ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आदित्य के साथ नई Video में रोड रनर के साथ स्ट्रगल करते नजर आईं अनन्या, लोगों ने कहा – ‘ये PR…’

आदित्य के साथ नई Video में रोड रनर के साथ स्ट्रगल करते नजर आईं अनन्या, लोगों ने कहा – ‘ये PR…’

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे बॉलीवुड के नए IT कपल हैं। दोनों पिछले कुछ दिनों से नियमित रूप से सुर्खियों में छाए हुए हैं। फैंस ने कपल की तस्वीरें पोर्तुगल के लिस्बन में क्लिक की थी। दोनों ने वहां आर्टिक मंकी का कॉन्सर्ट अटेंड किया था। इसके बाद अब अनन्या और आदित्य की साथ में एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां वह रोड रनर के साथ स्ट्रगल करते हुए नजर आ रही हैं। आदित्य रॉय कपूर इस दौरान सही में अनन्या से आगे निकल जाते हैं। हालांकि, फैंस का माना है कि दोनों को लिस्बन में इतनी स्पॉटलाइट कैसे मिल रही है क्योंकि वह अधिक भारतीय लोग नहीं रहते हैं और साथ ही यूरोप में कम ही भारतीयों को लोग पहचान पाते हैं।

रेडिट पर ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कइयों का कहना है कि इन शहरों में कोई दीपिका, रणवीर या फिर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को नहीं पहचान पाता है। साथ ही ये फैक्ट की वीडियो सीधा बॉलीवुड में पैप तक पहुंच गया है, इसकी वजह से भी फैंस को शक हो रहा है। कइयों का मानना है कि आदित्य और अनन्या का रिश्ता भले ही सच्चा है लेकिन ये वीडियो लीक फेक हैं और इन्हें प्लान तौर पर किया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि यहां तक कि ग्लोबल स्टार शाहरुख खान भी इस तरह से अब्रोड की सड़कों पर घूमते हुए नजर नहीं आते हैं। वहीं अन्य का कहना है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी कई सारे अब्रोड ट्रिप पर जाते हैं लेकिन उनकी वीडियो कभी लीक नहीं होती हैं।

बता दें कि अनन्या पांडे को आदित्य रॉय कपूर के फैंस से हेट ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उनका मानना है कि वह आदित्य के लिए अच्छी नहीं हैं। वहीं कुछ श्रद्धा कपूर के फैंस का भी यही कहना है कि आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी परफेक्ट है। साथ ही दोनों के बीच का एज गैप भी इसका एक कारण है। अब ऐसी अफवाहें भी सामने आ रही हैं कि आदित्य रॉय कपूर भी अनन्या पांडे जिनसे जुड़ी हैं उस एजेंसी को साइन क रहे हैं, इसका नाम धर्मा कॉर्नरस्टोन है।

ADVERTISEMENT
19 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT