ADVERTISEMENT
मेकअप एक ऐसी कला है, जो हर किसी के बस की बात नहीं। मेकअप कैसे करना है और किन मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कैसे करना है, यह जानने के लिए मेकअप को अच्छी तरह से जानना पड़ता है। हालांकि आज के समय में लड़कियों के लिए मेकअप करना बाएं हाथ का खेल बन चुका है। लड़कियों के बीच मेकअप की बढ़ती डिमांड को देखते हुए मार्केट में मेकअप प्रोडक्ट्स के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। एक लिपस्टिक से लेकर काजल तक आपके बजट को हिला सकते हैं। इसके बावजूद हम लड़कियां मेकअप प्रोडक्ट्स की दीवानी होती हैं। अगर हम आपसे कहें कि सिर्फ एक मेकअप प्रोडक्ट आपकी 5 जरूरतों को पूरा कर सकता है तो आप क्या कहेंगे। जी हां, आई शैडो (Eyeshadow) ऐसा कर सकता है। महंगाई के इस जमाने में हम आपको एक आई शैडो पैलेट को 5 अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं। इन्हें जान लिया तो बाकी मेकअप प्रोडक्ट्स में आपको अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
नेल पॉलिश लड़कियों की पहली पसंद होती है। हो भी क्यों न, इससे हाथों की खूबसूरती निखार कर बाहर आती है। ऐसे में अगर आपका ग्लिटर नेल पेंट लगाने का मन कर रहा है, लेकिन आपके पास कोई ग्लिटर नेल पॉलिश नहीं है तो आपको अपना मन मारने की जरूरत बिलकुल नहीं है। बस अपने कलरफुल आई शैडोपैलेट से किसी भी चमकदार शेड का थोड़ा सा स्क्रैप लें और इसे साफ नेल पॉलिश में मिलाएं। अपने नाखूनों को पेंट करने से पहले इसे अच्छी तरह मिलाएं। आपका पसंदीदा ग्लिटर नेल पेंट तैयार है।
आई शैडो आपके ब्लश के ऊपर होने वाले एक्स्ट्रा खर्चे को भी कम कर सकता है। आई शैडो पैलेट में खूबसूरत पीच शेड एक बेहतरीन ब्लश बनाता है और आपके चीक्स में अपनी छाप छोड़ने में मदद करता है। अगर पीच कलर नहीं भी लगाना चाहती हैं तो अपनी पसंद का और कोई शेड ब्लश की तरह चीक्स पर लगा सकती हैं। तो हुआ न एक आई शैडो मल्टीटास्किंग।
ब्लैक आई लाइनर लगते-लगाते बोर हो गई हैं और एक कलर आई लाइनर लगाना चाहती हैं तो आपको इसमें अलग से इन्वेस्ट करने की जरूरत बिलकुल नहीं है। आईशैडो पैलेट में रंगों का सुंदर मिश्रण भला और किस दिन काम आएगा। आई शैडो पैलेट के सभी झिलमिलाते शेड्स आपके एथनिक आउटफिट्स या ग्लैम पार्टी वियर के साथ मैच करने के लिए परफेक्ट आईलाइनर लुक देने में मदद कर सकते हैं।
ADVERTISEMENT
क्या आप जानते हैं, आई शैडो को आप हाई लाइटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, आई शैडो एक बेहतरीन हाई लाइटर साबित हो सकता है। अपने चेहरे के उच्च बिंदुओं जैसे कि आपके चीकबोन्स, माथे, ब्रो बोन, नाक और ठुड्डी आदि को अपनी पसंद के शेड से हाई लाइट कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी और अलग से हाई लाइटर पर खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
आजकल होंठों पर ग्लिटर लिपस्टिक काफी ट्रेंड में है। मैट लिपस्टिक के ऊपर थोड़ा सा ग्लिटर आपके होंठों को शाइनी लुक देता है। आई शैडो की मदद से आप अपनेहोंठों के लिए ग्लिटर लिपस्टिक बना सकती हैं। बस लिपस्टिक लगाने के बाद लिप ब्रश की मदद से थोड़ा सा आई शैडो लें और उसे अपने होंठों के बीच में लगाएं, ताकि आपके होंठ उठे हुए नजर आएं।
16 Jun 2021
ADVERTISEMENT