ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका- निक की शादी में जीजू से मिला था ये बेशकीमती तोहफा, परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा

प्रियंका- निक की शादी में जीजू से मिला था ये बेशकीमती तोहफा, परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक थी। जोधपुर के “उम्मेद भवन पैलेस” में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद प्रियंका और निक ने हिन्दू रीति रिवाज़ों और पूरे राजसी ठाट- बाट के साथ सात फेरे लिए। ये शादी पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी और सिर्फ परिवार वालों को ही इसमें शामिल किया गया था। शादी हुए भले ही काफी समय बीत चुका हो, लेकिन इसकी चर्चा आज भी उतनी ही नई है, जितनी शादी के समय हुआ करती थी। शादी के दौरान सभी के मन में यह सवाल बार- बार आता था कि आखिर निक जोनस ने अपनी सालियों, खासतौर पर परिणीति चोपड़ा को जुता जुराई में क्या दिया था? तो इसका जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं।

Parineeti Chopra on Joota churai 4

रुपये नहीं दिया ये बेशकीमती तोहफा

हाल ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान बाॅलीवुड एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया है कि निक जीजू ने उनके साथ सभी सालियों को जूता चुराई में क्या दिया। परिणीति ने बताया कि हम सभी ब्राइडमेड्स ने निक जीजू से जूता चुराई की रस्म में लगभग 5 मिलियन डाॅलर की मांग की थी। मगर उन्होंने हम सभी को हीरे की अंगूठी देकर चौंका दिया। परिणीति ने बताया, “जिस समय हम सभी ब्राइडमेड्स निक जीजू से पैसे की डिमांड कर रहे थे, हमने देखा सामने से एक लड़का ट्रे में चमचमाती हुई हीरे की अंगूठियां लेकर आ रहा है। हर साली के लिए अलग हीरे की अंगूठी… निक जीजू बेस्ट हैं।”

Parineeti Chopra on Joota Chrurai 1

ADVERTISEMENT

परिणीति चोपड़ा ने लिखा था निक जीजू को लेटर

प्रियंका निक की शादी के दौरान परिणीति काफी इमोशनल हो गई थीं। शादी की तस्वीरें बाहर आने से पहले परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका- निक की मेहंदी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा था, “मेहंदी… हम दुल्हन की सहेलियों का काम दुल्हन को हमेशा खुश और कम्फर्टेबल रखने का था। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं थी, क्योंकि निक ने उन्हें पूरी जिंदगी खुश और कम्फर्टेबल रखने का वादा किया है। परिवार में आपका स्वागत है निक जीजू। चोपड़ा और जोनस परिवार के साथ आने से मैं बहुत खुश हूं।”

Parineeti Chopra on Joota Chrurai 3

यूएस में हैं प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ यूएस में हैं। जल्द ही वह फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ के साथ द स्काई इज़ पिंक में नज़र आएंगी। वहीं परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ धर्मा प्रोडक्शन की केसरी में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो अर्जुन कपूर के साथ फिल्म “संदीप और पिंकी फरार” में भी नज़र आने वाली हैं।

Parineeti Chopra on Joota Chrurai 2

ADVERTISEMENT

हम तो यही दुआ करेंगे कि भगवान निक जोनस जैसा दिलदार जीजा हर साली को दे।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

परिणीति चोपड़ा ने खोले प्रियंका के संगीत के कई राज़, लिखा निक जीजू को इमोशनल लेटर

ADVERTISEMENT

सब्यसाची ने बताईं प्रियंका की शादी के खूबसूरत लहंगे की सीक्रेट बातें, देखिए वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी पर पहुंचे बाॅलीवुड सितारे, देखें सगाई की सभी तस्वीरें

29 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT