ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
लंदन या स्विटजरलैंड नहीं RRKPK का Randhawa Paradise नोएडा में है स्थित, देखें Pics

लंदन या स्विटजरलैंड नहीं RRKPK का Randhawa Paradise नोएडा में है स्थित, देखें Pics

शानदार डायरेक्शन से लेकर दिल को छू लेने वाली एंडिंग्स तक करण जौहर की फिल्में हमेशा ही अलग और शानदार होती हैं। इसी बीच हाल ही में रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी इसे साबित करती है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ शानदार लॉकेशन पर की गई है और इन्ही में से एक रंधावा पैराडाइस है जो रॉकी रंधावा का घर है और ये वाकई बेहद शानदार है। लेकिन अगर हम कहें कि यह घर असल में नोएडा में स्थित है तो क्या आपको विश्वास होगा? सबसे अच्छी बात, आप चाहें तो यहां जा सकते हैं और खुद इस जगह को देख सकते हैं।

The Gaurs Mulberry Mansions

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रॉयलिटी को दिखाने के लिए करण जौहर ने गॉर मलबेरी मेंशन के एक विला को लॉक किया था और ये वाकई बेहद खूबसूरत है। हालांकि, इसके बारे में अधिक बात करने से पहले यहां आपको इसकी कुछ झलक दिखा देते हैं।

गॉरसन ग्रुप का गॉर मलबेरी मेंशन एक लक्जरियस रेसिडेंशियल एरिया है जो सेक्टर 1 ग्रेटर नोएडा में स्थित है। 2014 में पूरा किए गए मलबेरी मेंशन 4500 स्क्वैयर फीट में फैला हुआ है और इसमें बहुत ही स्पेशियस विला और रीगल फार्महाउज हैं, जहां 90 जमीन, 90 परिवारों के लिए है। आप चाहें तो यहां अपनी पसंद के मुताबिक भी विला बना सकते हैं। इन बंगलो के अपने फायदे हैं जैसे कि प्राइवेट लैंडस्केप गार्डन, स्विमिंग पूल, क्लब हाउज, प्राइवेट गैराज, लाइब्रेरी, गेमिंग कोर्ट और हाई टेक सिक्योरिटी। इन विला का प्राइस 15 करोड़ से शुरू होता है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखते वक्त मुझे तो इस मेंशन से प्यार हो गया था और मैं इसे सामने से देखने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।

ADVERTISEMENT
10 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT