ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss OTT 2: जाद हदीद, आकांक्षा पुरी से फ्लर्ट करते हुए आए नजर, कहा – ‘शादी करोगी…?’

Bigg Boss OTT 2: जाद हदीद, आकांक्षा पुरी से फ्लर्ट करते हुए आए नजर, कहा – ‘शादी करोगी…?’

जाद हदीद सही में इस वक्त घर के खिलाड़ी बने हुए हैं और अपने फ्लर्टिंग नेचर के कारण वह काफी सुर्खियों में आ रहे हैं। सबसे पहले वह घर में मनीषा रानी से लिंकअप के कारण चर्चाओं का हिस्सा बनें लेकिन अब वह आकांक्षा पुरी के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आएं, जो पारस छाबड़ा के साथ अपने स्टिंट को लेकर काफी मशहूर हुई थीं। उनका कहना था कि वह और पारस साथ में थे और पारस ने बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए उनका इस्तेमाल किया था। और बाद में वह माहिरा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में आ गए। वहीं दूसरी ओर आकांक्षा पुरी तब भी सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने मीका दी वोटी शो में सिंगर से शादी की थी और अब वह बिग बॉस ओटीटी 2 से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

शो के नए प्रोमो में जाद हदीद आकांक्षा से अपनी असली फीलिंग्स शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं और वह कहते हैं कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं और एक्ट्रेस को उनका फीमेल वर्जन बताते हैं। प्रोमो में वह आकांक्षा के शुक्रिया बोलते हैं। वह कहते हैं, ”मुझे नहीं पता कि अगर तुम यहां नहीं होती तो ये कैसा दिखता, जब आप chaos के बीच होते हैं, शो और सब चीजें और आपको लगता है कि बस यहां से भाग जाओ और खुद को आइसोलेट कर लो और साथ में एक गिलास शैंपेन या मार्टिनी का हो।”

बाद में जाद पूछते हैं कि क्या वह उन्हें लाइक करती हैं और फिर वह मजाक करते हुए कहते हैं कि चलो शादी कर लेते हैं और आकांक्षा हैरान रह जाती हैं। वहीं मनीषा रानी भी जाद के साथ फ्लर्ट करने की पूरी कोशिश करते हुए दिखाई देती हैं। अब क्या घर में दोनों लड़कियों के बीच जाद के कारण लड़ाई होते हुए नजर आएगी? हालांकि, इसका जवाब केवल वक्त ही दे सकता है।

24 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT