ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss OTT 2 में इस कंटेस्टेंट को मिल रहे VIP ट्रीटमेंट से खुश नहीं हैं दर्शक, मेकर्स को किया ट्रोल

Bigg Boss OTT 2 में इस कंटेस्टेंट को मिल रहे VIP ट्रीटमेंट से खुश नहीं हैं दर्शक, मेकर्स को किया ट्रोल

बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत हो गई है और शो काफी ड्रमैटिक नोट के साथ शुरू हुआ है। एक ही दिन में पुनीत सुपरस्टार को शो से बाहर का रस्ता दिखा दिया गया और इसकी वजह से उनके फैंस को काफी बुरा भी लगा। इसके बाद फैंस का कहना है कि बीबी मेकर्स ने पुनीत के साथ गलत किया है और वो वीआईपी कंटेस्टेंट्स को स्पेशल ट्रीटमेंट दे रहे हैं। फैंस शो में पूजा भट्ट की एंट्री से खुश नहीं हैं और उन्हें साजिद खान के फ्लैशबैक आ रहे हैं।

क्या आपको याद है जब साजिद खान घर में आए थे तो किस तरह से मंडली को मेकर्स का फेवर मिला था? दर्शकों को लग रहा है कि एक बार फिर से इतिहास दोहराया जाएगा और सीजन में केवल पूजा ही स्पेशल प्रिवलिज एन्जॉय करेंगी।

ट्विटर यूजर्स का कहना है कि पूजा घर को अनफेयरली डॉमिनेट कर रही हैं और बिग बॉस ऐसा होने दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि मेकर्स ने उन्हें फर्स्ट रैंक क्यों दिया है, जब्कि ऑडियंस पोल के रिजल्ट बिल्कुल अलग थे। ट्विटर पर किसी ने लिखा, ”जो लोग बिग बॉस का हर सीजन देखते आ रहे हैं, उन्हें पता है कि पूजा भट्ट को साजिद खान के जैसे ही फायदे मिलने वाले हैं। #BB)TTSeason2 #BBOTT2”। अन्य ने लिखा, #PoojaBhatt साफ तौर पर घर चलाना चाहती हैं। #superstarpuneet को निकालने के बाद। अब सब #FukraInsaan के पीछे पड़ेंगे।

ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बिग बॉस पूजा को फेवर करने की कोशिश कर रहे हैं और इस वजह से उन्हें पूरा वक्त स्पॉटलाइट में रख रहे हैं। इतना ही नहीं दर्शकों को फसाड़ के बारे में समझ आ रहा है। हालांकि, इतनी जल्दी इसके लिए पूजा को विलन के रूप में नहीं देखा जा सकता है। हमें इसे कम से कम एक हफ्ता देना चाहिए। हो सकता है कि वह दर्शकों को सरप्राइज कर दें।

ADVERTISEMENT
20 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT