वेडिंग

इंडियन वेडिंग में लाल घूंघट ओढ़े इस अंदाज़ में नज़र आईं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा

Deepali Porwal  |  Dec 6, 2018
इंडियन वेडिंग में लाल घूंघट ओढ़े इस अंदाज़ में नज़र आईं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने विदेशी दूल्हे निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इन दोनों ने 1 दिसंबर को कैथोलिक वेडिंग (Catholic wedding) करने के बाद 2 दिसंबर को हिन्दू रीति- रिवाज से भी शादी की थी। अपनी कैथोलिक वेडिंग की फोटोज़ शेयर करने के बाद अब प्रियंका ने इंडियन वेडिंग वाली फोटोज़ शेयर की हैं।

बेहद खूबसूरत है प्रियंका का अंदाज़

प्रियंका चोपड़ा ने बेहद शाही तौर- तरीके से निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी।

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

इस मौके पर वे बिलकुल राजकुमारी जैसी लग रही थीं।

अपनी इंडियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने डिज़ाइनर सब्यसाची का डिज़ाइन किया हुआ लाल जोड़ा पहना था। प्रियंका ने लाल लहंगे के साथ लंबा घूंघट ओढ़ा हुआ था तो वहीं उनके दूल्हे निक ने आमंड कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

प्रियंका अपनी शादी को काफी रॉयल बनाना चाह रही थीं और सब्यसाची के इस लहंगे व हेरिटेज जूलरी में वे किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।

कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक (NickYanka) की प्राइवेट वेडिंग में लगभग 200 मेहमान शामिल हुए थे।

देखने लायक है वरमाला की मस्ती

निक और प्रियंका ने किसी भी आम दूल्हा- दुल्हन की तरह अपनी शादी की रस्मों में खूब मस्ती की थी। मेहंदी व संगीत की तरह ही अपनी वरमाला की रस्म के दौरान भी निक और प्रियंका काफी खुशनुमा मूड में नज़र आए। वरमाला के लिए जहां निक के भाइयों व दोस्तों ने उन्हें गोद में उठा लिया था तो वहीं प्रियंका की बहनें व सहेलियां भी कुछ कम नहीं थीं। इस तस्वीर में दोनों परिवारों की मस्ती को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा व दूसरे कज़िंस उन्हें मंडप तक लेकर आए थे।

फेरों के वक्त गठजोड़ा करते समय भी यह कपल हंसी- ठिठोली करता हुआ नज़र आया।

ससुराल वालों के साथ फैमिली फोटो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ ही इन दोनों के घरवालों ने भी इनकी शादी को खूब एंजॉय किया। जहां क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का अंदाज़ देखने लायक था तो वहीं उनकी देसी शादी में विदेशी दूल्हे के घरवाले छा गए। प्रियंका के वेडिंग एलबम की कई तस्वीरों में से एक तस्वीर में उनके ससुराल वाले नज़र आ रहे हैं। इस फैमिली फोटो में दुल्हन बनी प्रियंका के साथ ही उनके पति निक जोनस, ससुर पॉल केविन, सास डेनिस जोनस, जेठ जो जोनस, जेठानी सोफी टर्नर व परिवार के कुछ अन्य करीबी भी हैं।

प्रियंका के ससुराल वाले भारतीय परिधानों में काफी जंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें :

प्रियंका चोपड़ा के संगीत में इस तरह निक जोनस ने जमाया रंग

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने मनाया था थैंक्सगिविंग डे

प्रियंका- निक की शाही शादी की सभी डिटेल्स

प्रियंका- निक को शादी की बधाई, हुई वेस्टर्न वेडिंग

व्हाइट गाउन में बिलकुल परी लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, देखें कैथोलिक वेडिंग का एलबम

Read More From वेडिंग