ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
क्या सही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया है ब्रेकअप!

क्या सही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया है ब्रेकअप!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की अफवाहें एक बार फिर सुर्खियों में आ रही हैं क्योंकि एक्टर ने हाल ही में अपनी सोलो वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। कई फैंस हैं जिन्हें लग रहा है कि अर्जुन और मलाइका ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है लेकिन यह सही में काफी अजीब है कि ये अफवाहें सामने आ रही हैं क्योंकि एक्टर एक इंडिपेंडेंट लाइफ भी जीते हैं और इस वजह से वह सोलो ट्रेवल भी कर सकते हैं।

एक लीडिंग डेली के मुताबिक एक इंसाइडर ने बताया कि ”अर्जुन और मलाइका इन अफवाहों पर काफी मजाक कर रहे हैं और वह नहीं जानते कि इन पर किस तरह से रिएक्ट करना है क्योंकि लोग काफी जल्दी ही चीजों का परिणाम निकाल लेते हैं और इस वजह से दोनों ने तय किया है कि वो इन चीजों पर ध्यान नहीं देंगे और अपने रिलेशनशिप पर किसी से कुछ नहीं कहेंगे।”

अर्जुन ने अकेले वीकेंड एन्जॉय करते हुए की तस्वीरें शेयर की थीं जिसके बाद ये अफवाहें सामने आने लगीं। इतना ही नहीं मलाइका भी एपी ढिल्लों की पार्टी में अकेले ही नजर आई थीं और इस वजह से दोनों के रिश्ते पर लोग सवाल उठाने लगें। अर्जुन और मलाइका इंडस्ट्री के सबसे ब्रेव कपल में से एक हैं क्योंकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की फिर चाहे लोग उनके रिश्ते पर कैसे भी रिएक्ट करें या फिर जच करें। साथ ही दोनों का कहना है कि इग्नोर करना ही बेस्ट रिवेंज है।

जब मलाइका ने अर्जुन से अपनी शादी के प्लान पर की थी बात

बीच में मलाइका और अर्जुन के शादी करने की भी कई अफवाहें सामने आई थीं और इस बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा था कि फिलहाल दोनों अपनी जिंदगी और प्री-हनीमून फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”शादी कुछ ऐसा है जिसके बारे में दो लोग बात करते हैं और अगर हम ऐसा कुछ करने का सोचते हैं तो हम इस बारे में बात करेंगे और डिसाइड करेंगे। फिलहाल हम अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं और अपने प्री-हनीमून फेज को एन्जॉय कर रहे हैं।”

ADVERTISEMENT

गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन पिछले 5 सालों से साथ हैं और कपल ने 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

18 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT