ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा इस दिन करने वाले हैं शादी और हमारे पास हैं डिटेल्स

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा इस दिन करने वाले हैं शादी और हमारे पास हैं डिटेल्स

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में पॉलिटिकल लीडर राघव चड्ढा के साथ सगाई कर के अपने फैंस को हैरान कर दिया था। वैसे तो अभी तक भी दोनों के वेडिंग प्लान सामने नहीं आए हैं लेकिन कपल नियमित रूप से एयरपोर्ट पर नजर आता रहता है और दोनों ही साथ में कई अलग-अलग लोकेशन पर जा रहे हैं ताकि अपने वेडिंग वेन्यू को फाइनलाइज कर सकें। इसके बाद अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि परिणीति और राघव एक महीने में ही राजस्थान में ग्रैंड सेरेमनी में शादी करने वाले हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने फाइनल की वेडिंग डेट और वेन्यु

एक लीडिंग डेली की रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव 25 सितंबर को राजस्थान में एक लेविश सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। एक्ट्रेस की ऑनगॉइंग कमिटमेंट्स के बीच परिणीति की टीम ने शादी की तैयारी शुरू कर दी हैं। सोर्स के मुताबिक, दोनों की शादी ग्रैंड होने वाली है और वह अपनी शादी की फेस्टिविटीज को लेकर कुछ भी नहीं बोल रही हैं। एक्ट्रेस की टीम ने डिटेल्स पर काम करना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस भी सितंबर के पहले हफ्ते से शादी की तैयारियों में जुट जाएंगी। जानकारी के मुताबिक दोनों गुरुग्राम में ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन करेंगे।

दोनों के साथ होने की धारणाएं तब शुरु हुई थीं जब दोनों पहली बार मुंबई में साथ में डिनर डेट पर नजर आए थे। परिणीति और राघव ने अपनी सगाई तक इन अफवाहों पर कुछ नहीं कहा था। मई 13 को दोनों ने दिल्ली में एक इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी। इसमें दोनों के करीबी दोस्त, परिजन आदि शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं।

परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट

परिणीति चोपड़ा ने फिलहाल इमतियाज अली की फिल्म चमकीला की शूटिंग खत्म कर ली है, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में भी काम कर रही हैं और यह फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवि किशन नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT
20 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT