ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
ananya aditya

अनन्या के साथ वेकेशन की वायरल तस्वीरों पर आदित्य रॉय कपूर ने किया रिएक्ट, दिया ये स्मार्ट जवाब

जब से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के  वेकेशन की तस्वीरें वायरल हुईं, तब से ही ये दोनों सेलेब्स शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। फैन्स इस खूबसूरत जोड़ी के दीवाने हैं और बेसब्री से इस कपल की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अब तक तो इन दोनों ने ही अपने लिंक अप की अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन अब आदित्य ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ऐसा रिएक्ट किया है कि कहना पड़ेगा कि ये एक्टर सिर्फ हॉट ही नहीं स्मार्ट भी है।

हाल ही में एक ऑनलाइन मीडिया पोर्टल के साथ बातचीत में जब आदित्य से पुर्तगाल के बार में अनन्या के साथ उनकी वायरल तस्वीर के बारे में पूछा गया, तो नाइट मैनेजर स्टार ने इसे बहुत कूल होकर हैंडल किया। उन्होंने जवाब दिया, “यह अच्छी बात है कि मैं सोशल मीडिया पर इतना अधिक नहीं हूं। लेकिन निश्चित रूप से, मैंने सुना है।” अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की पहली लवी डवी मूड वाली Pic आई सामने, साथ में कंफर्टेबल दिखे लव बर्ड्स

इसके बाद आदित्य ने इस सवाल को आसानी से मोड़ दिया और कहा, “मुझे निश्चित रूप से एक ब्रेक की जरूरत थी। हालांकि मुझे मानसून बहुत याद आया, मुझे मुंबई में मानसून बहुत पसंद है। जब से मैं वापस आया हूँ, एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है।”

नो कमेंट्स से नकारने या ब्लश करके स्वीकारने की जगह एक कूल स्टार की तरह किसी ट्रिकी सवाल को हैंडल करने की आदित्य की ये अदा उनके फैन्स की नम्बर जरूर बढ़ा देगी।

ADVERTISEMENT

रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ में कर रहे हैं टाइम स्पेंड, कॉन्सर्ट की ये तस्वीरें हैं प्रूफ

01 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT