ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दीपिका पादुकोण कान्स में ग्रीन पोलका डोट आउटफिट में आईं नजर, देखें Video

दीपिका पादुकोण कान्स में ग्रीन पोलका डोट आउटफिट में आईं नजर, देखें Video

ऐसा कोई प्रिंट नहीं है जो पोलका डोट जितना मजेदार और अच्छा लगता हो। हमें समझ आता है कि इसे इसका नाम अपने डांस फॉर्म से क्यों मिला है। यह कूल, चिक और बहुत ही खूबसूरत है। यहां तक कि ये केवल प्रिंट नहीं है बल्कि उसे काफी ज्यादा और दीपिका पादुकोण ने रविवार को कान्स में इसे साबित भी किया है, जब वह लुई विटन के को-ऑर्ड सेट में दिखाई दीं। जी हां, दीपिका ने आखिरकार कान्स में हमें लुई विटन लुक दिया है और हमें उनका यह लुक बहुत ही अच्छा लग रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि उनके लुक के बारे में हमें क्या पसंद आ रहा है।

दीपिका पादुकोण का कान्स 2022 का सबसे प्यारा लुक

पिछले कुछ दिनों से हम दीपिका के लुई विटन लुक से बहुत इंप्रेस नहीं हुए थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें काफी बनाया गया है। लेकिन लगता है कि आखिरकार एक्ट्रेस ने नोट्स ले लिए हैं और कान्स के 6ठे दिन दीपिका सैपरेट लुई विटन लुक की जगह प्लेफुल को-ऑर्ड सेट में दिखाई दीं। उनके इस लुक में रिलैक्स्ड पोलका डोट दिख रहे हैं, साथ में रफल्ड स्लीव हैं और फ्रंट में नोट डिटेल्स हैं, जो उनके लुक में क्यूटनेस एड कर रही हैं। अपने टॉप को एक्ट्रेस ने मैचिंग पोलका डोट ट्रैक पैंट्स और व्हाइट स्टिलेटॉस के साथ कंप्लीट किया है। दीपिका पादुकोण ने मिनिमल कार्टियर ज्वेल्स के साथ फिनिशिंग टच दिया और अपनी सिग्नेचर पोनीटेल और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है।

हमने दीपिका को पहले भी ट्रैक पैंट्स को हील्स के साथ पेयर करते हुए देखा है और उनके लुक के बारे में यही चीज हमें सबसे ज्यादा पसंद है। यह उनके पर्सनल स्टाइल को कॉम्प्लिमेंट करता है। और हम उम्मीद करते हैं कि यह एक बड़ा ट्रेंड बनेगा क्योंकि यह बहुत ही कॉम्फी भी लग रहा है। 

रिफ्रेशिंग कलर से लेकर, जिस आसानी के साथ दीपिका पादुकोण ने अपने इस लुक को कवर किया हमें वो बहुत ही अच्छा लगा और हम उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी इसी तरह के फ्रेश और ट्रेंडी लुक देती रहेंगी। 

ADVERTISEMENT

इसके साथ ही आखिरकार अब रणवीर सिंह भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गए हैं और उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ रेड कारपेट पर देखना बहुत ही दिलचस्प होगा। हम कान्स में रणवीर और दीपिका का पल देखना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

23 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT