ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा, जानिए कौन बनी बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत दुल्हन

दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा, जानिए कौन बनी बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत दुल्हन

इस साल बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेज़ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लाखों दिलों को तोड़ते हुए शादी के अटूट बंधन में बंध गईं। दीपिका की शादी जहां इटली की खूबसूरत लोकेशन में हुई वहीं प्रियंका ने अपनी शादी के लिए भारत में ही जोधपुर के फेमस उम्मेद भवन पैलेस को चुना। प्रियंका और दीपिका, दोनों में शुरुआत से ही काफी समानता रही है। पहले दोनों एक साथ फिल्म “बाजीराव- मस्तानी” में नजर आईं, वहीं उसके बाद दोनों ने ही हॉलीवुड की राह पकड़ ली। करियर की तरह दोनों की शादी में भी खूब समानताएं देखने को मिलीं। जैसे दोनों की शादी को ही काफी प्राइवेट रखा गया था और महज़ कुछ परिवार वालों के बीच दोनों ने दो अलग- अलग रिवाज़ों के अनुसार शादी की। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा, दोनों की शादी का जोड़ा फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। ऐसे में इन दोनों के ओवरऑल ब्राइडल लुक के बारे में बात करना लाज़मी है। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के लहंगे से लेकर ब्राइडल मेकअप तक का हर लुक, जिसे देखकर आप खुद ही तय कर लेंगी कि कौन सी एक्ट्रेस अपने ब्राइडल लुक में लगी ज्यादा खूबसूरत।

शादी का जोड़ा

सबसे पहले बात करते हैं शादी के जोड़े की। दीपिका पादुकोण की शादी कोंकणी और सिंधी रीति- रिवाज़ के साथ हुई। कोंकणी शादी में दीपिका ने जहां मां उज्जला पादुकोण की गिफ्ट की हुई रेड एंड गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी वहीं सिंधी तरीके से हुई शादी में दीपिका ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना था। इनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए सब्यसाची ने लहंगे की चुनरी पर “सदा सौभाग्यवती भव:” भी लिखा था।

Deepika Konkani Wedding

Deepika lehnga 1

ADVERTISEMENT

बात करें प्रियंका की तो उन्होंने ने भी क्रिश्चियन और हिन्दू रीति- रिवाज़ के साथ दो बार निक जोनस के साथ शादी की। क्रिश्चियन वेडिंग में जहां प्रियंका का खूबसूरत वाइट गाउन फेमस इंटरनेशन फैशन डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था वहीं हिन्दू शादी में प्रियंका ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत रेड लहंगा पहना था। ठीक दीपिका की तरह ही सब्यसाची ने प्रियंका के लहंगे पर भी कुछ लिखा था, मगर इस बार “सदा सौभाग्यवती भव:” नहीं बल्कि निक जोनस का पूरा नाम निकोलस जोनस लिखा था।

Priyanka Wedding Dress

Priyanka Wedding Lehenga

ब्राइडल मेकअप

दीपिका और प्रियंका दोनों ही अपनी शादी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। कोंकणी शादी में दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन अंदाज में सजी- धजी नजर आईं। इस मौके पर दीपिका का ब्राइडल मेकअप किया था मेकअप आर्टिस्ट संध्या शेखर ने। संध्या ने दीपिका के मेकअप को बेहद ही सिंपल रखा था। बात करें गहनों की तो दीपिका ने इस शादी के लिए टिपिकल साउथ इंडियन स्टाइल की जूलरी पहनी थी। वहीं सिंधी रीति- रिवाज़ से हुई शादी में दीपिका ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई जूलरी पहनी थी। इस मौके के लिए भी दीपिका का मेकअप संध्या शेखर ने ही किया था।

ADVERTISEMENT

Deepika Konkani Wedding

Deepika Indian Bridal look

प्रियंका चोपड़ा की शादी दो अलग रिवाज़ों के साथ दो अलग धर्मों की भी शादी थी। इसलिए क्रिश्चियन वेडिंग में जहां प्रियंका ने अपने मेकअप लुक को बेहद सिंपल रहा था वहीं हिन्दू शादी में प्रियंका चोपड़ा का मेकअप किया था मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉट्रेक्टर ने, जिन्होंने इस शादी के लिए प्रियंका को हेवी मेकअप के बजाय लाइट मेकअप में रखा और माथे पर छोटी सी लाल बिंदी से उनके लुक को कम्पलीट किया। वहीं प्रियंका की शादी की जूलरी भी सब्यसाची ने ही डिजाइन की थी।

priyanka-chopra-in-ralph-lauren-gown

ADVERTISEMENT

Priyanka Indian Bridal look

तो अब आप ही यह तय कीजिये कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में से किसका ब्राइडल लुक आपको लगा ज्यादा खूबसूरत। हमें भी यह जरूर बताइयेगा।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें- 

ADVERTISEMENT

सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ?

देखिए कैसे बना दीपिका की शादी का लहंगा, सब्यसाची ने शेयर किया वीडियो

सब्यसाची ने बताईं प्रियंका की शादी के खूबसूरत लहंगे की सीक्रेट बातें, देखिए वीडियो

21 Dec 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT