ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Yoga Day: 18 वीक प्रेग्नेंट TV एक्ट्रेस ने योग करते हुए शेयर किया Video, पुश-अप करते हुए भी आईं नजर

Yoga Day: 18 वीक प्रेग्नेंट TV एक्ट्रेस ने योग करते हुए शेयर किया Video, पुश-अप करते हुए भी आईं नजर

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने कुछ महीनों पहले ही पति ब्रेंट गोबल के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इतना ही नहीं यह एक्ट्रेस के लिए काफी स्पेशल है क्योंकि उन्होंने मदर्स डे पर ये जानकारी साझा की थी। एक्ट्रेस की ड्यू डेट नवंबर की है और डीवा अपना काफी ख्याल रख रही हैं। बता दें कि आशका योग फ्रीक हैं और वह अपनी प्रेग्नेंसी में भी नियमित रूप से योग कर रही हैं और इस तरह से खुद को फिट रख रही हैं। prenatal yoga भी एक प्रकार का योग होता है और आशका इसी योग को कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी योग करते हुए एक वीडियो शेयर की है और साथ ही उन्होंने अपनी 18 हफ्तों की प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में भी बात की है।

हालांकि, आशका की यह पोस्ट अधिकतर उनके पति के लिए एप्रिसिएशन पोस्ट है। ब्रेंट गोबल गोवा में ट्रेंड योग इंस्ट्रक्टर हैं। पोस्ट में आशका ने लिखा वह उनकी गाइडिंग लाइट हैं और उनकी मौजूदगी उन्हें कंफर्ट का सेंस देता है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ”जेंटल स्ट्रेच, सूथिंग ब्रेथवर्क और माइंडफुल मूवमेंट की मदद से मैं अपनी बदलती हुई बॉडी से कनेक्ट कर पा रही हूं और मेरी बॉडी में हो रहे नए शिफ्ट को एक्सेप्ट कर रही हूं और मेरे अंदर बन रहे मिराकल को समझ पा रही हूं।” आशका ने ये भी बताया कि वह अपने शरीर में हो रहे सारे बदलावों को एंब्रेस कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि prenatal yoga की मदद से वह केवल फिजिकल वेलबींग ही नहीं बल्कि अपने बेबी से डीप कनेक्शन महसूस कर पा रही हैं और अपनी स्ट्रेंथ को समझ पा रही हैं।

वीडियो में आप आशका को बैक बेंड, फॉर्वड बेंड, पुश-अप्स आदि करते हुए देख सकते हैं। वहीं ब्रेंट भी इस दौरान उनका सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आशका गोराडिया prenatal yoga को प्रमोट कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित कर रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने सूर्य नमस्कार करते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी के मुताबिक नागिन स्टार की डीलिवरी डेट नवंबर की है।

21 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT