एंटरटेनमेंट

गेम्स के साथ ही गिटार में भी माहिर हो रहे हैं नन्हे तैमूर, देखें वायरल वीडियो

Deepali Porwal  |  Feb 18, 2019
गेम्स के साथ ही गिटार में भी माहिर हो रहे हैं नन्हे तैमूर, देखें वायरल वीडियो

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार किड (star kid) बन चुके हैं। लोग उनके दीवाने हो गए हैं और उन्हें किसी सेलिब्रिटी (celebrity) की तरह ही ट्रीट भी किया जाता है। देखा जाए तो तैमूर की फैन फॉलोइंग स्टार्स से भी कहीं ज्यादा है। यहां तक कि मीडिया व फोटोग्राफर्स भी जहां- तहां उन्हें फॉलो करते रहते हैं और तैमूर भी उतने ही प्यार से उन्हें ग्रीट करते हैं। हाल ही में तैमूर का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कुछ नया सीखते नज़र आ रहे हैं।

अब गिटार में बनेंगे मास्टर

तैमूर अली खान पटौदी अक्सर अपने मम्मी- पापा के साथ आउटडोर गेम्स खेलते नज़र आते हैं। स्कूल में भी वे एक्स्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटीज़ (extra curricular activities) में काफी आगे रहते हैं। ऐसा हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल उनकी फोटोज़ इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं।

अपनी मां करीना से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर

जहां लोग मज़ाक में तैमूर के बॉलीवुड डेब्यू की बातें करते रहते हैं, वहीं वे फिलहाल एक अलग ही शौक पूरा करते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर का एक बेहद स्पेशल वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे गिटार (guitar) बजाने की कोशिश कर रहे हैं। तैमूर (Taimur) के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

मामू से दोस्ती अच्छी

इस वीडियो में तैमूर के साथ उनके मामा जहान कपूर (Zahaan Kapoor) भी मौजूद हैं। दोनों की बॉण्डिंग देखकर लग रहा है कि आपस में दोनों की काफी बनती है। इस वीडियो में तैमूर अपने मामा जहान को गिटार बजाकर दिखा रहे हैं।

छोटे नवाब ‘तैमूर अली खान पटौदी’ के बोहो लुक ने जीता दिल

जब तैमूर अपने मामा को म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट (musical instrument) बजाकर दिखा रहे होते हैं और जैसे ही उससे म्यूज़िक की आवाज़ आनी शुरू होती है, वे खिलखिला कर हंस पड़ते हैं। वीडियो में मामा- भांजे कूल एंड कंफर्टेबल लुक में नज़र आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों धूप में अपनी छुट्टी को एंजॉय कर रहे हैं।

तैमूर के लगातार आ रहे वीडियोज़ देखकर लग रहा है कि करीना और सैफ उन्हें डिजिटल वर्ल्ड से दूर रखकर रियल वर्ल्ड में जीना सिखा रहे हैं।

काफी टैलेंटेड हैं तैमूर

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का टैलेंट अभी से साफ नज़र आ रहा है। वे कभी हॉर्स राइडिंग करते हुए दिख जाते हैं तो कभी टेनिस या फुटबॉल खेलते हुए। मम्मी करीना व पापा सैफ, इन दोनों के साथ है तैमूर अपनी उम्र के बच्चों के साथ भी बहुत जल्दी घुल- मिल जाते हैं।

तैमूर अली खान को लंदन में मिली एक नई दोस्त

वे जब वेकेशन पर लंदन गए थे तो वहां उनकी दोस्ती रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह से हो गई थी।

उन दोनों की बेंच वाली फोटो उस समय काफी शेयर की गई थी। अपने पेरेंट्स की तरह ही तैमूर भी घूमने- फिरने के काफी शौकीन लगते हैं, शायद इसीलिए हर ट्रिप की उनकी खिलखिलाती फोटोज का सभी पलकें बिछाए इंतज़ार करते हैं।

ये भी पढ़ें :

तैमूर अली खान की प्ले डेट का वायरल वीडियो

सारा अली खान ने खोले अपनी ज़िंदगी के पन्ने, बताया तैमूर से जुड़ा एक राज़

करीना कपूर को नहीं पसंद कि सारा उन्हें छोटी मां कहें

सैफ अली खान के बाद आखिर किसकी दुल्हन बन गईं करीना कपूर?

Read More From एंटरटेनमेंट