ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अवॉर्ड शो में पहुंचीं गौहर खान, जानिए कितने मंथ प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अवॉर्ड शो में पहुंचीं गौहर खान, जानिए कितने मंथ प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस

हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) और उनके पति जैद दरबार ने 2 से 3 होने की यानि अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में एक वीडियो क्लिप के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई। इस क्लिप में, उन्होंने खुलासा किया कि जल्द ही एक नया सदस्य उनके दो लोगों के परिवार में शामिल होने वाला है।

इस ग्रेंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद होने वाली हॉट मम्मा गौहर खान पहली बार रेड कारपेट पर नजर आईं। जी हां, अब एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें  गौहर खान मुंबई में हुए ओटीटी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची। 

इस अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर हर किसी की निगाहे एक्ट्रेस पर जा टिकी, लेकिन गौहर ने इस दौरान अपने बेबी बंप को छिपाकर रखा था। उन्होंने बोटल ग्रीन कलर का खूबसूरत बड़ी ग्राउन पहना था, जिसमे उनका बेबी बंप नजर नहीं आया। 

वैसे भले ही एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप को मीडिया में फ्लॉन्ट नहीं किया हो, लेकिन उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। बता दें उनकी शॉर्ट मूवी सॉरी भाई साहब (sorry bhaisaab) ने बेस्ट शॉर्ट मूवी का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गौहर खान की प्रेग्नेंसी को पांच महीने हो चुके हैं और उनकी एक्सपेक्टेड डिलीवरी डेट अप्रैल 2023 है। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

खैर, हम खुश हैं कि आखिरकार वह दिन आ ही गया! हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि गौहर हमारे फीड के लिए अपनी क्यूट-क्यूट प्रेग्नेंसी पिक्स की सौगात देती रहेंगी। 

22 Dec 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT