ADVERTISEMENT
home / Hair Removal
नारियल तेल से शेव- क्या कभी सोचा भी है आपने ?

नारियल तेल से शेव- क्या कभी सोचा भी है आपने ?

हां, ये सच है।

मुझे नहीं याद कि मैंने आखिरी बार कब पार्लर जाकर अपने पैरों में वैक्स करवाया था। 

मैं अपने पैर के बालों को नारियल तेल से शेव करती हूं।

ये सही है, मैं शेविंग जेल के बजाए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हूं।

ADVERTISEMENT

नारियल तेल से शेव ! – ये सचमुच एक इत्तेफाक था

हर किसी की तरह मैं भी अपने घर में नारियल तेल की नीले रंग वाली नारियल तेल की बोतल देखकर बड़ी हुई हूं। आख़िरकार ये मेरे बाल लम्बे करने वाली चीज़ों में से एक था। मगर नारियल तेल से मेरे पैर के बाल भी शेव हो सकते है, ये पता लगना सिर्फ एक इत्तेफ़ाक़ था।

 shutterstock 178568714

मैं एक स्टोरी पर काम कर रही थी जब मुझे पता लगा कि नारियल तेल बाल शेव करने वाले सारे तरीकों में से सबसे अच्छा तरीका है। ये सोचने वाली बात है कि नारियल तेल में लिनोलिक एसिड और ओमेगा-6 एसिड हैं जो कि प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेट्री का काम करते हैं। ये न सिर्फ सुपर हाइड्रेटिंग है बल्कि एंटी बैक्टीरियल भी है, जो कटने या छिल जाने पर भी फायदा करता है।  

अब सवाल ये उठता है कि आप नारियल तेल से शेव कैसे करेंगी ?

ADVERTISEMENT

हम आपको यहां नारियल तेल से शेव करने के तरीके बता रहे हैं

1 . बेहतर होगा कि आप अपने हाथ-पैर को शेव करने से पहले अच्छे से स्क्रब कर लें। इसके लिए आप कोई भी रेगुलर स्क्रबर (आप घर पर चीनी से भी स्क्रबर बना सकती हैं) प्रयोग में लाएं।

2 . अपने पास एक साफ़ कपडा रखें। अच्छा होगा कि आप अपने शेविंग ब्लेड को पहले से चेक कर लें। क्योंकि अगर ये पुराना है तो इससे समय भी ज्यादा लगेगा और शेव भी ठीक से नहीं होगी।

3 . अब नारियल तेल को एक सामान रूप से अपने हाथ और पैर पर लगाएं।

4 . अब जिस तरफ बालों की ग्रोथ है उससे उल्टी तरफ शेव करें। शेविंग फोम के मुकाबले तेल में आप बालों को साफ़ देख सकती हैं और इन्हें आसानी से शेव कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

shutterstock 525508765 %281%29

5 . शेव के बाद हमेशा अपने ब्लेड को साफ़ करके रखें।

6 . अब अपने हाथ और पैरों को सूखे तौलिए से पोछ लें। मैं हमेशा शेव करने के बाद नहाने के लिए भागती थी लेकिन इसे गुनगुने पानी से साफ़ किया जा सकता है वो भी ज़रूरत पड़ने पर।

याद रखें कि नारियल तेल से शेव करने के बाद आपकी स्किन सुपर सॉफ्ट हो जाएगी इसलिए आपको किसी भी तरह का बॉडी लोशन या फिर मॉइश्चराइजर लगाने की ज़रूरत नहीं है।

ADVERTISEMENT

साथ ही ये जलन पर भी असर करता है इसलिए शेव करने के बाद अगर कही कट लग गया हो या फिर जलन हो रही हो तो उसपर नारियल तेल लगाएं। ये तुरत आराम देगा।

क्या अपने कभी नारियल तेल को शेव करने के लिए इस्तेमाल किया है ?

हमारी राय है कि आप इन नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं –

Parachute 100% Pure Coconut Oil (Rs. 182)

ADVERTISEMENT

Paul Penders Coconut Oil Moisture Bar (Rs. 760)

Forest Essentials Organic Cold Pressed Virgin Coconut Oil (Rs. 795)

ये भी पढ़ें

16 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT