वेडिंग

प्रियंका की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, दिखा खूबसूरत राजस्थानी रंग

Supriya Srivastava  |  Dec 1, 2018
प्रियंका की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, दिखा खूबसूरत राजस्थानी रंग

बॉलीवुड नगरी में शादियां और उनके फंक्शंस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दीपिका- रणवीर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी क्रिश्चियन वेडिंग कर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि इस समय पूरे परिवार के बीच जोधपुर के उम्मेद भवन में प्रियंका और निक की शादी हो चुकी है। इनकी क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब बारी है हिन्दू रीति- रिवाज़ से होने वाली शादी की, जिसमें शादी से पहले संगीत, हल्दी व मेहंदी की रस्म अदा की जाती है। हम आपको बता दें कि प्रियंका के हाथों में निक के नाम की मेहंदी शादी से पहले ही लग चुकी है। जिसकी तस्वीरें अब तक पब्लिक के बीच नहीं आई थीं। अब अपनी क्रिश्चियन वेडिंग के बाद प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आप भी देखिये मेहंदी की ये खूबसूरत तस्वीरें।

प्रियंका से शादी करने भारत पहुंचे निक, साथ देने जाएंगे पीएम मोदी को निमंत्रण

सबसे पहले देखिए मेहंदी फंक्शन में प्रियंका और निक का राजस्थानी राजसी अंदाज़। मेहंदी में प्रियंका ने जहां रंग- बिरंगी खूबसूरत राजस्थानी लहंगा- चोली पहनी है वहीं निक सफेद कुर्ते पजामे में नजर आए।

इन तस्वीरों में प्रियंका और निक परिवार के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। आप देख सकते हैं, प्रियंका के साथ निक जोनस ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाई हुई है।

प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी पीले रंग के सूट में काफी खूबसुरत लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा पेरिस में मां के साथ कर रही हैं शादी की शॉपिंग, देखिए तस्वीरें

प्रियंका के परिवार वालों ने दूल्हे निक को गोद में उठाकर खूब मस्ती की।

प्रियंका- निक की क्रिश्चियन वेडिंग के बाद रोशनी से सराबोर दिखा उम्मेद भवन

अपने खूबसूरत लहंगे का घेर प्रियंका ने खास राजस्थानी अंदाज में दिखाया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेंगे। दीपवीर के बाद निकयांका की शादी भी काफी चर्चा में है। वेस्टर्न वेडिंग से पहले प्रियंका और निक ने अपने मेहमानों के लिए एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया था। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल भी प्रियंका के इस जश्न का हिस्सा बने।

सिन्दूर लुक में ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं बॉलीवुड और टीवी जगत की ये टॉप 10 ब्राइड्स

जानें प्रियंका-निक की राजसी शादी की सभी डिटेल्स, क्या होगा खास राजस्थानी मेन्यू

इमेज सोर्सः Instagram

Read More From वेडिंग