ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
सब्यसाची ने बताईं प्रियंका की शादी के खूबसूरत लहंगे की सीक्रेट बातें, देखिए वीडियो

सब्यसाची ने बताईं प्रियंका की शादी के खूबसूरत लहंगे की सीक्रेट बातें, देखिए वीडियो

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस की विदेशी दुल्हन बन चुकी हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में लगभग 4 दिनों तक प्रियंका और निक की शादी की रस्में अदा की गईं। इसी पैलेस में पहले क्रिश्चियन वेडिंग और उसके बाद हिन्दू रीति रिवाज़ों के साथ दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए। ये शादी इतनी राजसी अंदाज़ के साथ हुई कि जब प्रियंका की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो देखने वाले बस देखते ही रह गए। व्हाइट वेडिंग गाउन और शादी के लाल जोड़े में प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। यहां तक कि प्रियंका को सामने से आते देख उनके पति निक जोनस की आंखों में भी खुशी के आंसू आ गए। लाल जोड़े में प्रियंका की खूबसूरत तस्वीरें तो आपने देख लीं, अब देखिये कि आखिर प्रियंका चोपड़ा की शादी का यह खूबसूरत लहंगा बना कैसे।

सब्यसाची ने डिजाइन किया था यह लहंगा

सब्यसाची ब्राइड बनना हर लड़की का ख्वाब होता है। मगर कुछ खुशनसीब लड़कियां ही इस ख्वाब को पूरा कर पाती हैं। उन्हीं में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका से पहले सब्यसाची ने बॉलीवुड की एक और दीवा दीपिका पादुकोण का लहंगा भी डिजाइन किया था, जिसका मेकिंग वीडियो भी सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। अब एक बार फिर से सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और लहंगा मेकिंग वीडियो शेयर किया है, मगर इस बार ये लहंगा है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का। इतना ही नहीं सब्यसाची ने प्रियंका चोपड़ा के लहंगे के साथ उनकी ब्राइडल जूलरी का मेकिंग वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो देखने से पहले आइए देख लेते हैं प्रियंका के इस रॉयल लहंगे और जूलरी का पूरा लुक…

Priyanka lehenga making Video 2

प्रियंका चोपड़ा ने ये लाल जोड़ा और जूलरी अपनी हिन्दू शादी के दौरान पहना था। पहले बात करते हैं उनके ब्राइडल लहंगे की। कन्नौज रोज़ डिजाइन से बने इस लहंगे में हाथ की बारीक और खूबसूरत कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए खास कोलकाता से 110 एम्ब्रॉइडरी कारीगर बुलाए गए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मास्टरपीस को बनाने में 110 कारीगरों को भी पूरे 3270 घंटे का समय लगा था। बात करें ब्राइडल जूलरी की तो इसके लिए भी प्रियंका ने सब्यसाची जूलरी ही पहनी थी। इस जूलरी को 22 कैरेट सोने में अनकट डायमंड, पन्ना और कल्चर किये गए जापानी मोतियों से तैयार किया गया है। जो इसे खूबसूरत ट्रेडिशनल जूलरी का लुक दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT

लहंगे में उकेरा निक का नाम

अब तक तो सिर्फ हाथों में लगी मेहंदी पर ही पति का नाम या फिर कोई सन्देश लिखा जाता था। मगर इन दिनों शादी के लहंगे पर भी संदेश या फिर नाम उकेरने का फैशन खूब चलन में है। पहले दीपिका पादुकोण की शादी की चुनरी पर ‘सदा सौभाग्यवती भव:’ लिखा गया था तो प्रियंका की शादी के लाल जोड़े पर उनके पति निक जोनस का पूरा नाम यानि निकोलस जेरी जोनस लिखा गया। कहा जा सकता है कि यह चलन भी सब्यसाची की ही देन है।

Priyanka lehenga making Video

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

ADVERTISEMENT

प्रियंका- निक के दिल्ली रिसेप्शन का लुक भी रहा शानदार, देखिए पहली तस्वारें

परिणीति चोपड़ा ने खोले प्रियंका के संगीत के कई राज़, लिखा निक जीजू को इमोशनल लेटर

प्रियंका की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, दिखा खूबसूरत राजस्थानी रंग

07 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT