Family

शादी के बाद हुआ खुलासा, जोनस परिवार के एक सदस्य को पसंद नहीं था प्रियंका- निक का मेलजोल

Deepali Porwal  |  Mar 8, 2019
शादी के बाद हुआ खुलासा, जोनस परिवार के एक सदस्य को पसंद नहीं था प्रियंका- निक का मेलजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दिसंबर 2018 में निक जोनस  (Nick Jonas)से शादी की थी। इन दोनों की शाही शादी को तीन महीने पूरे हो चुके हैं और अब इनकी फैमिली लाइफ के बारे में एक खास खुलासा हुआ है। जहां निक और प्रियंका एक- दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं, वहीं जोनस परिवार में कोई ऐसा भी है, जो प्रियंका को बिलकुल पसंद नहीं करता। अगर उसका बस चलता तो प्रियंका चोपड़ा कभी मिसेज़ निक जोनस भी न बन पातीं।

जोनस परिवार का बड़ा खुलासा

यह तो सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) एक- दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में इन दोनों ने राजस्थान में सात फेरे लिए थे। इंडियन और वेस्टर्न रीति- रिवाज से हुई इस शादी की खबर इंटरनेशनल मीडिया में भी छाई रही थी।

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्यार की पींगें बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जोनस फैमिली के एक सदस्य ने खुलासा किया है कि प्रियंका की ससुराल यानि कि जोनस परिवार में एक सदस्य ऐसा भी है, जो प्रियंका को पसंद नहीं करता।

बस चलता तो शादी ही न होती

निक जोनस के भाई केविन जोनस (Kevin Jonas) ने एक चैट शो में बताया कि उनकी छोटी बेटी वेलेंटिना शुरुआत में प्रियंका को बिलकुल भी पसंद नहीं करती थी। उसे प्रियंका के साथ कंफर्टेबल होने में काफी वक्त लगा। उनके मुताबिक, वेलेंटिना (Valentina) को प्रियंका और निक का एक- दूसरे के करीब आना भी बिलकुल पसंद नहीं था। दरअसल, वेलेंटिना अपने चाचा निक के काफी करीब है और उन्हें लेकर बहुत प्रोटेक्टिव भी है। इसलिए प्रियंका जब भी निक के कंधे पर हाथ रखती थीं और वेलेंटिना अगर आसपास होती थीं तो प्रियंका चोपड़ा का हाथ झटक देती थीं।

अब सहज है रिश्ता

केविन जोनस की यह बात सुनकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रियंका को शुरुआत में अपनी ससुराल में एडजस्ट होने में कितना समय लगा होगा। हालांकि, केविन ने उस चैट शो में यह भी बताया कि अब वेलेंटिना अपनी चाची प्रियंका के साथ सहज हो चुकी हैं और उन्हें समझ में आ गया है कि प्रियंका भी जोनस परिवार की एक खास सदस्य हैं।

जोनस ब्रदर्स निक, केविन और जो ने हाल ही में अपना सिंगल म्यूज़िक वीडियो Sucker रिलीज़ किया है, जिसमें जोनस ब्रदर्स के साथ ही तीनों भाइयों की पार्टनर्स प्रियंका चोपड़ा जोनस, डेनियल जोनस और सोफी टर्नर को भी फीचर किया गया है।

ये भी पढ़ें :

शादी से पहले प्रियंका ने परिवार के साथ मनाया था थैंक्सगिविंग डे

सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं प्रियंका चोपड़ा

व्हाइट गाउन में एकदम परी लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

प्रियंका- निक की क्रिश्चियन वेडिंग के बाद रोशनी से सराबोर दिखा उम्मेद भवन

Read More From Family