ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ब्लैक और गोल्डन मेटालिक गाउन विद फर स्लीव में कहर ढाती आईं नजर, देखें Pics

दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपने अलग-अलग स्टाइलिश लुक्स से रोजाना फैंस को हैरान कर रही हैं और उनका दिल जीत रही हैं। बुधवार को दीपिका पहले फ्लोरल पिंक ड्रेस में मेजर समर वाइब्स देते हुए दिखाई दीं और उसके बाद उनके रेड कारपेट लुक ने हमें पूरी तरह से हैरान कर दिया। दरअसल, इस बार दीपिका पादुकोण रीगल ब्लैक और गोल्डन गाउन में कान्स के रेड कारपेट पर नजर आईं। इसकी ब्लैक फर स्लीव्स ने सही में उनके इस गाउन में ड्रामा एड किया है और हमें उनका ये लुक बहुत पसंद आ रहा है।

लुई विटन गाउन में कहर ढाती दिखाई दीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस लुक की कुछ बेहद ही शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। गहराइयां एक्ट्रेस ने एक बार फिर से लुई विटन गाउन को अपने लुक के लिए चुना। यहां आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण पहली भारतीय हैं, जिन्हें इस ग्लोबल लेबल का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है। इस फ्लोर लेंथ गाउन में ऊपर से नीचे तक ब्लैड और गोल्डन कलर का पैटर्न बना हुआ है और यह काफी शीन और रीगल अटायर है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग शोल्डर गीयर भी पहना है, जिसकी ड्रमैटिक फर स्लीव है और वह ग्लैम कोशेंट को सही में काफी हाई और मैग्नीफीशिएंट कर रही हैं।

दीपिका ने स्मॉकी आई लुक और न्यूड ब्राउन लिप शेड के साथ अपना मेकअप लुक कंप्लीट किया। अपने बालों को दीपिका ने पीछे की ओर रखा। एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने मिनिमल गोल्डन ब्लैक इयररिंग्स के साथ इसे कंप्लीट किया और एक बार फिर उन्होंने अपने इस शानदार लुक से फैंस का दिल जीत लिया।

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म पठान में दिखाई देंगी। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में जॉन एब्राहम भी लीड में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर दीपिका पहली बार फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखेंगी और यह फिल्म अगले साल सितंबर में रिलीज होगी। साथ ही दीपिका प्रभास और नाग अश्विन के साथ प्रोटेक्ट के में काम कर रही हैं और वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म द इंटर्न के बॉलीवुड रीमेक में भी नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT
26 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT