ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Project K में दीपिका पादुकोण और प्रभास की फीस के अंतर को जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Project K में दीपिका पादुकोण और प्रभास की फीस के अंतर को जान आप भी रह जाएंगे हैरान

पूरा इंटरनेट प्रोजेक्ट के के बारे में बात कर रहा है। यह एक बड़ी बजट वाली साइंस-फिक्शनल एक्शन मूवी है और फिल्म की कास्ट भी काफी दिलचस्प है। दीपिका पादुकोण और प्रभास फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं और फिल्म से जुड़ी हर चीज ऑवर द टॉप है जिसमें एक्टर्स की फीस भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास और दीपिका दोनों को ही फिल्म के लिए काफी अधिक फीस दी जा रही है लेकिन इसमें भी एक कैच है।

जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण प्रोजेक्ट के के लिए 20 करोड़ चार्ज कर रही हैं लेकिन प्रभास की फीस जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे और दीपिका और प्रभास की फीस में वाकई जमीन आसमान का अंतर है। जानकारी की मानें तो प्रभास इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बनाने का बजट 600 करोड़ रुपये है और इसमें से 200 करोड़ केवल सेलेब्स की फीस ही है। अब इसे हम सही में एक महंगा प्रोजेक्ट कह सकते हैं। यहां देखें प्रोजेक्ट के का फर्स्ट लुक।

और सच कहूं तो प्रभास और दीपिका के बीच का ये पे गैप वाकई मेरे लिए तो हैरान कर देने वाला है।

ADVERTISEMENT

इसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि दीपिका इतने अधिक पे डिफ्रेंस को लेकर सहमत कैसे हैं। वैसे भी इंडस्ट्री में पे में डिफ्रेंस होना कोई नई बात नहीं है। अतीत में भी कई एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा के लिए इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्होंने एक्टर जितनी ही पेमेंट की डिमांड की थी। लेकिन लगता है कि अभी भी बहुत कुछ नहीं बदला है। अब देखना होगा कि दीपिका इस बारे में बात करती भी हैं कि नहीं।

मुझे तो लगता है कि फिलहाल हम केवल फिल्म के रेप अप का ही इंतजार कर सकते हैं और तब हमें पता चलेगा कि प्रभास और दीपिका के स्क्रीन टाइम में भी कितना अंतर है और हो सकता है कि उससे समझ आ जाए कि दोनों के पे में इतना अंतर क्यों है।

28 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT