प्रियंका चोपड़ा ने बुलगारी ईवेंट में रेड ड्रेस में लूटी महफिल, ऐनी हैथवे और जेंडेया के साथ आईं नजर
मेट गाला में स्टनिंग अपीयरेंस के बाद अब फैंस को लगा था कि एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आएंगी लेकिन नहीं एक्ट्रेस फिलहाल वेनिस में हैं और बुलगारी ईवेंट अटेंड कर रही हैं। और सच कहें तो एक्ट्रेस का ये अपीयरेंस बेहद शानदार है। प्रियंका चोपड़ा रोज-रेड टू पीस एंसेंबल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि प्रियंका इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड नहीं कर रही हैं। इसकी जगह वह बुलगारी का ईवेंट अटेंड कर रही हैं और यहां वह ऐनी हैथवे, जेंडेया और ब्लैकपिंक लीजा के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने शानदार लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं और इस बार भी उनका ये लुक कुछ ऐसा ही है।
रोज रेड एंसेंबल में बुलगारी ईवेंट अटेंड करते हुए दिखीं प्रियंका चोपड़ा
दरअसल, लव अगेन स्टार प्रियंका चोपड़ा ऑफ-शोल्डर टॉप और स्कर्ट में नजर आईं और उनकी स्कर्ट बेली बटन से नीचे फिगर-हगिंग लुक में है और इसमें वह अपनी वेस्टलाइन फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के साथ बुलगारी का मल्टीकलर नेकलेस पहना हुआ है और साथ में स्टड इयररिंग्स भी पहने हुए हैं और हाथ में उन्होंने रेड-रोज रिंग पहनी है। एक्ट्रेस के आउटफिट का टेक्सचर वेलवेट है और साथ में इसमें शोर्ट ट्रेल भी बनी हुई है। प्रियंका ने अपने लिप्स को रेड रखा है और बालों को खुला छोड़ा है। इस आउटफिट में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं।
जेंडेया और ऐनी हैथवे के साथ हैंगाउट करते हुए दिखीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार ऐनी हैथवे और जेंडेया के अलावा के-पॉप स्टार लीजा के साथ हैंगआउट करते हुए दिखाई दीं। जेंडेया और लीजा दोनों भी ब्लैक एंसेंबल में दिखाई दिए और ऐनी हैथवे शिमरी गोल्डन गाउन में नजर आईं। प्रियंका कुछ मौकों पर ऐनी हैथवे और जेंडेया के साथ बात करते हुए भी नजर आईं। सभी एक्ट्रेस ईवेंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इतना ही नहीं वह बुलगारी के CEO के साथ भी पोज करते हुए नजर आईं।