एंटरटेनमेंट

#POPxoTurns5: हम मना रहे हैं अपनी पांचवीं सालगिरह इन 5 यादगार लम्हों के साथ

Supriya Srivastava  |  Feb 18, 2019
#POPxoTurns5: हम मना रहे हैं अपनी पांचवीं सालगिरह इन 5 यादगार लम्हों के साथ

POPxo में हम छोटी- बड़ी सभी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हैं। फिर चाहे वो टीम लंच हो, बर्थडे हो या फिर वर्क एनिवर्सरी। हमारे लिए ये सभी महत्पूर्ण हैं। हमारा कोई भी हफ्ता टीम के साथ बिना चाॅकलेट केक शेयर किए नहीं बीतता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्या आप बता सकते हैं कि POPxo अपनी पांचवी सालगिरह किस तरह मना सकता है। चलिए हम आपकी ये मुश्किल आसान कर देते हैं…

साल 2014 में दिल्ली के हौज़ खास विलेज की एक छोटी सी जगह पर POPxo टीम के 5 लोग काम करते थे। अब 5 साल बाद दिल्ली और मुंबई की टीम को मिलाकर 180 लोगों की टीम हो चुकी है। इसलिए POPxo के 5 साल पूरे होने पर हम आपको बताना चाहते हैं, ये साल हमारे लिए कैसे रहे। हमारी किस स्टोरी, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को आपका सबसे ज्यादा प्यार मिला। साथ ही हम आपको बताएंगे उन उपलब्धियों के बारे में जो हमने हासिल कीं और भविष्य में हम क्या नया करने वाले हैं।

साल 2018 में सबसे ज्यादा पढ़ी गई स्टोरीज़

1- तेजी से घटेगा आपका वजन अगर रोजाना फॉलो करेंगी ये 10 तरीके

एक बार वज़न बढ़ जाए तो उसे घटाना कोई बच्चों का खेल नहीं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आपको वज़न घटाने के लिए रोज़ाना ये 10 तरीके ज़रूर फाॅलो करने चाहिए। POPxo के कई रीडर्स ने इसे फाॅलो किया और इस स्टोरी को हमारे टाॅप 5 में शामिल कर दिया।

2- सोनम कपूर की शादी या श्रीदेवी का जाना, कौन ले आया इन कपूर भाई- बहनों को करीब ?

कहते हैं कि खुशी या गम के मौकों पर ही अपनों की असली पहचान होती है। साल 2018 हम सब के लिए दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन की बुरी खबर लेकर आया। मगर यही खबर वजह बनी कपूर भाई- बहनों के करीब आने की। बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के बाद जहां अर्जुन और अंशुला अपनी मां मोना कपूर के साथ अलग रहने लगे थे, वहीं श्रीदेवी के निधन के दिन पहली बार दोनों अपने पूरे परिवार के साथ आए। POPxo की इस स्टोरी को रीडर्स का भरपूर प्यार मिला।

3- खास आपके लिए टीवी सेलिब्रिटी अनीता हसनंदानी के 61 खूबसूरत और स्टाइलिश ब्लाउज़ डिजाइन

साड़ी की ग्रेस तब और भी बढ़ जाती है, जब आपका ब्लाउज़ कुछ अलग हटकर हो। पार्टी में ब्लाउज़ का डिजाइन खास होना ही चाहिए और जब ब्लाउज़ डिजाइन की बात आती है तो टीवी सीरियल्स में अनीता हसनंदानी के तरह- तरह के ब्लाउज़ याद आ जाते हैं। POPxo की इस स्टोरी में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के 61 ब्लाउज़ डिज़ाइन्स को रीडर्स ने हाथों- हाथ लिया।

4- ‘भाबीजी’ शुभांगी अत्रे का हॉट अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप !

लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में सीधी-सादी अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे का हाॅट अवतार जब POPxo ने दिखाया, तो देखने वाले उन्हें बस देखते ही रह गए। धारावाहिक में हमेशा साड़ी व ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नज़र आने वाली शुभांगी का यह हॉट फोटोशूट रीडर्स को काफी पसंद आया।

5- त्वचा को निखारने के लिए बेहद असरदार हैं ये 20 आयुर्वेदिक उपाय

अगर हम आयुर्वेद को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल करते हैं तो कुछ ही दिनों में हमें खुद अपने अंदर फर्क नजर आने लगेगा। यह आर्टिकल सिर्फ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के ऐसे तरीकों के बारे में है, जिनसे हम स्वस्थ त्वचा भी पा सकते हैं। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए POPxo के इन आयुर्वेदिक उपायों को रीडर्स ने खूब पसंद किया।

वीडियोज़ जो वायरल हो गए…

1- लिफ्ट में मिलने वाले तरह- तरह के लोग

2- लोग कैसे अलग-अलग तरह से खाते हैं गोलगप्पे

3- ऑयली बालों के लिए आसान और जल्दी बन जाने वाले हेयर स्टाइल्स

4- बड़े बूब्स वाली लड़कियों को ये बातें ज़रूर परेशान करती होंगी

5- बिकिनी वैक्स कराते समय हर लड़की के मन में आते हैं ये ख्याल

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की गईं ये पोस्ट

1- जब स्माइल अच्छी हो तो मेकअप की क्या ज़रूरत…

2- घर पर खाने को देखकर आपने कितनी बार मुंह बनाया है…

3- सोनम कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीर…

4- पिक- निक की जोड़ी…

5- आप किस महीने में पैदा हुए थे…

POPxo अब 6 भाषाओं में उपलब्ध है

हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा के साथ हर महीने 3 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोगों तक सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद POPxo तमिल, तेलुगू, मराठी और बांग्ला भाषा में भी लाॅन्च किया गया। इसके पीछे मकसद अधिक से अधिक लोगों तक उन्हीं की भाषा में पहुंचना था।

वैसे क्या आपने अभी तक POPxo को साइनअप किया ? नीचे दिए गए लिंक्स को फाॅलो कीजिए और अपने एंड्राॅयड या आईओएस पर इसे अभी डाउनलोड कीजिए।

Read More From एंटरटेनमेंट