ADVERTISEMENT
अनुष्का शर्मा वीडियो में विराट कोहली को लिफ्ट करते हुए आई नजर, फैन्स ने कहा- ‘शक्तिमान…’
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली को लिफ्ट करते हुए नजर आ रही हैं। यहां आपको बता दें कि विराट और अनुष्का का कोई भी वीडियो हो वो हमेशा ही वायरल हो जाता है। आजतक उनका कोई भी वीडियो ऐसा नहीं रहा है, जो वायरल ना हुआ हो और जिसने फैन्स को इतना खुश ना किया हो।
फिर चाहे वो वीडियो विराट का अनुष्का को फ्लाइंग किस देते हुए हो, या फिर उनका ये पूछते हुए कि अनुष्का ने खाना खाया या नहीं, दोनों का हर एक वीडियो वायरल हो जाता है। और इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, विराट और अनुष्का (Virushka) का जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
बेटी वामिका के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा वापस काम पर लौट चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने विराट कोहली के साथ एक शूट किया है। शूटिंग के दौरान दोनों मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान अनुष्का, विराट को लिफ्ट करने का नाटक करते हुए दिखती हैं और इसके बाद वह सही में विराट को लिफ्ट कर लेती है। इस पर विराट का रिएक्शन भी काफी अच्छा है। वहीं अनुष्का, विराट से पूछती हैं कि क्या मैंने कर लिया?
वीडियो में आप साफ-साफ अनुष्का को विराट को लिफ्ट करते हुए देख सकते हैं। वहीं विराट कोहली भी अनुष्का को दोबारा से ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दे रहे हैं और देखें कि अनुष्का कितनी स्ट्रॉन्ग हैं। दूसरी बार जब अनुष्का, विराट को लिफ्ट करती हैं तो वह कहती हैं कि तुम खुदको लिफ्ट मत करना। अब आप खुद ही वीडियो देख लीजिए।
जी हां, हम जानते हैं कि दोनों का यह वीडियो बहुत ही क्यूट है। फैन्स को दोनों का यह वीडियो बहुत ही पसंद आ रहा है। यहां तक कि कुछ फैन्स तो अनुष्का शर्मा को शक्तिमान अल्ट्रा प्रो मैक्स भी बोल रहे हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
07 Apr 2021
ADVERTISEMENT