बेबी शॉवर में गौहर खान का दिखा प्रेगनेंसी ग्लो, 39 की उम्र में मॉम बनेंगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस गौहर खान की फैमिली ने हाल ही में वुड बी मॉम के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया था जिसमें एक्ट्रेस के कई दोस्त भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें और कुछ पैपराजी हैंडल द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के बाद से ही गौहर अपने प्रेगनेंसी ग्लो को लेकर सुर्खियों में है।

गौहर खान और जैद दरबार ने 2022 में अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी और रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस अब जल्दी ही अपने फैन्स के साथ अपनी लाइफ का सबसे हैप्पी अपडेट शेयर कर सकती हैं। एक्ट्रेस की फैमिली ने उनके लिए हाल ही में बेबी शॉवर का आयोजन किया था और इस मौके पर गौहर के फेस पर प्रेगनेंसी ग्लो देखने लायक था। गौहर ने मल्टी कलर, फ्लोई गाउन पहना था और उन्हें कॉम्प्लीमेंट करते हुए उनके पति जैद दरबार ने भी व्हाइट ट्राउजर के साथ मल्टी कलर शर्ट स्टाइल किया था।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करते हुए हाफ हेयर को बांधा था और स्टेटमेंट ईयररिंग पहना था। एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को काफी सटल रखते हुए फ्लॉलेस बेस, चीक्स पर ब्लश, कोल रिम्ड आंखें और पर्पल लिप्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था।
39 की उम्र में मॉम बनेंगी एक्ट्रेस
प्रेगनेंसी और महिलाओं की उम्र को लेकर होने वाले जजमेंट्स से परे गौहर खान ने 39 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस को लोगों ने टीवी और फिल्मों, दोनों मीडियम पर अच्छा काम करते देखा है और एक्ट्रेस टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 की विजेता भी रह चुकी हैं। अब एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं।
ये भी पढ़े-
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अवॉर्ड शो में पहुंचीं गौहर खान, जानिए कितने मंथ प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस
मां बनने वाली हैं गौहर खान, बहुत ही क्यूट अंदाज में VIDEO शेयर कर दी खुशखबरी