लाइफस्टाइल

50+ Success Quotes in Hindi for 2022 – सक्सेस के हिंदी स्टेटस और कोट्स

Supriya Srivastava  |  Oct 21, 2021
सक्सेस हिंदी स्टेटस 2019,  Success Quotes in Hindi

 

ज़िंदगी में कौन सफल नहीं होना चाहता? किसी- किसी को कम उम्र में आसानी से सफलता मिल जाती है तो किसी को सफल होने में पूरी ज़िंदगी बीत जाती है। मगर सफलता (safalta quotes) मिलती ज़रूर है। असफल होने के डर से हम सफल होने की उम्मीद तो नहीं छोड़ सकते। दुनिया का हर सफल व्यक्ति अपनी असफलताओं से सीख लेकर ही सफल हुआ है। सफलता का रास्ता ( भले ही थोड़ा कड़वा हो, पर उसकी मंज़िल उतनी ही मीठी होती है। हम आपके लिए लेकर आए हैं सफलता यानि सक्सेस कोट्स (success quotes in hindi), जिन्हें पढ़ कर आपको भी आत्मविश्वास और प्रेरणा ज़रूर मिलेगी। मूड ऑफ स्टेटस

सक्सेस कोट्स इन हिंदी – Success Quotes 2022 in Hindi

                         सक्सेस कोट्स इन हिंदी – Success Quotes in Hindi

 

1- सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन अगर ठान लें तो एक दिन ज़रूर मिलती है। 
2- जिस चीज को आप चाहते हैं, उसमें असफल होना, जिस चीज को आप नहीं चाहते, उसमें सफल होने से ज्यादा बेहतर है।
3- सफलता के लिए किया गया आपका अपना संकल्प किसी भी और संकल्प से ज्यादा महत्व रखता है।
4- एक सफल व्यक्ति वही है जो औरों द्वारा अपने ऊपर फेंके गए ईंटों से एक मजबूत नींव बना सके।
5- सफलता का एक आसान फॉर्मूला है, आप अपना सर्वोत्तम दीजिए। मूव ऑन कोट्स

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सक्सेस हिंदी स्टेटस 2022 – Success Status in Hindi

 

1- मुझे सफलता का मंत्र नहीं पता, पर सभी को खुश करने का प्रयास करना ही असफलता का मंत्र है।
2- सफल होने के लिए, सफलता की इच्छा, असफलता के भय से अधिक होनी चाहिए।
3- जिंदगी में बार- बार असफल होना ही बड़ी सफलता की निशानी है। 
4- सफलता पहले से की गई तैयारी पर निर्भर होती है और बिना तैयारी के असफलता निश्चित है।

                           सक्सेस हिंदी स्टेटस – Success Status in Hindi

 

10- अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हासिल की है।
11- असफलता का ये मतलब नहीं है कि आप असफल हैं, इसका बस ये मतलब है कि आप अभी तक सफल नहीं हुए हैं।
12- किसी काम में तुरंत सफलता मिलने की बस एक ही समस्या है, वो असफलता से कैसे निपटा जाए नहीं सिखाती।
13- एक मिनट की सफलता बरसों की असफलता की कीमत चुका देती है । अनुभव पर कोट्स

महात्मा गांधी के अनमोल वचन

विद्यार्थियों के लिए सुविचार – Inspirational Thoughts for Students in Hindi

              छात्रों के लिए प्रेरणादायक कोट्स – Inspirational Quotes in Hindi

 

1- ज्यादातर सफलताएं, असफलता की ठोकर से उपजती हैं।
2- सक्सेस का मतलब है कि हमारे पास जो कुछ है, उससे हम जो बेस्ट कर सकते हैं वो करना।
3- सफलता खुशियों की चाबी नहीं है। खुशियां सफलता की चाबी हैं। यदि आप जो कर रहे हैं, उससे प्यार करते हैं तो आप सफल ज़रूर होंगे।
4- जो इंतज़ार करते हैं उन तक भी चीजें पहुंच सकती हैं, लेकिन सिर्फ वही चीजें जो संघर्ष करने वाले छोड़ देते हैं।
5- जितना कठिन संघर्ष होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी।
6- जो विश्वास रखते हैं अपने कदमों की काबिलियत पर, अक्सर वही पहुंचते हैं मंज़िल पर।
7- जान- पहचान से काम पाना तो आसान है, मगर सफलता अपनी मेहनत से ही हासिल करनी पड़ती है। 

Success Quotes in Hindi                         

 

8- जो आसानी से मिल जाता है, वो हमेशा के लिए नहीं रहता और जो हमेशा के लिए रहता है, वो कभी आसानी से नहीं  मिलता।
9- जीतने का मज़ा तभी आता है, जब लोग आपके हारने का इंतज़ार कर रहे हों। 
10- जिस तरह असफलता हमेशा नहीं मिलती, उसी तरह सफलता भी हमेशा के लिए नहीं मिलती। इसलिए सफलता पर कभी घमंड मत करना। 
11- एक सफल इंसान वही है, जिसे टूटे को बनाना और रूठे को मनाना आता हो।
12- जीवन में सफलता का रहस्य हर आने वाले अवसर के लिए तैयार रहना है। 
13- जिस इंसान में सफलता के लिए आशा और आत्मविश्वास होता है, वही उच्च शिखर पर पहुंचता है। 

बिज़नेस की सफलता पर कोट्स – Business Quotes 2022 in Hindi

Business Quotes in Hindi

 

1- आपको जीवन में वही मिलता है, जिस पर आप ध्यान केंद्रित करते हो। तो ध्यान वहीं लगाओ, जो आपको चाहिए। 
2- ज़िंदगी में चौके लगाने के लिए मौके का इंतज़ार मत करिए। खुद मौका बनाइए और चौका लगाइए। 
3- जिनको अपने काम पर भरोसा होता है, वो नौकरी करते हैं और जिनको अपने आप पर भरोसा होता है, वो व्यापार करते हैं। 
4- अगर लोग आपको आइडिया को गलत बताते हैं, तो यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप उसे सही साबित कर के दिखाएं। 
5- पहचान से मिला काम थोड़े समय के लिए रहता है लेकिन काम से मिली पहचान उम्र भर रहती है। 
6- सफलता की कहानियां मत पढ़ो, उससे आपको सिर्फ एक संदेश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो, उससे आपको सफल होने के सुझाव मिलेंगे। 
7- अपनी पहली सफलता के बाद आराम से मत बैठ जाओ, क्योंकि उसके बाद दूसरी बार असफल हुए तो लोग कहेंगे, पहली सफलता सिर्फ तुक्का थी। 
8- ज़िंदगी में जो चाहो हासिल करो। बस इतना ध्यान रखना, आपकी सफलता का रास्ता कभी दूसरों के दिलों को तोड़ता हुआ न निकले। 
9- कामयाबी पाने के लिए नजरिया उतना ही ज़रूरी है, जितनी कि काबिलियत।

जीवन में हर व्यक्ति सफलता हासिल करना चाहता है। मगर कभी कभी हमारे कदम डगमगा जाते हैं, ऐसे में यहाँ दिए गए सक्सेस कोट्स इन हिंदी (Success Quotes in Hindi), विद्यार्थियों के लिए सुविचार (Inspirational Thoughts for Students in Hindi) और सक्सेस हिंदी स्टेटस (Success Status in Hindi) आपके डगमगाएं हुए क़दमों को संभालने में मदद करेगा। आप चाहें तो अपने साथ-साथ अपने दोस्तों रिश्तेदारों और परिजनों को भी सक्सेस कोट्स इन हिंदी शेयर कर उनका मनोबल बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- 

 

 

यहां पढ़ें बेस्ट ट्रेवल कोट्स, स्टेटस और मुसाफिर शायरी
स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं
ये कोट्स आपके खराब मूड को कर देंगे एकदम सही
आपको भी जरूर पसंद आएंगे ये 100 से ज्यादा सेल्फी कोट्स
रोमांटिक और फनी गुड नाइट मैसेजेस
लव एंड रिलेशनशिप पर जरूर पढे कोट्स
शादी पर बने कुछ बेहतरीन कोट्स
कुछ अच्छे सुविचार, जो आपका दिन अच्छा बनाएंगे
क्यूट फनी कोट्स दोस्ती के लिए कोट्स
लव थॉट्स व कोट्स इन हिंदी
राधे कृष्णा शायरी और राधे कृष्णा सुविचार
selfish quotes in hindi

 

अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

 

Read More From लाइफस्टाइल