, देखें

सोनम कपूर रविवार को कोरोनेशन कॉन्सर्ट में कॉमनवेल्थ के कई choir परफॉर्मर्स को इंट्रोड्यूस कराते हुए नजर आईं। इस कॉन्सर्ट का आयोजन किंग चार्ल्स III के कोरोनेशन सेलिब्रेशन के लिए किया गया था और इसमें कई बड़े नाम शामिल हुए थे। सोनम को यहां बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया था और एक्ट्रेस ने अपनी स्पीच की शुरुआत नमस्ते से की थी।

सोनम कपूर इस खास मौके पर अनामिका खन्ना के बारडोट गाउन में नजर आईं, जिसे उन्होंने एमिलिया विकस्टीड के साथ कोलैबोरेशन में बनाया था। सोनम ने लिखा, ”हिस्टोरिक मोमेंट्स, फैशन मोमेंट्स की डिमांड करते हैं। मुझे गर्व है कि मुझे कोरोनेशन कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला और मैंने इस मोके पर दो देशों की इंक्रेडिबल डिजाइनर के कोलैबोरेशन से बनी ड्रेस पहनी और इन देशों को मैं अपने घर कहती हूं @anamikakhanna.in @emiliawickstead।”

सोनम कपूर ने कॉमनवेल्थ की डाइवर्सिटी को एंफेसाइज किया और साथ ही उन्होंने अपनी वर्ड परफॉर्मेंस में नेशन को जोड़कर रखने वाली चीजों पर भी बात की। सोनम के टुकड़े ने राष्ट्रमंडल द्वारा आभासी गाना बजानेवालों के प्रदर्शन की प्रस्तावना के रूप में काम किया जिसमें 56 राष्ट्रमंडल देशों के गायक, एकल कलाकार और युगल शामिल थे। उन्होंने स्टीव विनवुड का भी परिचय कराया, जिन्होंने 70-पीस ऑर्केस्ट्रा के साथ अपने प्रतिष्ठित गीत हायर लव के आधुनिक संस्करण का प्रदर्शन किया

सोनम के परिवार ने सोशल मीडिया पर उनके लिए चीयर किया। उनकी मां ने सोनम के स्टेज अपीयरेंस की वीडियो को शेयर किया और लिखा, बहुत गर्व है। यह वाकई सम्मान की बात है। सोनम कपूर ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लव यू लिखा और साथ में दिल का इमोजी भी शेयर किया। सुनीता की पोस्ट पर सोनम के कजिन अर्जुन कपूर ,अंकल संजय कपूर और आंटी महीप कपूर और भावना पांडे ने भी दिल का इमोजी शेयर किया।

ADVERTISEMENT
08 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT