ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss OTT: वीकेंड के वार पर हुआ चौंका देने वाला एलिमिनेशन, एक नहीं दो कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर

Bigg Boss OTT: वीकेंड के वार पर हुआ चौंका देने वाला एलिमिनेशन, एक नहीं दो कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर

बिग बॉस OTT के दूसरे हफ्ते ही दर्शकों को एक के बाद एक शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अक्सर हम देखते हैं कि बिग बॉस शो के वीकेंड के वार में कोई 1 ही कंटेस्टेंट घर से एलिमिनेट होता है। लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में दूसरे हफ्ते घर से एक नहीं बल्कि दो सदस्य बाहर हो गये।

दरअसल, इस बार व्यक्तिगत रूप से कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को ना देख एक पूरे कनेक्शन की परफॉर्मेंस को देखा गया। इसी वजह से कंटेस्टेंट के साथ उसका कनेक्शन भी घर से बेघर हो गया। सबसे कम वोट मिलने के कारण करण नाथ और रिद्धिमा पंडित को शो से बाहर होना पड़ा। बता दें कि एक टास्क के दौरान आपसी सहमति के अभाव में बिग बॉस ने पिछले हफ्ते सजा के तौर पर सभी कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया था। 

बिग बॉस ओटीटी के घर में सबसे खूबसूरत जोड़ी ने आखिरकार घरवालों को अलविदा कह दिया। रिद्धिमा और करण के घर से बेघर होने की खबर सुनकर सभी कंटेस्टेंट काफी इमोशनल हो गए। दिव्या अग्रवाल के साथ-साथ करण नाथ को बिग बॉस हाउस के कई लोग अपना भाई मानते थे। उनका शांत और प्यार भरा स्वभाव सभी को पसंद आता था। रिद्धिमा पंडित की दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट और निशांत भट्ट से भी काफी अच्छी दोस्ती थी। घरवालों की आंखों में आंसू देखकर करण और रिद्धिमा ने उन्हें शांत किया।

एलिमिनेशन का ऐलान करने के बाद करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी के एलिमिनेट कंटेस्टेंट करण नाथ से कहा कि लोग आपको घर के बाहर भी खूब पसंद करते हैं। मुझे पता है कि आपने अपने करियर के सफर में कई मुश्किलों का सामना किया है। लेकिन धीरे-धीरे यह तस्वीर बदलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि लोग करण नाथ को बिग बॉस के इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखकर उन्हें पसंद करने लगे हैं। उन्हें यकीन है कि इससे करण को भविष्य में अच्छे शोज और फिल्मों के ऑफर मिलेंगे। 

ADVERTISEMENT

करण जौहर के संडे का वार होस्ट करने से पहले के एपिसोड में शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बीच में जबरदस्त लड़ाई हुई। शमिता को काफी गुस्से में देखा गया। साथ ही वो रोने भी लगीं। वहीं रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर बिग बॉस ओटीटी के घर में राखी का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर राखी सावंत ने भी शो में शिरकत की। पहले तो उन्होंने अपने जूली वाले लुक से सभी घरवालों को डरा दिया। उसके बाद राखी ने शो में सब्जियों के गुणों की तुलना कंटेस्टेंट्स के नेचर से की। उन्होंने शमिता शेट्टी को मिर्ची कहा और उन्हें शो में अपना फेवरेट कंटेस्टेंट्स भी माना। वहीं प्रतीक की भी राखी सावंत ने तारीफ की। उन्होंने शो में अपनी कॉमेडी से कंटेस्टेंट और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 

अब ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि घर में 1 कनेक्शन के जाने के बाद बिग बॉस के घर का माहौल में क्या बदलाव आता है, क्या शमिता शेट्टी और निशांत के बीच सबकुछ नॉर्मल रहेगा या फिर इससे बड़ा कोई झगड़ा देखने को मिलेगा। खैर, यह तो आने वाला समय बताएगा। तब तक के लिए बिग बॉस सीजन ओटीटी की चटपटी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ, क्योंकि हम घरवालों की घर के अंदर और बाहर, दोनों से जुड़ी ख़बरें पहुंचायेंगे आप तक ….। 

ये भी पढ़ें –
बिग बॉस OTT: जल्द ही घर में होगी सिडनाज की एंट्री
Bigg Boss OTT: हो गया इस सीजन का पहला एलिमिनेशन, ये कंटेस्टेंट हुई शो से बाहर
Bigg Boss OTT: पहले ही दिन हुई कंटेस्टेंट्स में जमकर लड़ाई, तानों से तंग आकर अक्षरा सिंह का टूटा सब्र
Bigg Boss OTT का हुआ आगाज, शमिता शेट्टी की दूसरी बार शो में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री से फैंस हुए निराश
बिग बॉस के घर में क्या सच में होता है पार्लर! जानिए कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

ADVERTISEMENT
23 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT