home / ब्यूटी
बिकिनी वैक्स, Waxing Meaning in Hindi, Bikini Wax

बिकिनी वैक्स क्या होता है, टिप्स और सावधानियां – Bikini Wax Kaise Karte Hain

हज़ारों सवाल एक साथ दिमाग में कौंध जाते हैं, जब आप बिकनी वैक्स कराने के बारे में सोचती हैं! है न? जब आप पहली बार इसे कराने के बारे में सोचती हैं तो ऐसा होता है लेकिन एक बार जब आप बिकनी वैक्स कराना शुरू कर देती हैं तो फिर इसे कभी ब्रेक नहीं करना चाहेंगी। बहुत सी महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट / योनि वाले जगह पर निकलने वाले बाल हटाना चाहती हैं लेकिन उन्हें हिचकिचाहट और शर्म महसूस होती है। वहीं कई लोग सोच रहे हैं कि इस मामले से कैसे छुटकारा पाया जाए। इसका एक कारण है, क्योंकि हम इस संबंध में बात ही नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा, न तो हम उन सुरक्षित तरीकों के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आसानी से प्राइवेट पार्ट के बालों की सफाई की जा सकती है। उदाहरण के लिए, रेजर और बालों को हटाने वाली क्रीम का उपयोग करना सुविधाजनक और जानकारीपूर्ण है। लेकिन किसी को भी बिकिनी वैक्स के विकल्प पर भरोसा नहीं होता है। क्योंकि सभी को लगता है प्राइवेट पार्ट में वैक्स कराने से बहुत ज्यादा दर्द होता है। लेकिन आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि सभी तरह के विकल्पों की तुलना में बिकिनी वैक्स (bikini wax) ज्यादा सुरक्षित और सबसे सही तरीका है प्राइवेट पार्ट से बाल हटाने का। 
आज हम आपको बिकनी वैक्स के बारे में A टू Z जानकारी देने जा रहे हैं। यह वह जानकारी है जो सभी महिलाओं को जानना आवश्यक है। तो चलिए आइए जानते हैं बिकिनी वैक्स क्या होता है ? (what is bikni wax), बिकिनी वैक्स करने का तरीका (bikini wax kaise karte hain), बिकनी वैक्स और सावधानियां व घर पर प्राइवेट पार्ट वैक्स कैसे करते हैं आदि।

क्या है बिकिनी वैक्स – What is Bikni Wax in Hindi

सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि बिकिनी वैक्स क्या है?(what is bikni wax) तो हम आपको बता दें कि वैक्स की मदद से अपने प्राइवेय एरिया के बालों को हटाना बिकनी वैक्स कहलाता है। वैक्स करने से प्यूबिक हेयर जड़ से साफ होते हैं, जिस कारण नए बाल लगभग 2 से 3 महीने बाद ही निकलना शुरू होते हैं। बिकनी वैक्सिंग में आपकी पैंटी से निकलने वाले बाल हटा दिए जाते हैं। इस दौरान प्राइवेट एरिया के बालों को हॉट या कोल्ड वैक्स की मदद से हटाया जाता है। ऐसा करते समय, आपकी योनि के नीचे के क्षेत्र को भी साफ किया जाता है। अगर आप एक स्विमर हैं और स्विम सूट पहनती हैं या फिर बीच पर बिकिनी पहनना पसंद करती हैं तब तो समय- समय पर प्यूबिक एरिया की सफाई करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। बिकिनी वैक्स उन चीज़ों में से एक है जिसके बारे में बात करने से आज भी ज्यादातर लड़कियां हिचकिचाहट महसूस करती हैं। मगर साथ ही इस बारे में जानने के लिए उत्सुक भी रहती हैं। बिकिनी वैक्स आज भी उतना कॉमन नहीं है जितना इसे होना चाहिए था। 

बिकिनी वैक्स के प्रकार – Types of Bikini Wax in Hindi

प्यूबिक हेयर के लिए कई तरह की वैक्सिंग उपलब्ध होती है। यह आप पर और आपकी निजी पसंद पर भी निर्भर करता है कि आप कितने एरिया पर शेव करना या कराना चाहते हैं। हम यहां आपको बिकिनी वैक्स के प्रकार और कुछ स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जो आमतौर पर महिलाएं करना ज्यादा पसंद करती हैं –

Types of Bikini Wax in Hindi

नॉर्मल बिकिनी वैक्स 

इस तरह की प्राइवेट पार्ट वैक्स में बिकिनी के बाहर दिखने वाले बालों को केवल वैक्स किया जाता है। यानि कि नॉर्मल बिकिनी वैक्स में पैंटी लाइन के आस-पास के बाल साफ होते हैं। ये जांघ के ऊपर वाला एरिया होता है और ज्यादातर स्विमिंग करने वाली लड़कियों के काम आता है। इसका ये फायदा होता है कि स्विम सूट पहनने पर आपके बाल नज़र नहीं आते और बिना किसी फिक्र के आप अपनी स्विमिंग को एन्जॉय कर सकती हैं।

ब्राजीलियन वैक्स 

ब्राजीलियन वैक्स (Brazilian wax) में पूरी तरह से प्यूबिक हेयर को निकाल दिया जाता है। वो भी पैंटी पहनने के बाद नज़र नहीं आते। इससे आपके प्राइवेट एरिया की त्वचा पूरी तरह से साफ़ व चिकनी हो जाती है। सफाई पसंद लड़कियों के लिए ये एक अच्छा विकल्प है और आजकल इसकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ब्राजीलियन वैक्सिंग लगभग 500 रुपये से शुरू होती है 3,000 रुपये तक की जाती है। वर्तमान में कई बड़े शहरों में महिलाएं इस प्रकार के वैक्सिंग को ज्यादा महत्व देती हैं।

मिनी ट्रायंगल

अगर आपको पूरे बाल हटाने में हिचकिचाहट महसूस होती है तो आप इस तरह के स्टाइल को अपना सकती हैं। इसमें प्यूबिक बोन पर बालों का एक छोटा सा ट्रायंगल बनाकर आस- पास के बाल साफ किये जाते हैं। वैसे पार्टनर को आकर्षित करने के लिए ये एक अच्छा स्टाइल साबित होता है। इसे फुल-बश ब्राजिलीयन वैक्स (full-bush Brazilian wax) भी कहते है, जिसमें वजाइना के ठीक उपर एक त्रिकोण (triangle) छोड़कर बचे बालों को वैक्स कर के निकाला जाता है।

बिकिनी वैक्स करने का तरीका – Bikini Wax Kaise Hoti Hai

बिकिनी वैक्स अन्य जगहों की वैक्स की तुलना में थोड़ा ज्यादा सावधानी से की जाती है। अगर आप पार्लर में बिकिनी वैक्स करा रहे हैं तो वहां आपको हाफ नेकेड होना पड़ेगा। साधारण बिकिनी वैक्स के लिये फिर भी आप पैंटी पहने रख सकती हैं, पर अगर सारे बाल निकलवाने हैं तो कपड़े उतारने ही पड़ेंगे। लेकिन आपको टॉवल दी जायेगी जिससे आप उस एरिया को ढक सकती है। हालांकि ये भी सही है कि ड्रेपिंग से बिकिनी वैक्स (bikini wax kaise karte hain) में असहजता होता है। पहली बार हाफ नेकेड होने पर बेशक आपको अजीब लगेगा, लेकिन ये जानने के बाद कुछ ही देर में आप एकदम कंफर्टेबल हो जाएंगी। बिकनी वैक्स आमतौर पर दो तरह से की जाती है, सॉफ्ट वैक्स और हार्ड वैक्स। सॉफ्ट वैक्स में स्किन पर वैक्स लगाकर पेपर स्ट्रिप से इसे खींचा जाता है, वहीं हार्ड वैक्स में वैक्स को स्किन पर लगाकर सीधे हाथों से खींच लिया जाता है, जिससे सभी बाल निकल आते हैं। सॉफ्ट वैक्स की तुलना में हार्ड वैक्स ज्यादा प्रभावी है और कम पीड़ादायक भी। क्योंकि हार्ड वैक्स बाल को जड़ से निकाल देती है और इससे बाल भी देरी से निकलते हैं। अगर बिकिनी वैक्स के बाद थोड़े बहुत बाल भी बचे तो उनहें ट्वीजर्स से भी खींच कर निकाला जा सकता है।

दर्दरहित बिकिनी वैक्स कराने के टिप्स

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि बिकिनी वैक्स एक दर्द भरी प्रक्रिया है। मगर आप चाहें तो नीचे दिये गये इन दर्दरहित बिकिनी वैक्स टिप्स के जरिए प्राइवेट पार्ट वैक्स के दौरान होने वाले दर्द कम कर सकते हैं –

Bikini Wax Karne ka Tarika

  • अपने पीरियड्स के बाद ही बिकिनी वैक्स सेशन के लिए जाएं, क्योंकि उस दौरान त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, तो दर्द भी ज्यादा होता है।
  • वैक्स कराते समय रिलैक्स रहने की कोशिश करें। अधिक परेशान होंगी तो दर्द भी अधिक महसूस होगा।
  • हार्ड वैक्स या फिर पील ऑफ वैक्स का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे बाल एक बार में ही निकलते हैं। रेगुलर वैक्स आपको एक से ज्यादा बार लगाने की ज़रूरत पड़ सकती है, जिस वजह से दर्द भी ज्यादा हो सकता है।
  • सबसे अच्छा तरीका है कि वैक्स स्ट्रिप को तेजी से खींचने के बाद उस जगह को तुरंत हाथ से दबा लें। अगर आपकी ब्यूटीशियन ऐसा नहीं करती है तो उसे करने के लिए कहें।
  • वैक्स के लिये जाने के पहले माइल्ड स्क्रब से मालिश भी दर्द से राहत दिला सकता है। क्योंकि इससे बाल सॉफ्ट हो जाते है और आसानी से निकल जाते हैं।
  • अगर आप इस बात से डर रही हैं कि वैक्स के दौरान आपको दर्द ज्यादा महसूस होगा तो वैक्स कराने के एक घंटा पहले आप 1-2 एडविल टेबलेट्स ले सकती हैं। इससे आपको दर्द नहीं होगा। 
  • जब भी बिकिनी वैक्स कराना हो, शेव कर के कभी ना जाएं। वैक्स छोटे बालों को नहीं पकड़ पाता और इस वजह से दर्द भी ज्यादा होता है।
  • प्रक्रिया के दौरान गहरी सांसें लें, जब वैक्स लगाया जा रहा हो तब सांस छोड़ें और जब बाल निकाले जा रहे हों तब सांस छोड़ें।
  • वैक्सिंग के दौरान अपनी पसंद का वीडियो देख सकती हैं या फिर संगीत सुन सकती हैं। इससे आपका ध्यान बंटा रहेगा और दर्द भी कम महसूस होगा।
  • जब आप बिकिनी वैक्स कराने के लिए लेटी हों, तब बार- बार उठ कर ये देखने की कोशिश न करें कि ब्यूटीशियन आपको वैक्स कैसे कर रही है। इस तरह आपका पूरा ध्यान वहीं लगा रहेगा और दर्द भी ज्यादा महसूस होगा।

घर पर बिकिनी वैक्स करने का तरीका – How to do Bikini Wax at Home in Hindi

प्यूबिक हेयर यानि कि फीमेल प्राइवेट पार्ट के बाल (how to clean private parts) हमेशा साफ रखने चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने से बैक्टीरियल इंफेक्शन या उस जगह दाने हो सकते हैं। वैसे तो बिकिनी वैक्स किसी अच्छे पार्लर या अनुभवी ब्यूटीशियन से कराना ही बेहतर होता है, क्योंकि यहां की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। इसके बावजूद अगर आप बिकिनी वैक्स एट होम (how to do bikini wax at home) यानि घर पर खुद ही करना चाहती हैं तो नीचे दिये गये इन स्टेप्स को फॉलो करें –

How to do Bikini Wax at Home in Hindi

स्टेप 1 – बिकिनी एरिया पर वैक्सिंग से पहले एक एंटीसेप्टिक क्लीनर या पाउडर लगाएं।
स्टेप 2 – अब वैक्स को बालों के बढ़ने की दिशा में स्पैच्युला या बिना धार वाले चाकू की मदद से लगाएं। बेहतर रहेगा इसके लिए लकड़ी वाला स्पैच्युला इस्तेमाल करें।
स्टेप 3 – उसके बाद वैक्स स्ट्रिप को वैक्स पर रखकर त्वचा को कसते हुए बालों की विपरीत दिशा में खींचें।
स्टेप 4 – दर्द को कम से कम रखने के लिए जितनी जल्दी हो सके, पट्टी खींचने की सलाह दी जाती है। पट्टी खींचने के तुरंत बाद उस जगह पर हाथ रख लें और दबाएं।
स्टेप 5 – इसके बाद गीले कपड़े से बिकिनी एरिया को साफ करें और एलोवेरा जेल लगा लें।

बिकनी वैक्स के बाद क्या करें – Post Bikini Wax in Hindi

अगर आप सोच रही हैं कि सिर्फ वैक्स करने से आपका काम खत्म हो गया, तो आप गलत हैं। क्योंकि बाकी शरीर के मुकाबले बिकिनी वैक्स के बाद ज्यादा ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। तो आइए जानते हैं कि बिकिनी वैक्स के बाद क्या करना चाहिए …
1- पार्लर में प्यूबिक हेयर हटाने के बाद खास क्रीम या फिर तेल की मालिश की जाती है, ताकि वहां की त्वचा ड्राई न हो। घर पर वैक्स करने के बाद आप त्वचा को पानी से साफ करें व एलोवेरा जेल या फिर कोई अच्छा सा माॅइश्चराइज़र लगा लें।
2- हल्की जलन होने की स्थिति में आप त्वचा पर बर्फ की सिंकाई करें। आप चाहें तो ठंडे पानी व दूध में भिगोए हुए मुलायम कपड़े को भी उस जगह पर धीरे- धीरे थपथपा सकती हैं। ज्यादा जलन होने की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
3- टाइट और ज्यादा कपड़े न पहनें। वैक्स के बाद त्वचा को सांस लेने दें। हैवी वर्कआउट व धूप की सीधी किरणों से इस एरिया को बचाएं।
4 – अगर आपको बिकिनी एरिया में जलन हो रही है तो आप टीबैग लगाकर इसे शांत कर सकते हैं या फिर बर्फ से भी सिकाई कर सकते हैं।
5 – वैक्सिंग करवाने के बाद ठंडे पानी से नहाएं और मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

बिकिनी वैक्स के फायदे – Benefits of Bikini Wax in Hindi

पर्सनल हाईजीन का ध्यान रखते हुए इस बिकिनी एरिया की सफाई बहुत ज़रूरी होती है। बिकिनी वैक्स न सिर्फ उस एरिया में गन्दगी जमा होने से बचाती है बल्कि इन्फेक्शन को भी दूर रखती है। इस एरिया के बालों को प्यूबिक हेयर भी कहते हैं। इनकी सफाई रखना पूरी तरह से नॉर्मल होता है और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता। बिकिनी वैक्स के कई ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में पता होना और उनपर ध्यान देना बहुत ही ज़रूरी है। तो आइए आपको बताते हैं बिकिनी वैक्स के फायदे के बारे में –

Benefits of Bikini Wax in Hindi

कड़े बालों से मिलता है छुटकारा

वेक्सिंग से अनचाहे बाल जड़ से हट जाते है। इसका मतलब किसी तरह के कठोर बाल नहीं रहते, बल्कि बिकनी एरिया की स्कीन स्मूथ हो जाती है।

क्लिन रहता है बिकिनी एरिया

बिकनी वैक्स के फायदे से प्राइवेट पार्ट और इसके पास का हिस्सा क्लीन रहता है। इससे आपको पीरियड के दौरान भी किसी तरह की इरीटेशन नहीं होती है और अच्छा महसूस होता है।

बाल देर से आते हैं

शेविंग व एप्लिकेटर की तुलना में बिकिनी वैक्स कराने से प्राइवेट पार्ट के बाल वापिस देर से आते हैं। ऐसे में आपको बिकनी एरिया के बाल हटाने के लिए जो हर महीने समय-दर-समय शेविंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था उससे निजात मिलेगी। 

डेड स्किन सेल्स हटाए

बिकनी वैक्स शेविंग की तुलना में ज्यादा बेहतर है। इससे स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है। हेल्दी स्किन वेक्सिंग से ना सिर्फ बाल रिमूव होते है, बल्कि ये शरीर के इस हिस्से की डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में भी मददगार साबित होती है।

कोई नुकसान नहीं

शेविंग से कटने-छीलने का डर रहता है और हेयर रिमूविंग क्रीम स्किन की सतह तक जाकर नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए प्राइवेट पार्ट वैक्स करने ये तरीका भले दर्दनाक हो सकता है लेकिन ये बाल हटाने के अन्य तरीको कहीं ज्यादा बेहतर है।   

प्राइवेट पार्ट का कालापन भी होता है दूर

बिकनी वैक्स के फायदे में यह प्यूबिक एरिया पर कालेपन को कम करने में मदद करती है। हाथ-पैरों की तरह प्राइवेट पार्ट वैक्स करने भी साफ हो जाता है और स्किन का कालापन आसानी से दूर हो जाता है।

बिकिनी वैक्स और सावधानियां – Tips for Bikini Wax in Hindi

अगर आप पहली बार बिकिनी वैक्स करा रही हैं तो आपको कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए ताकि परिणाम सुखद हो। वहीं अगर आप बिकिनी वैक्स कराती हैं तो आपको भी कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कि प्राइवेट पार्ट वैकस या बिकिनी वैक्स करवाने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए –

Tips for Bikini Wax in Hindi

  • पीरियड्स के समय कभी बिकिनी वैक्स कराने की गलती न करें। इस समय आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव होती है और दर्द भी ज्यादा होता है।
  • यदि आपकी त्वचा नाजुक है, तो आपको तुरंत ब्राज़ीलियन प्रकार की वैक्सिंग नहीं करनी चाहिए।
  • बिकिनी वैक्स कराने के बाद आपकी त्वचा लाल हो जाती है और थोड़ी जलन भी रहती है। इसकेलिए मानसिक रूप से तैयार रहें।
  • बिकिनी वैक्स के दौरान हाइजीन का खास तौर ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर पार्लर में किसी और के लिए इस्तेमाल की गई वैक्स का बचा हुआ हिस्सा आपके लिए इस्तेमाल हो रहा है तो ऐसी जगह वैक्स न कराएं। इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।
  • वैक्स कराने के तुरंत बाद या 1-2 दिन तक आप समुद्र के किनारे नहीं जा सकतीं। क्योंकि समुद्र का पानी खारा होता है और इसमें मौजूद नमक से आपको जलन हो सकती है।
  • बिकिनी वैक्स के लिये बालों की लंबाई कम से कम ¼ इंच होनी चाहिए। अगर आपके बाल इससे लंबे हैं तो उन्हें हल्का ट्रिम कर लें और अगर छोटे हैं तो इसके बढ़ने का इंतजार करें और तभी वैक्स कराएं। 
  • पार्लर जाने के ढीले कपड़ों का चयन करें। क्योंकि बिकिनी वैक्स करा कर वापसी में आपको आराम मिलेगा। तंग कपड़ों में दिक्कत महूसस हो सकती है।
  • अगर आप वर्कआउट करती हैं तो बिकिनी वैक्स करवाने से पहले ही करें, वैक्‍स के बाद वर्कआउट करने से बचें क्योंकि अगर उस एरिया में पसीना है और इसे सोखने के लिए बाल नहीं हैं, तो उस एरिया में जलन हो सकती है।

