ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
BB OTT 2: जाद हदीद आकांक्षा पुरी से उनके इनरवियर का कलर पूछते आए नजर तो गुस्साए फैंस, देखें Video

BB OTT 2: जाद हदीद आकांक्षा पुरी से उनके इनरवियर का कलर पूछते आए नजर तो गुस्साए फैंस, देखें Video

बिग बॉस ओटीटी 2 सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। वहीं, रियलिटी शो में नजर आ रहे जाद हदीद काफी चर्चाओं में आ रहे हैं। दरअसल, मिडल ईस्ट के मशहूर इंफ्लूएंसर आकांक्षा पुरी के करीब आ रहे हैं और कई लोगों को ऐसा लगता है कि जाद और आकांक्षा की जोड़ी बहुत अच्छी लगेगी। एक ओर जहां फैंस अभिषेक मलहान और जिया शंकर की जोड़ी के लिए चियर कर रहे हैं तो वहीं घर में फैंस को उम्मीद है कि जाद हदीद और मनीषा रानी की या फिर आकांक्षा की जोड़ी बनेगी। हालांकि, फैंस तब से अपसेट हैं जब से जाद ने आकांक्षा को कहा है कि उन्हें उनकी कैल्विन क्लेन इनरवियर पसंद है।

इसी बीच ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जाद हदीद, आकांक्षा पुरी से पूछते हैं कि उन्होंने कौन से कलर का इनरवियर पहना हुआ है और वह उन्हें सुश कर देती हैं। ऐसा लग रहा है कि उनका इनरवियर डेनिम में से नजर आ रहा था और इस बातचीत को सुनकर फैंस बहुत खुश नहीं हैं। वहीं एक अन्य वीडियो है जिसमें जाद पीछे से आकांक्षा को गले लगाते हुए नजर आए लेकिन आकांक्षा के हाव-भाव से वह थोड़ी अनकंफर्टेबल नजर आ रही थीं। इसके अलावा दोनों की बोन्डिंग फैंस को काफी अच्छी लग रही है। यहां देखें जाद और आकांक्षा की वीडियो।

बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है और सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि आकांक्षा पुरी ने शो में कहा है कि वह सिंगल हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि मीका सिंह उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं जाद हदीद डायवोर्सी हैं और वह अब्दू रोजिक के अच्छे दोस्त हैं। साथ ही जाद की 5 साल की बेटी भी है।

27 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT