लाइफस्टाइल

प्रियंका चोपड़ा की तरह टोन्ड और सेक्सी बाॅडी पाने के लिए जानिए उनका फिटनेस, डाइट एंड ब्यूटी मंत्रा – Priyanka Chopra Beauty Tips & Diet Plan

Supriya Srivastava  |  Feb 13, 2019
प्रियंका चोपड़ा की तरह टोन्ड और सेक्सी बाॅडी पाने के लिए जानिए उनका फिटनेस, डाइट एंड ब्यूटी मंत्रा – Priyanka Chopra Beauty Tips & Diet Plan

17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में पैदा हुई थीं। आज वह बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ऐसी हस्ती हैं जिनके नाम का डंका देश में ही नहीं, विदेशों में भी बजता है। एक्टिंग स्किल्स हों या फिर फैशन सेंस, प्रियंका अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद साल 2003 में फिल्म “द हीरो- स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई” से प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। तब से लेकर आज तक प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा अपने बाॅयफ्रेंड और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। फिलहाल प्रियंका निक के साथ अपनी शादीशुदा ज़िंदगी का पूरा लुत्फ उठा रही हैं।  

तस्वीरों में देखिए, मिस वर्ल्ड बनने से लेकर ‘बेवाॅच’ तक कितनी बदल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का गॉर्जियस लुक, सेक्सी आउटलुक और स्टनिंग फिगर उनकी कठोर वर्कआउट फिटनेस रिजीम और सख्त डाइट प्लान के कारण हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे करियर के दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग और फिटनेस फ्रीक रही हैं। उन्होंने कभी ज़ीरो फिगर बनाने के बारे में नहीं सोचा क्योंकि वो नहीं चाहतीं कि लोग उन्हें हड्डियों का ढांचा कहें। प्रियंका का मेटाबाॅलिज़्म भी कमाल का है और सिर्फ किसी फिल्म की जरूरत के मुताबिक ही वह अपना वज़न बढ़ाती हैं। बाॅलीवुड की ये देसी गर्ल अनुशासित वर्कआउट रूटीन का पालन करके अपनी बाॅडी को हमेशा टोन्ड और स्लिम बनाए रखती है। अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह परफेक्ट फिगर और खूबसूरती पाना चाहती हैं, तो जानें सुबह से लेकर रात तक प्रियंका का पूरा शेड्यूल

प्रियंका चोपड़ा का डाइट रूटीन – Priyanka Chopra Diet Routine

प्रियंका चोपड़ा डाइट प्लान – Priyanka Chopra Diet Plan

प्रियंका चोपड़ा के फिटनेस टिप्स – Priyanka Chopra Fitness Tips

प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी सीक्रेट्स – Priyanka Chopra Beauty Secrets

प्रियंका चोपड़ा फिटनेस सीक्रेट्स – Priyanka Chopra Fitness Secrets

मिसेज जोनस का परफेक्ट फिगर, टोन्ड बाॅडी और सेक्सी आउटलुक उनके वर्कआउट फिटनेस रूटीन डाइट प्लान और योगा प्रेक्टिस को फॉलो करने के कारण हैं। वे अपने स्वास्थ्य और फिगर को लेकर बहुत सजग रहती हैं। उनके पैर और कमर काफी सेक्सी दिखते हैं। वह जिम की दीवानी नहीं हैं, फिर भी कड़ी मेहनत, डाइट प्लान और अनुशासित वर्कआउट रूटीन के कारण अपने फिगर को टोन्ड बनाए रखती हैं। फिटनेस फ्रीक मिस वर्ल्ड अपने आहार और एक्सरसाइज़ के साथ परफेक्ट फिगर और स्लिम बॉडी की मालकिन हैं।

सब्यसाची ने बताईं प्रियंका की शादी के खूबसूरत लहंगे की सीक्रेट बातें, देखिए वीडियो

प्रियंका चोपड़ा का डाइट रूटीन – Priyanka Chopra Diet Routine

प्रियंका अपने डेली रूटीन को लेकर काफी सख्त हैं, लेकिन वीकेंड्स पर वो चीट डे मनाने से भी नही चूकतीं। प्रियंका बताती हैं कि उन्हें सुबह उठने के बाद हर दो घंटे में सूखे मेवों के साथ नारियल पानी पीना बेहद पसंद है। ये उन्हें पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखता है। साथ ही उनकी फिट बाॅडी के पीछे नियमित एक्सरसाइज़ और योग का बहुत बड़ा हाथ है। प्रियंका को चाॅकलेट्स, केक, पेस्ट्रीज़ और तंदूरी खाना काफी पसंद है, इसलिए वीकेंड्स पर वो डाइट रूटीन को थोड़ा सा आराम देकर ये सब चीज़े खाना पसंद करती हैं। वह विटामिन और मिनरल्स के लिए हरी सब्जियां और फल खाने की भी बहुत शौकीन हैं।

प्रियंका चोपड़ा डाइट प्लान – Priyanka Chopra Diet Plan

किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर निक जोनस के साथ आउटिंग प्रियंका कभी भी अपने डाइट प्लान को फाॅलो करना नही भूलतीं। आप भी प्रियंका के इस डाइट प्लान को फाॅलो कर उनकी तरह फिट और टोन्ड बाॅडी पा सकती हैं।  

ब्रेकफास्टएक ग्लास स्किम्ड दूध के साथ दो अंडे या फिर ओटमील।
लंच2 रोटियां, दाल, सलाद और सब्जी।
ईवनिंग स्नैक्सटर्की सैंडविच या अंकुरित सलाद
डिनरसूप, ग्रिल्ड चिकन या मछली

प्रियंका चोपड़ा का वर्कआउट रिजीम – Priyanka Chopra Workout Regime

प्रियंका चोपड़ा का फिटनेस मंत्र कार्डियो, जिम की वेट ट्रेनिंग, उनका हर समय खुश रहना, आरान करने का तरीका और योगा प्रैक्टिस है। वह अपना वजन मुश्किल से बढ़ाती हैं और हफ्ते में चार दिन एक्सरसाइज़ करती हैं। फिटनेस फ्रीक बाॅलीवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा की टोन्ड और सेक्सी बाॅडी का राज़ उनका नियंत्रित आहार, योग और अनुशासित जीवन शैली है। बता दें कि फिल्म “मैरी काॅम” और “दिल धड़कने दो” के किरदारों में फिट बैठने के लिए इस ब्यूटी क्वीन ने लगभग 20 किलो वजन कम किया था। मगर बाद में अपनी कड़ी मेहनत और डाइट के दम पर प्रियंका ने अपनी टोन्ड और सेक्सी बाॅडी को वापस पटरी पर ले आईं। जानिए प्रियंका चोपड़ा का वर्कआउट रूटीन…

प्रियंका- निक के दिल्ली रिसेप्शन का लुक भी रहा शानदार, देखिए पहली तस्वारें – Priyanka Nick Reception in Hindi

प्रियंका चोपड़ा के फिटनेस टिप्स – Priyanka Chopra Fitness Tips

प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस का एक राज़ उनका ज्यादा से ज्यादा खुश रहना भी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मेरा काम मुझे खुश रखता है। इसके अलावा मेरा परिवार भी। मैं पार्टीज़ या फिर क्लब जाने से ज्यादा घर पर परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करती हूं। मुझे ज़िंदगी में छोटी- छोटी चीज़ें खुशियां देती हैं। जैसे- किसी छोटे से बच्चे की स्माइल या फिर घर पर सभी के साथ बैठकर मूवी देखना मुझे पसंद है। मुझे अपने आस- पास सकारात्मक वातावरण पसंद है। मेरी ज़िंदगी में नकारात्मकता के लिए कोई जगह नहीं है। खुश रहने के अलावा मुझे फिट रहना भी काफी पसंद है। फिट रहने के लिए मैं हर संभव प्रयास करती हूं।” खुश रहने के लिए प्रियंका क्या करती हैं, ये तो हमने आपको बता दिया। अब जानिए उनकी फिटनेस के राज़…

1- प्रियंका अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना पसंद करती है क्योंकि यह उन्हें हाइड्रेट रखता है और उनकी त्वचा को ग्लोइंग और शाइनी बनाता है।

2- एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्हें अस्थमा की बीमारी है। यही वजह है कि अपनी सांसों को दुरुस्त रखने के लिए वो यौगिक एक्सरसाइज़ जैसे प्राणायाम आदि करती हैं। ये उन्हें मानसिक रूप से शांत और ठंडा भी बनाता है।

प्रियंका की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, दिखा खूबसूरत राजस्थानी रंग

3- प्रियंका को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लेना पसंद है।

4- प्रियंका का मानना है कि कभी भी खाने के मामले में अपने मन को नहीं मारना चाहिए। इसलिए हफ्ते में एक बार बिना डाइट की परवाह किए उन्हें जो कुछ भी पसंद है वो सब कुछ खाती हैं।

5- प्रियंका बाहर के खाने को कम और घर पर बने खाने को ज्यादा से ज्यादा खाने की कोशिश करती हैं।

6- हफ्ते में एक बार भले ही चल जाए लेकिन उसके अलावा प्रियंका फ्राइड और ऑयली फूड प्रोडक्ट्स से खुद को दूर ही रखती हैं।

7- पूर्व मिस वर्ल्ड ज्यादातर ताजा, स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना ही पसंद करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और योग – Priyanka Chopra Yoga

सभी कलाकारों को फिट रहने के लिए योग, वर्कआउट रूटीन और परफेक्ट फिटनेस रिजीम की बहुत आवश्यकता होती है और प्रियंका इस बात को बखूबी समझती हैं। बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका को योग, आसन, प्राणायाम और मेडिटेशन काफी प्रिय हैं। योग तनाव से निपटने और शांत, ठंडा और रिलैक्स रहने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था, “योग टोन्ड बॉडी देता है। साथ ही स्टैमिना और फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ाता है।” उनके योगा सेशन में हाफ लॉर्ड ऑफ द फिश पोज़, वॉरियर पोज़, ट्री पोज, प्राणायाम और मेडिटेशन शामिल हैं।

परिणीति चोपड़ा ने खोले प्रियंका के संगीत के कई राज़, लिखा निक जीजू को इमोशनल लेटर

प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी सीक्रेट्स – Priyanka Chopra Beauty Secrets

बाकी बड़ी एक्ट्रेसेज़ की तरह प्रियंका चोपड़ा पर भी अनके फैंस की नज़र हर समय टिकी रहती है। ऐसे में उनका हर समय खूबसूरत दिखना और भी ज्यादा ज़रूरी हो जाता है। मगर प्रियंका हर वक्त खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का सहारा नही लेतीं बल्कि कुछ छोटे- छोटे तरीके अपनाकर बिना मेकअप भी खूबसूरत बनी रहती हैं। अपने बिज़ी शेड्यूल के बाद भी बाॅलीवुड फैशनिस्टा प्रियंका चोपड़ा अपनी त्वचा, बालों और चेहरे की पूरी देखभाल करती हैं। आइए जानते हैं प्रियंका के ब्यूटी टिप्स के बारे में…

1- बाॅलीवुड में प्रियंका उन कुछ चंद सितारों में से हैं जिनके बाल स्वस्थ, मोटे और काफी खूबसूरत हैं। इनकी देखभाल के लिए वह हफ्ते में तीन बार अपने बालों पर गर्म तेल की मालिश ज़रूर करती हैं। उनका मानना है कि गर्म तेल की मालिश व्यक्ति की दिनभर की थकान को दूर कर सकती है।

2- प्रियंका अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए रोजाना अपनी त्वचा की टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करना पसंद करती हैं।

3- वो अपनी दमकती त्वचा का श्रेय दिनभर खूब पानी पीने को देती हैं।

4- वैसे तो प्रियंका के अपने मेकअप आर्टिस्ट हैं, लेकिन आम दिनों में आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए, वह सिर्फ काजल या आई लाइनर का उपयोग करती हैं।

5- कहा जाता है कि फिल्म फैशन आने से पहले प्रियंका ने अपनी नाक और होंठों की सर्जरी करवाई थी। ऐसे में उनका ध्यान रखना और भी ज़रूरी हो जाता है। अपने होंठों के लिए, प्रियंका दूध के ऊपर बनने वाली ताजी क्रीम यानि मलाई लगाना पसंद करती हैं। वह कहती है कि रात भर लगाने पर मलाई उनके होठों को हाइड्रेट करने और पोषण देने में मदद करती है।

प्रियंका- निक की शादी में जीजू से मिला था ये बेशकीमती तोहफा, परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा

6- बात करें लिप मेकअप की तो प्रियंका को डार्क शेड्स में बहुत कम देखा जाता है। वो ज्यादातर न्यूड ब्राउन और पिंक शेड लगाना पसंद करती हैं।

7- अपने ब्यूटी रूटीन के बारे में प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि अपनी त्वचा को साफ रखने और मेकअप हटाने के लिए वो ऑर्गेनिक नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए थोड़ी देर तक त्वचा पर नारियल तेल लगाकर छोड़ देती हैं। उसके बाद गीले व हल्के गर्म तौलिए की मदद से इसे धीरे- धीरे साफ करती हैं। इससे एक ही बार में त्वचा को एक्सफोलिएट, शुद्ध और हाइड्रेट किया जा सकता है और ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए यह परफेक्ट तरीका है।

8- प्रियंका अपने स्किन केयर रूटीन को लेकर काफी सख्त हैं। वो कहती हैं, “इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी ज़िंदगी में क्या हो रहा है। मैं रोज़ रात को सोने से पहले अपना चेहरा पानी से जरूर साफ करती हूं और इसके बाद माॅइश्चराइज़ करती हूं। फिर चाहे सुबह के 4 ही क्यों न बजे हों। ये आदत मैंने अपने अंदर कुछ इस कदर बसा ली है कि रोज़ सोने जाते समय मैं अपने बेडरूम से पहले बेसिन की तरफ जरूर जाती हूं। ये सारी आदतें मुझे मेरी मां से मिली हैं। वो भी हमेशा ऐसा ही करती हैं।

दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा, जानिए कौन बनी बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत दुल्हन

टोनर और एस्ट्रिंजेंट के बीच में ऐसे करें फर्क

इमेज सोर्सः Instagram 

Read More From लाइफस्टाइल