ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
होली स्पेशल - इस बार घर पर ही बनाएं ऑर्गेनिक होली के रंग - Organic Holi ke Rang

होली स्पेशल – इस बार घर पर ही बनाएं ऑर्गेनिक होली के रंग – Organic Holi ke Rang

रंगों के त्योहार होली का इंतज़ार हर किसी को रहता है। हालांकि, बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो होली के खास मौके पर रंगों से दूर भागते हैं। किसी को केमिकल युक्त रंगों से एलर्जी होती है तो किसी का रंग खेलने का अनुभव बहुत अच्छा नहीं होता है। हेल्थियंस की लाइफस्टाइल मैनेजमेंट कंसल्टेंट डॉ. स्नेहल सिंह के मुताबिक, होली मौज-मस्ती का त्योहार है। (happy holi) इसलिए इस दिन कोशिश की जानी चाहिए कि हमारी वजह से किसी को भी कोई नुकसान न पहुंचे। तो क्यों न इस बार घर में ही नेचुरल होली के रंग (holi colour) तैयार किए जाएं!?

कुछ बसंती हो जाए

मार्केट का पीला या गोल्डन रंग लगाने के बाद उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस रंग से अकसर लोगों को एलर्जी हो जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप होली के रंग (holi colour) कम समय में आसानी से घर पर ही बना लें। चमकीले पीले रंग के लिए हल्दी पाउडर को बेसन में मिला लें। अगर गीला रंग बनाना है तो गेंदे के फूलों को पानी में उबाल लें। इससे वह पानी पीला हो जाएगा और उससे होली खेलने पर किसी को कोई समस्या भी नहीं होगी।

Tagetes erecta chendumalli chedi

लाल हो आसमां

होली के मौके पर पूरा आसमां नीले रंग के बजाय रंगबिरंगा सा नज़र आने लगता है। जिस तरफ भी देखो, बस रंग उड़ता हुआ नज़र आता है। मार्केट का लाल रंग तो आपने बहुत बार यूज़ किया होगा, उसे लगाने के बाद आपकी क्या हालत होती है, यह हमें बताने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए इस बार घर पर ही होली के रंग (holi colour) लाल रंग बनाकर देखिए। इसके लिए आपको आटे में सूखे गुड़हल के फूल का पाउडर मिलाना है। देखिए, है न कितना आसान!

ADVERTISEMENT

1200px-Hibiscus flower TZ

कमाल का गुलाबी रंग

छोटे बच्चों व लड़कियों को गुलाबी रंग विशेष तौर पर पसंद होता है। जब सारे रंग नैचुरल (natural colour) ही रखने हैं तो गुलाबी रंग क्यों बाहर से लाया जाए? अगर घर में चुकंदर या अनार के दाने न हों तो जल्दी से बाहर से मंगवा लीजिए क्योंकि अपना गुलाबी रंग तो इसी से तैयार होना है। अगर पानी वाली होली खेलनी है तो चॉप किए हुए चुकंदर या अनार के दानों को पानी में भिगो कर रख दीजिए। बस, आपका गुलाबी रंग तैयार है।

beetroot

केसरिया हो समां

होली के त्योहार पर होली के गाने (Holi ke Gane) भी खूब चलते हैं। जब कोई केसरिया थीम वाला गाना चल रहा हो तो अपने आसपास मौजूद लोगों पर केसरिया रंग बरसाना न भूलें। ऑरेंज या केसरिया रंग के लिए केसर को पानी में भिगो कर रखें। ऑरेंज कलर के पानी के लिए अच्छी क्वॉलिटी वाली नैचुरल (natural colour) मेहंदी या हिना को भी पानी में भिगो कर रख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Benefits-Of-Saffron

बिखेरें थोड़ी हरियाली भी

होली की मस्ती हरे रंग के बगैर कुछ अधूरी सी लगती है। हरे रंग से आपको मार्केट वाला गहरा हरा रंग याद आ रहा होगा। मगर यह घर वाला नैचुरल (natural colour) हरा रंग उससे बिल्कुल अलग है। इसके लिए बस नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें। अगर हरे रंग का थोड़ा गहरा शेड बनाना हो तो उसी नीम के उबले पानी में हरे धनिए या पालक का पेस्ट भी मिला लें।

Neem-Leaves

ज्यादातर नैचुरल कलर्स (natural colors) फल, फूल व दूसरी नैचुरल सामग्रियों से बने होते है। फिर भी अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए ही होली पर रंगों से खेलें। स्वस्थ व सुरक्षित रहकर होली के त्योहार को यादगार और ऑर्गेनिक (organic) बनाएं। हैप्पी होली!

ADVERTISEMENT

होली की शुभकामनाएं संदेश
दोस्तों और परिजनों के लिए होली शायरी
होली क्यों मनाई जाती है
Holi Thandai Recipe in Hindi
Holi Recipes in Hindi
Holi Jokes in Hindi

25 Feb 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT