बॉलीवुड के वेडिंग सीज़न में एक और सेलिब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंध चुका है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बाद अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने भी शादी कर ली है। इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग (destination wedding) का हिस्सा बनने के लिए देश- विदेश से मेहमानों ने शिरकत की है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा जोरों पर है।
शुरू हुईं प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की शादी की रस्में
ये दोनों पिछले कुछ समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे और अब जोधपुर के उम्मेद भवन में इन दोनों की शादी की रस्में पूरी की जा रही हैं। भारतीय तौर- तरीके से शादी करने से पहले प्रियंका और निक ने वेस्टर्न रीति- रिवाज से शादी कर ली है। यह क्रिश्चियन वेडिंग भी उम्मेद भवन में ही संपन्न हुई है।
View this post on Instagram
अभी शादी की तस्वीरें व दूसरी डिटेल्स हमें नहीं मिल पाई हैं पर हमें पूरी उम्मीद है कि प्रियंका चोपड़ा अपने ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही होंगी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेंगे। दीपवीर (DeepVeer) के बाद निकयांका (NickYanka) की शादी भी काफी चर्चा में है। वेस्टर्न वेडिंग से पहले प्रियंका और निक ने अपने मेहमानों के लिए एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया था। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल भी प्रियंका के इस जश्न का हिस्सा बने। अंबानी फैमिली के अलावा भी देश- विदेश की नामी- गिरामी हस्तियां इन दिनों जोधपुर में ही हैं। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद उम्मेद भवन पटाखों की इस रोशनी से सराबोर दिखा।
View this post on Instagram
हमें इन दोनों की शादी की सभी तस्वीरों का बेसब्री से इंतज़ार है।
ये भी पढ़ें
शादी से पहले प्रियंका ने निक के साथ मनाया थैंक्सगिविंग डे
प्रियंका- निक की शाही शादी की डिटेल्स, खास है राजस्थानी मेन्यू
शादी के लिए भारत से दूर हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा
बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी
ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में देखें उनका और नीता अंबानी का खास लुक
अंबानी परिवार में खुशखबरी, इस दिन उठेगी ईशा अंबानी की डोली
ईशा अंबानी ने सगाई में जमकर खाए गोलगप्पे, देखें वायरल वीडियो