प्राइवेट पार्ट हेयर रिमूवल क्रीम

हेयर रिमूवल क्रीम भी प्यूबिक हेयर हटाने का दर्दरहित तरीका है। बाजार में विभिन्न प्रकार के हेयर रिमूवल क्रीम (how to remove bikini hair at home) उपलब्ध हैं। इस क्रीम का उपयोग करने के लिए, इसको पहले प्राइवे एरिया के हेयर पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए वेट करना होगा। इसे लगाते वक्‍त ध्‍यान रखें कि क्रीम आपकी योनि के अंदर न जाए। आप इसे कभी भी किसी भी टाइम बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। लेकिन कोई भी हेयर रिमूवल क्रीम बिकिनी एरिया में इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी या जलन न हो। तो आइए जानते हैं कि प्राइवेट पार्ट हेयर रिमूवल क्रीम के नाम –
  • वीट बॉडी कर्व हेयर रिमूवल क्रीम (Veet BodyCurv Hair Removal Cream)
  • एवरटीन बिकिनी लाइन हेयर रिमूवर क्रीम (Everteen Bikini Line Hair Remover Cream)
  • फेम एंटी-डार्किंग हेयर रिमूवल क्रीम (Fem Anti-Darkening Hair Removal Cream)
  • नायर हेयर रिमूवल लोशन (Nair Hair Removal Lotion)
  • ब्लिस फज ऑफ हेयर रिमूवल क्रीम (bliss ‘Fuzz’ Off Hair Removal Cream)

प्राइवेट पार्ट वैक्स से जुड़े सवाल और जवाब

क्या बिकिनी वैक्स कराने में बहुत दर्द होता है?

ये सच है कि पहली बार में आपको उतना ही दर्द होगा जितना कि पहली दफे हाथ और पैर पर वैक्स कराने के समय हुआ था। लेकिन जब आप इसे नियमित तौर पर कराना शुरू कर देंगी तो दर्द खुद-ब-खुद कम हो जाएगा।

बिकिनी वैक्स खुद से घर पर करना सही है?

अगर आप पहली बार बिकिनी वैक्स कराने जा रहे हैं खुद न करें बल्कि किसी एक्सपर्ट प्रोफेशनल से ही बिकिनी वैक्स कराएं, तो आप इससे कम परेशान होंगे। वहीं अगर आप पार्लर से बिकिनी वैक्स करवाती रहती हैं तो आप घर पर भी वैक्स स्ट्रिप्स की मदद से बहुत ही असानी से प्राइवेट पार्ट वैक्स कर सकती हैं।

क्या पीरियड के दौरान बिकिनी वैक्स करा सकते हैं?

अगर आप टैंपून यूज़ करती हैं तो आप बिल्कुल बिकनी वैक्स करा सकती हैं। लेकिन पीरियड्स के दौरान बिकनी वैक्स न कराना ही सही है। क्योंकि ये बेसिक एडिकेट्स होते हैं और वैसे भी पीरियड के दौरान वैक्स कराने से दर्द ज्यादा होता है।

क्या बिकिनी वैक्स पूरी तरह से सुरक्षित है?

प्राइवेट पार्ट से बाल हटाने के लिए बिकिनी वैक्स काफी सुरक्षित तरीका है। हालांकि इस प्रकिया में थोड़ा बहुत दर्द होता है लेकिन परिणाम बेहद संतोषजनक होते है।

प्राइवेट पार्ट के हेयर रिमूव कैसे करें?

प्राइवेट पार्ट के हेयर रिमूव करने के कई तरीके हैं। आप बिकिनी शेवर, रेजर, हेयर रिमूविंग क्रीम और बिकिनी वैक्स के जरिये प्राइवेट पार्ट की सफाई कर सकती है। लेकिन इस दौरान बेसिक हाइजीन का जरूर ख्याल रखें नहीं तो वैजाइनल इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है।

कौन सी बिकिनी वैक्स कराने से दर्द कम होता है?

हीटेड हार्ड वैक्स और पील ऑफ वैक्स बिकिन एरिया के हेयर रिमूव करने के लिए बेस्ट है। इससे दर्द भी कम होता है और एक बार में बाल निकल जाते हैं।

How to Clean hair of Private Parts Female in Hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

25 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this