ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
प्रियंका से शादी करने भारत पहुंचे निक, साथ देने जाएंगे पीएम मोदी को निमंत्रण

प्रियंका से शादी करने भारत पहुंचे निक, साथ देने जाएंगे पीएम मोदी को निमंत्रण

सोशल मीडिया और फैंस के ऊपर से अभी दीपिका- रणवीर की शादी का हैंगओवर ठीक से उतरा भी नहीं है और प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की शादी का समय भी बस आ ही गया है। इन दोनों की शादी में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं और जोधपुर में ज़ोरों- शोरों से शादी की तैयारियां भी चल रही हैं। इसी बीच अपनी देसी दुल्हनिया को लेने विदेशी दूल्हे निक जोनस भी भारत पहुंच चुके हैं।

ख़बरों की मानें तो प्रियंका और निक जोधपुर के ताज उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। यहीं पर उनकी शादी का जश्न 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा। प्रियंका- निक के साथ उनके फैंस भी इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। देखिए आज सुबह दिल्ली पहुंचे निक जोनस की तस्वीर…

Nick Jonas

पीएम मोदी को देंगे शादी का निमंत्रण

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस समय दिल्ली में अपनी फिल्म “द स्काई इज पिंक” की शूटिंग में व्यस्त हैं। और अब निक भी प्रियंका के पीछे- पीछे दिल्ली पहुंच चुके हैं। खबर तो ये भी है कि यहीं से दोनों साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का निमंत्रण देने जाएंगे। पीएम मोदी इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन पर भी जा चुके हैं।  

ADVERTISEMENT

Viart Anushka

प्रियंका चोपड़ा पेरिस में मां के साथ कर रही हैं शादी की शॉपिंग, देखिए तस्वीरें 

मधु चोपड़ा ने लिया शादी की तैयारियों का जायज़ा    

कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी शादी की तैयारियों के चलते जोधपुर पहुंची थी। यहां उन्होंने ईवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से मिलकर शादी की तैयारियों का पूरा जायज़ा लिया। मधु चोपड़ा से पहले प्रियंका- निक भी पैलेस पसंद करने जोधपुर आ चुके हैं।   

Madhu Chopra

ADVERTISEMENT

दो अलग- अलग रिवाज़ों से होगी शादी

खबरें हैं कि दीपिका- रणवीर की तरह ही प्रियंका- निक भी दो अलग- अलग तरीकों से शादी करेंगे। इसमें एक शादी हिन्दू रीति- रिवाज से होगी तो वहीं दूसरी क्रिश्चियन वेडिंग भी होगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका ने अपने प्री वेडिंग सेलिब्रेशंस की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर की थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपनी सहेलियों और मां के साथ नजर आई थीं।

Priyanka chopra with her mom

तस्वीरों में देखिए, मिस वर्ल्ड बनने से लेकर ‘बेवाॅच’ तक कितनी बदल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

पारंपरिक तरीके से हुई थी सगाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका अगस्त में हो चुका है। ये रोका पूरे हिन्दू रीति- रिवाज के साथ हुआ था और इसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के करीबी ही शामिल हुए थे। बाद में दोनों ने सगाई की पार्टी भी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। अपनी सगाई पार्टी में प्रियंका ने जहां पीच कलर का गाउन पहना था तो वहीं निक जींस और टीशर्ट में नज़र आए थे।

ADVERTISEMENT

Priyanka Chopra wedding Shopping 6

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रियंका- निक की शादी भी दीपिका- रणवीर की शादी की तरह सुर्खियां बटोर पायेगी या नहीं।

गोवा की बारिश में आग लगा रही हैं चोपड़ा सिस्टर्स, वायरल हुआ ये रेन डांस वीडियो

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT
22 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT