DIY ब्यूटी

आइब्रो को फिर से घने बनाने के लिए यूज करें ये DIY ऑयल, जल्दी ही दिखेगा असर

Garima Anurag  |  Nov 4, 2022
eyebrow

चेहरे की खूबसूरती में आंखों के साथ-साथ आइब्रो का शेप और लुक भी चार चांद लगा देता है। घने आइब्रो न सिर्फ नेचुरली, बिना पेंसिल से डिफाइन किए आकर्षक लगते हैं, इन्हें शेप करवाना भी आसान होता है। वहीं अगर आइब्रो बहुत लाइट हों तो बिना सही मेकअप के फेस को गॉर्जियस इफेक्ट देना मुश्किल होने लगता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके आइब्रो हल्के हो रहे हैं तो इन्हें घना करने के लिए घर पर ही बनाएं ये कई तरह के तेल से बना ये आयल। 

आइब्रो के लिए DIY ऑयल

नारियल तेल, कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल), ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) और बादाम का तेल, इन सभी तेलों को आइब्रो को घना करने के लिए यूजफुल माना जाता है। 

2 टेबलस्पून नारियल तेल, 2 टेबलस्पून कैस्टर ऑयल, 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल और 2 टेबल स्पून बादाम का तेल एक साथ मिलाकर किसी कांच के कंटेनर में स्टोर करें। इसे रोज राज में सोने के पहले आइब्रो पर मसाज करें और सुबह चेहरा धो लें। आइब्रो बनवाने के बाद मुहांसे, रैशेज और जलन की समस्या हो जाती है तो अपनाएं ये घरेलू Tips

साभार- इंस्टाग्राम

ये घरेलू नुस्खे भी आते हैं काम

रोज कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। ऐसा करने से आइब्रो के बाल काले, घने और शाइनी दिखते हैं।

एलोवेरा जेल को दिन में किसी भी समय आइब्रो पर मसाज करने से फायदे बहुत जल्दी दिखते हैं। क्या होता है आइब्रो ट्रांसप्लांट, जानें इसके फायदे

मेथी दाना को रातभर पानी में भिगो कर रखें। सुबह इसे पीसकर आइब्रो पर लगाएं और कुछ समय में इसे धो दें। ऐसा करने से भी आइब्रो के बाल जल्दी घने होते हैं।

Read More From DIY ब्यूटी