ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
गांव को गोद लेकर सलमान खान ने फिर पेश की दरियादिली की मिसाल

गांव को गोद लेकर सलमान खान ने फिर पेश की दरियादिली की मिसाल

बॉलीवुड के नामी-गिरामी एक्टर्स अपनी फिल्मों, पर्सनल लाइफ और कॉन्ट्रोवर्सीज़ के साथ ही अपने नेक कामों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो फिल्मों के साथ ही सोशल वर्क में भी काफी सक्रिय रहते हैं। ये न सिर्फ दान-पुण्य करते हैं, बल्कि ऐसी कई संस्थाओं का चालन भी करते हैं, जो इन्हीं कामों को मुख्यता से संभालती हैं। बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान (Salman Khan) भी इसी ए लिस्ट में शामिल हैं।

बड़े दिल वाले दबंग भाई

फैंस के बीच भाई जान के तौर पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का दिल बहुत बड़ा है। तमाम कॉन्ट्रोवर्सीज़ में फंसे होने के बावजूद सलमान खान के नेक कामों का भी एक अलग ही खाता है। वे अक्सर रुपये-पैसे व आश्रय के माध्यम से ज़रूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। हाल ही में फिर उन्होंने अपनी दरियादिली का एक सबूत पेश किया है।

दरअसल, सल्लू मियां यानि कि सलमान खान ने एक बाढ़ पीड़ित गांव को गोद लेने का फैसला किया है। इस गांव का नाम है खिदरापुर (Khidrapur) और यह महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में है। 2019 में इस गांव में भीषण बाढ़ आई थी और तब से ही इसे मदद की दरकार रही है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/janhvi-kapoor-remembers-mother-sridevi-on-her-death-anniversary-in-hindi-877944

भाई ने लिया स्थापन का जिम्मा

सलमान खान को जब इस बाढ़ग्रस्त गांव के बारे में पता चला तो उन्होंने ऐलान फाउंडेशन के साथ मिलकर खिदरापुर के लोगों के आश्रय और आवास का जिम्मा ले लिया। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर भी बाढ़ पीड़ितों के लिए दुख जताया था। सभी आम लोगों की तरह वे भी घर को बुनियादी ज़रूरत मानते हैं और इसीलिए बाढ़ की वजह से अपना घर खो चुके लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं।

ऐलान फाउंडेशन के डायरेक्टर रवि कपूर भी इस बेहद नेक काम में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का साथ पाकर काफी खुश और उत्साहित हैं। सलमान खान आम लोगों की ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लोगों भी काफी मदद करते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/superfoods-to-increase-protein-intake-in-hindi

मदद के लिए हमेशा आगे

इंडस्ट्री के नए पुराने, सभी लोगों का मानना है कि सलमान खान उनकी मदद करने से कभी चूके नहीं हैं। कभी किसी को अपनी फिल्म के लिए फाइनेंशियल हेल्प की ज़रूरत हो, किसी को इंडस्ट्री में लॉन्च होना हो, सलमान सबकी मदद करते हैं। उन्होंने डिंपल गर्ल प्रीति ज़िंटा द्वारा निर्मित फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ के दौरान पैसों की तंगी होने पर प्रीति की भी मदद की थी।सिर्फ इतना ही नहीं, वे बॉलीवुड फिल्म में रोल पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे लोगों की मदद करने के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। 

ADVERTISEMENT

उनके गार्ड, सेट बॉयज़ व उनसे जुड़े अन्य लोग अक्सर उनकी दरियादिली के किस्से सुनाया करते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/hit-bollywood-actresses-who-are-successful-in-business-too-in-hindi

आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

27 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT