ADVERTISEMENT
home / फैशन
चांदनी चौक में इन जगहों से करें ब्राइडल लहंगे की खास शाॅपिंग

चांदनी चौक में इन जगहों से करें ब्राइडल लहंगे की खास शाॅपिंग

डिजाइनर ब्राइडल लहंगा खरीदना है तो शॉपिंग के लिए आपको चांदनी चौक जरूर जाना चाहिए! ओह गाॅड, यह मनीष मल्होत्रा का लहंगा कितना सुंदर है, पर मेरे बजट के बाहर!!! क्या यह बात आपके दिमाग में भी आती है जब आप सोशल मीडिया में नामचीन फैशन डिजाइनर के लेबल वाले लहंगों में सेलिब्रिटीज को देखती हैं। हमें लगता है कि ब्राइडल शाॅपिंग काफी मुश्किल होती होगी, खासतौर से जब हर जगह विविध डिजाइनर वियर आकर्षित करें। यदि आप शादी शाॅपिंग पर निकले हैं, तो चांदनी चौक जरूर जाएं। हमारी शाॅपिंग गाइड भीड़- भाड़ वाली पुरानी दिल्ली में आपके लिए खासी मददगार साबित होगी। यहां देखें और जानें कौन से हैं वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट स्टोर्स, लहंगे के लेटेस्ट डिजाइन और बहुत कुछ…

1 ओम प्रकाश जवाहर लाल

1

ब्राइडल शाॅपिंग में ओम प्रकाश जवाहर लाल बहुत लोकप्रिय नाम है। यह चांदनी चौक की काफी पुरानी दुकान है। ब्राइडल लहंगा बिजनेस में इस दुकान ने अटूट साख बनाई है। हम शर्तिया कहते हैं कि आपको यहां मनीष मल्होत्रा या सब्यसाची लहंगा आॅरिजनल प्राइज से चौथाई कीमत में मिल जाएगा। लेकिन रुकिए। यहां सबकुछ सस्ते में नहीं मिलता। इस स्टोर में विविध डिजाइन के लहंगों मिड बजट की रेंज में मिल जाएंगे। इनकी कीमत 75 हजार से शुरू होती है, जो बढ़ती जाती है। 


कीमत – 75 हजार से आरंभ  
पता – 354 नवा कटरा, पहली मंजिल, चांदनी चौक
फोन – 09811950805
नोट- लहंगा खरीदने के बाद मैचिंग एलीगेंट ज्वेलरी खरीदें शाॅपिंग पोर्टल मिंत्रा पर। यहां 543 रुपए में बेहतरीन ज्वेलरी पीस खरीदे जा सकते हैं।

2 आशियाना कुटूर

अशियाना कुटूर नई सड़क की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित अशियाना कुटूर। ब्राइडल लहंगा बिजनस में यह नया नाम है। यह एक ओर स्टोर है जहां आपको ट्रेंडी ब्राइडल कलेक्शन मिल जाएंगे, जो क्वालिटी  और डिजाइन में उम्दा होते हैं। यहां आपको सबके लिए लहंगे मिल जाएंगे। अपने साथ-साथ बहन, मौसी, मामी….। क्यों है न शाॅपिंग बेस्ट डेस्टिनेशन। 

कीमत – 1.9 लाख
पता – 652, 655, कटरा हरदयाल, नई सड़क, चांदनी चैक। फोन – 0112326452
नोट – इन लहंगों के साथ शाॅपिंग पोर्टल मिनतरा पर मिलने वाली हाई हील्स वाले सैंडल आप पर चार चांद लगा देंगे। कीमत शुरू है 1097 से।

ADVERTISEMENT

3.  डालमिया फैशन

कभी छोटा-सा यह स्टोर दुल्हनों की पहली पसंद थी। आज भी छोटे से बड़ा हुआ स्टोर फैशन फॉरवर्ड दुल्हनों की फर्स्ट चॉइस है। या यूं कहें कि फैशन के साथ कदमताल होता गया है डालमिया फैशन स्टोर। इस दुकान की खासियत है कि यहां शादी वाले घर के हर सदस्य के लिए एथनिक आउटफिट मिल जाते हैं। फिर चाहे फैशन डिजाइनर सबयासाची से इंस्पायर्ड लहंगे हों या बडिंग डिजानर्स का लेटेस्ट कलेक्शन। साथ ही आप किफायती ब्राइडल वियर की तलाश में हैं, तो डालमिया फैशन बेस्ट च्वाइस। 

कीमत – 95 लाख से आरंभ  
पता  – 5643, नई सड़क, जोगीवारा, चांदनी चैक
फोन – 01143564848
नोट – आप ब्राइल वियर में ग्रीन चोकर पहनने का सोच रही हैं, तो 549 रुपए में यह शाॅपिंग पोर्टल एमजोन पर उपलब्ध है।

4 सुधीर भाई साड़ी वाला

सुधीर भाई साड़ी वाला  स्टोर के नाम पर मत जाएं। यह स्टोर ब्राइल लहंगों का खजाना है। सुधीर भाई मशहूर हैं सुंदर व हल्के डिजाइन के लिए, जो आपका बजट नहीं गड़बड़ाएंगे। आपका बजट मजबूत नहीं है। फिर भी सगन, शादी, रिसेप्शन में बेस्ट दिखना चाहते हैं, तो यह स्टोर आपकी यह ख्वाहिश पूरी करेगी। यहां आपके बजट के हिसाब से लहंगे व साड़ियों की बेहतरीन डिजाइन वाली कलेक्शन। हैवी एंब्राॅयडेरी वाले लहंगों की कीमत 50 हजार रुपए से आरंभ होती है। 

कीमत – 56 लाख से आरंभ  
पता – 485, कटरा अशर्फी, चांदनी चैक
फोन – 01123269347 नोट- ब्राइड की पहली पसंद है गोल्डन व पिंक चोकर। इसे 3120 रुपए में शाॅपिंग पोर्टल मिंतरा से खरीदा जा सकता है।

5  सुनहरी


आप डी-डे पर हटकर दिखना चाहती हैं। ब्राइडल लहंगे के लिए अपनी सोच, अपनी क्रिएटिविटी हैं, तो सुनहरी बुटीक आएं। यहां आपको कस्टमाइज लहंगा बनाया जाएगा। यानी लहंगे में आप विश को तवज्जो दी जाएगी। यह बुटीक क्वालिटी व लग्जरी की गारंटी देता है। यह बुटीक न बहुत महंगा है, न बहुत सस्ता। कुल मिलाकर कस्टमाइज लहंगों की बेस्ट डेस्टिनेशन, जिनके लिए अदा करने होंगे 90 हजार रुपए के आस-पास।
कीमत – 90 हजार  
पता – 242, पहली मंजिल, मेन रोड, कटरा प्यारेलाल के पास फोन – 01123275488 
नोट – हमें सुनहरी के लहंगा डिजाइंस इतने पसंद आए कि उनसे हमें प्यार हो गया है। मिंतरा पर मिलने वाले मिरड सनग्लास इन लहंगों की खूबसूरती में इजाफा करेंगे। इसे 2460 रुपए में मिंतरा से खरीदा जा सकता है। 

6 शृंगार ब्राइडल लहंगा

जिस तरह से ओम प्रकाश जवाहर लाल ब्राइडल लंहगा में चांदनी चौक का सबसे भरोसेमंद नाम हैै। उसी तरह शृंगार ब्राइडल लहंगा भरोसेमंद नाम है। यहां  शादी के हर फंक्शन के लिए बजट के अनुरूप लहंगा व साड़ियां मिल जाएंगी। चाहे मेहंदी हो संगीत फंक्शन। ब्राइडल लहंगा की शाॅपिंग के लिए आप चांदनी चौक में भटकना नहीं चाहते तो शृंगार ब्राइडल लहंगा ही जाएं।

ADVERTISEMENT

कीमत – 98 हजार  
पता – 1220, मालीवाड़ा, चांदनी चौक
फोन – 01149064205

नोट – आपका लहंगा हैवी है, तो उसकी ब्यूटी एनहैंस करें लाइट वेट ज्वेलरी से। इसके लिए शाॅपिंग पोर्टल जबाॅन्ग पर विजिट करें। लाइट वेट ज्वेलरी की कीमत 1200 रुपए से शुरू। 

7 पाकीजा प्लाजा

जितने भी स्टोर्स बताएं हैं उनमें से पाकीजा प्लाजा  काफी सस्ता स्टोर है। ब्राइडल लहंगा में आप डिजाइन व क्वालिटी के साथ कम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते, तो पाकीजा प्लाजा जरूर जाएं। इस स्टोर के यूनीक व गाॅर्जियस डिजाइन आपको जरूर लुभाएंगे। यहां के डिजाइन डिजाइनर लेबल की हूबहू नकल नहीं हैं। फिर भी यहां के यूनीक लहंगा डिजाइन आपको जरूर पसंद आएंगे। 
कीमत – 80 हजार  
पता – 297, कटरा प्यारेलाल, मेन सड़क, चांदनी चैक   
फोन – 09810598736 नोट – आपकी बहन की जल्द शादी होने वाली है। और आप चाहतें कि वो डी-डे पर प्रिंसेस लगे?  डी-डे के लिए अमेजाॅन से 1950 रुपए मे शानदार कलीरें खरीदें।

चांदनी चौक में खरीदारी के टिप्स

1. मोलभाव जरूर करें। चांदनी चौक में शाॅपिंग का बेस्ट टिप है। बहुत बार प्राइज टैग को बढ़ाकर बताया जाता है। अगर बार खरीदारी में इंट्रस्टेड दिखे, तो दुकानदार मोल-भाव जरूर करेगा।
2. यहां सड़कों पर घूम रहे सेल्समैन व एजेंट की बातों में नहीं आएं। ये लोग आपको ठग भी सकते हैं। सस्ते के चक्कर में आपसे धोखाधड़ी भी हो सकती है। मसलन सस्ते में नामचीन लेबल का रेप्लिका आउटफिट। बता दें कि नामचीन फैशन डिजाइनर के डिजाइनर लहंगों की नकल जरूर मिल जाएगी, लेकिन बेकार क्वालिटी के कारण आपका पैसा बर्बाद हो जाएगा। 
3. एक जैसा डिजाइन कई स्टोर्स में मिल जाएगा। इसलिए शाॅपिंग से पहले विंडो शाॅपिंग जरूर कर लें। वरना आप काॅमन लहंगा खरीद लेंगी। और डी-डे में यूनीक ब्राइड दिखने का सपना अधूरा रह जाएगा।
4. स्टोर्स व डिजाइनर से लहंगा में ज्यादा आॅल्ट्रेशन नहीं करवाएं। अन्यथा आॅल्ट्रेशन से लहंगे की आॅरिजनल शेप बिगड़ सकती है। 
5. किनारी बजार में डेकोरेटिव आइटम्स, बाॅडर, लटकन, पैकिंग आइटम्स, आॅटिफिशियल ज्वेलरी, शगुन लिफाफे आदि लेटेस्ट अपडेट लें। यहां के प्रोडक्ट इतने यूनीक होंगे कि शादी को शाही लुक देने में मुफीद।
6. चांदनी चौक में ब्राइडल शाॅपिंग के अलावा चाट का लुत्फ जरूर उठाएं। यहां के लोकप्रिय चाट काॅर्नर हैं श्री बालाजी चाट भंडार और नटराज।
7. माना भारत की बेस्ट शाॅपिंग डेस्टिनेशन है चांदनी चौक। शाॅपिंग चाहे ब्राइडल लहंगे की हो या फैमिली गेट-टु-गेदर की। यहां आपको मनभावन मिले। ऐसा जरूरी नहीं। ऐसे में दिल्ली के लाजपत नगर, राजौरी गार्डन और शाहपुर जाट पर ड्रीम लहंगा तलाशिए। 

इन्हें भी देखें- 

20 Feb 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT