शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म ‘आर्चीच’ अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन वो ऑलरेडी एक स्टार है। वो हाल ही में एक बड़े ब्यूटी ब्रांड का चेहरा बनी हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि महज 23 साल की उम्र में ही सुहाना खान करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। वैसे हो भी क्यों न, आखिर बॉलीवुड के किंग खान की बेटी जो हैं। जी हां, सुहाना खान राजकुमारी जैसी लग्जरी लाइफ जीती है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी तस्वीरें और पैप के कैमरे में कैद ही लग्जरी आइटमों की झलक इस बात को प्रूव करता है। तो आइए एक नजर डालते हैं सुहाना खान की एक्सपेंसिव आइटमों की लिस्ट पर –
सुहाना खान के पास हैं सबसे महंगी चीजें! Most expensive things owned by Suhana Khan in Hindi
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-91.png?w=1024)
कथित तौर पर, सुहाना खान ने 23 साल की उम्र में 12.91 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अलीबाग में खरीदी है। इस जगह पर पहले से कई मशहूर हस्तियों ने प्रॉपर्टी में निवेश किया हुआ है।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-92.png?w=1024)
नेट वर्थ के मामले में सुहाना अपने पिता के बराबर नहीं है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी एक सुपर स्टार से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना खान की कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन डॉलर है।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-93.png?w=576)
किंग खान की बेटी अक्सर शहर में बिंदास अंदाज पार्टी करती नजर आती रहती हैं। इस दौरान पैप ने उन्हें एक बार 11,89,872 रुपये की कीमत वाला ब्लैक डायमंड क्वीलटेड बैग ले जाते हुए देखा गया था।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-94.png?w=1024)
आपको बता दें कि खुद सुहाना खान के पास एक बेहद लग्जरी कार है। शाहरुख खान ने उन्हें Audi A6 6 कार गिफ्ट की थी। इसके अलाना उनके पास रेंज रोवर और लेंबोर्गिनी भी है जिसमें वो कई बार देखी गई हैं।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-95.png)
हमें पता चला है कि सुहाना खान न्यूयार्क के जिस आलीशान घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी, वो खुद उसकी मालकिन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घर की कीमत 35 करोड़ रुपए है।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-96.png)
सुहाना को बैग्स बहुत पसंद हैं। उनके पास कई अलग-अलग तरह के लग्जरी ब्रांडों के हैंडबैग हैं। उनके पास एक Prada मिनी बैग है जिसकी कीमत आपको 1,18,519 रुपये पड़ेगी।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-97.png)
सुहाना के पास एक मिनी लुई वुइटन (LV) का क्रॉस-बॉडी बैग भी है और इसकी कीमत 1,37,973 रुपये है।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-98.png)
सोशल मीडिया पर शाहरुख की लाडली सुहाना खान का स्टाइल स्टेटमेंट काफी ज्यादा ट्रेंड में रहता है। उन्हें एक पार्टी में ब्लैक कलर की Balmain ड्रेस में देखा गया था, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/image-99.png)
एक बार सुहाना ने हेल्मुट लैंग (Helmut Lang’s ) की स्वेटशर्ट में पैप को पोज दिये थे। आपको बता दें कि उनकी सिर्फ ये साधारण सी दिखने वाली स्वेटशर्ट 22,000 रुपये की कीमत के साथ आती है।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स