ADVERTISEMENT
home / Wedding Accessories
सिन्दूर लुक में ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं बॉलीवुड और टीवी जगत की ये टॉप 10 ब्राइड्स

सिन्दूर लुक में ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं बॉलीवुड और टीवी जगत की ये टॉप 10 ब्राइड्स

कहते हैं जितनी लम्बी सिन्दूर से भरी मांग, उतनी ही लम्बी पति की उम्र… हमारे और आपकी तरह इस बात पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी विश्वास रखते हैं। तभी तो शादी के तुरंत बाद कई सेलिब्रिटीज को मांग में भरे हुए सिन्दूर के साथ देखा जाता है। फिर चाहे वो सालों पहले हुई ऐश्वर्या- अभिषेक की शादी हो या फिर हाल ही में हुई दीपिका- रणवीर की शादी। सब यही जानना चाहते हैं कि शादी के बाद उनके पसंदीदा एक्टर्स के लुक में कितना फर्क आ जाता है। लड़की आम हो या खास, शादी के बाद वो जैसे ही अपनी मांग में सिन्दूर भर लेती है वैसे ही उसका पूरा लुक बदल जाता है। हम यहां आपको बॉलीवुड और टीवी जगत की कुछ ऐसी खूबसूरत टॉप 10 ब्राइड्स के सिन्दूर लुक्स दिखा रहे हैं, जो इन ब्राइड्स को बेइंतेहा खूबसूरत दिखा रहे हैं।

दीपवीर: शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर, देखिए नई बहू के स्वागत की पहली तस्वीरें

10- दिया मिर्ज़ा

बॉलीवुड एक्टर दिया मिर्ज़ा साल 2014 में अपने बिज़नेस पार्टनर साहिल संघा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं थीं। शादी के बाद दिया मिर्ज़ा को सिन्दूर लगाए कम ही स्पॉट किया गया। कुछ समय पहले एक ईवेंट के दौरान दिया मिर्ज़ा को सिन्दूर लुक में देखा गया। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Diya mirza Sindoor Look

ADVERTISEMENT

ये ब्राइडल मेकअप टिप्स आपकी शादी के लुक को बना देंगे और भी खास | Bridal Makeup Tips in Hindi

9- सोनम कपूर

सोनम कपूर ने इसी साल अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली। इस शादी ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर को मांग पर हल्का सा सिन्दूर लगाए स्पॉट किया था।  

Sonam kapoor Sindoor look

8- करीना कपूर खान

खान परिवार में शादी करने के बाद भी करीना कपूर ईवेंट्स में अक्सर सिन्दूर लगाकर जाती हैं। मानना पड़ेगा कि करीना की खूबसूरती पर सिन्दूर काफी खिलता है और उनकी खूबसूरती को काफी बढ़ा देता है।

ADVERTISEMENT

Kareena kapoor Sindoor Look

#DeepVeer: नये जोड़े के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा दीपिका का ससुराल, देखिए तस्वीरें

7- विद्या बालन

साल 2012 में विद्या बालन ने बिज़नेसमैन सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी कर ली थी। जिसके बाद विद्या बालन को उनके पति के साथ साड़ी और सिन्दूर लुक में देखा गया था, जिसमें विद्या काफी जंच रही थीं।

Vidhya Balan Sindoor Look

ADVERTISEMENT

6- रुबीना दिलाइक

इस साल शादी करने वालों की लिस्ट में टीवी एक्टर रुबीना दिलाइक का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी कर ली। उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। देखिये रुबीना दिलाइक का सिन्दूर लुक…

Rubina Dilaik Sindoor Look

#DeepVeer: 20 लाख का मंगलसूत्र पहनेंगी दीपिका पादुकोण, देखें रणवीर सिंह की हल्दी की भी तस्वीरें

5- बिपाशा बासु

टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के शादी के बंधन में बंध चुकीं बिपाशा बासु अक्सर ईवेंट्स और फैशन शोज़ में सिन्दूर लगाए नजर आती हैं। कहना पड़ेगा कि इस बंगाली बाला पर सिन्दूर काफी जंचता है।

ADVERTISEMENT

Bipasha basu sindoor Look

4- ऐश्वर्या राय

बच्चन परिवार की बहू, मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या राय हर तीज- त्योहार पर ट्रेडिशनल कपड़ों और ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। फिर चाहे वो घर की कोई पूजा हो या फिर मंदिर दर्शन, उन्हें अक्सर ही मांग पर सिन्दूर भरे देखा जाता है। देखिए इस दीवाली ऐश्वर्या का ये सिन्दूर लुक।

Aishwarya Rai Sindoor look

बिग बाॅस के घर पर बनीं जोड़ियां, कुछ ने लिए सात फेरे तो कुछ के ब्रेकअप बने चटपटे किस्से

ADVERTISEMENT

3- दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की पसंदीदा बहू और सीरियल “ये है मोहब्बतें” की इशी मां यानि दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लगी थीं। इसके अलावा वो अक्सर मायके और ससुराल पक्ष की कई रस्मों को निभाती हुई देखी जाती हैं। हाल ही में दिव्यांका ने अपने पति विवेक दाहिया के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने मांग में थोड़ा सा सिन्दूर लगा रखा था।

Divyanka Tripathi Sindoor Look

दिव्यांका त्रिपाठी ने लिया मां दुर्गा का अवतार, कविता लिख कर महिलाओं पर कह डाली ये बड़ी बात

2- अनुष्का शर्मा

पिछले साल अचानक इटली में शादी कर अनुष्का- विराट ने अपने फैंस को चौंका दिया था। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया। मगर बाद में दोनों ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जिसमें प्रधानमंत्री सहित बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस फंक्शन में अनुष्का काफी खूबसूरत लग रही थीं और साथ ही खूबसूरत लग रहा था उनकी मांग में भरा सिन्दूर भी।

ADVERTISEMENT

Anushka Sharma Sindoor Look

1- दीपिका पादुकोण

हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह का हाथ थामे जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं वैसे ही उन्हें देखने वालों का तांता लग गया। हर कोई उनकी एक झलक के लिए बेताब था। लाइट गोल्डन कुर्ते में लाल चुन्नी ओढ़े दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान दीपिका ने अपनी मांग में अच्छी तरह से सिन्दूर भर रखा था, जो उनके चेहरे के निखार को और भी ज्यादा बढ़ा रहा था। आप भी देखिये दीपिका का ये सिन्दूर लुक…   

Deepika Padukon Sindoor Look

दीपिका पादुकोण के ये हेयर स्टाइल्स एकदम बदल देंगे आपका लुक | Deepika Padukone Hair Styles

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram

20 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT