ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
प्रियंका चोपड़ा पेरिस में मां के साथ कर रही हैं शादी की शॉपिंग, देखिए तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा पेरिस में मां के साथ कर रही हैं शादी की शॉपिंग, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब फैंस को इंतज़ार है तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की शहनाई बजने का। खबरें हैं कि आगामी 2 दिसंबर को प्रियंका- निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब जब शादी को कुछ ही दिन बचे हैं तो प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की शॉपिंग करने के लिए मां मधु चोपड़ा के साथ पेरिस पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस से शॉपिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में देखिए, मिस वर्ल्ड बनने से लेकर ‘बेवाॅच’ तक कितनी बदल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

पेरिस से शेयर की शाॅपिंग की तस्वीर

बॉलीवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की शॉपिंग फैशन हाउसेज़ के लिए लोकप्रिय पेरिस से कर रही हैं। प्रियंका अपनी मां के साथ शॉपिंग करने के लिए पेरिस पहुंच चुकी हैं और शॉपिंग की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी कर रही हैं। इन फोटोज़ में प्रियंका ने फुटवियर के शोरूम के साथ एफिल टॉवर की फोटो भी शेयर की है।

Priyanka Chopra wedding Shopping 1

ADVERTISEMENT

 

Priyanka Chopra wedding Shopping

गोवा की बारिश में आग लगा रही हैं चोपड़ा सिस्टर्स, वायरल हुआ ये रेन डांस वीडियो

शुरू हुईं शादी की रस्में

खबरें हैं कि दीपिका- रणवीर की तरह ही प्रियंका- निक भी दो अलग- अलग तरीकों से शादी करेंगे। इसमें एक शादी हिन्दू रीति- रिवाज से होगी तो वहीं दूसरी क्रिश्चियन वेडिंग होगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका ने अपने प्री वेडिंग सेलिब्रेशंस की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर की थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपनी सहेलियों और मां के साथ नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT

Priyanka chopra with her mom

शुरू हुईं प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में, क्या व्हाइट गाउन में हो चुकी चर्च वेडिंग?

अगस्त में हुआ था रोका 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका अगस्त में हो चुका है। ये रोका पूरे हिन्दू रीति- रिवाजों के साथ हुआ था और इसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के करीबी ही शामिल हुए थे। बाद में दोनों ने सगाई की पार्टी भी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। अपनी सगाई की पार्टी में प्रियंका ने जहां पीच कलर का गाउन पहना था तो वहीं निक जींस और टीशर्ट में नज़र आए थे।

Priyanka Chopra wedding Shopping 4

ADVERTISEMENT

Priyanka Chopra wedding Shopping 6

जोधपुर में होगी शादी

कुछ समय पहले अक्टूबर में प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था। एयरपोर्ट से निकलकर दोनों सीधे जोधपुर के मेहरानगढ़ किले पर पहुंचे थे। माना जा रहा है कि उनकी यह विज़िट अपनी शादी की डेस्टिनेशन चुनने के लिए थी। खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सगाई की सारी जूलरी भी जोधपुर में ही बनवाई थी।

क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस राजस्थान के इस खूबसूरत किले में करेंगे रॉयल वेडिंग

इमेज सोर्सः Instagram

19 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT